• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शादी की 48वीं सालगिरह पर बिग बी ने शेयर की यादगार तस्वीरें

Desk by Desk
03/06/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
Big B shares memorable pictures on 48th wedding anniversary

Big B shares memorable pictures on 48th wedding anniversary

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन आज अपनी 48वीं सालगिरह मना रहे हैं। बता दे इन दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ी में से एक है। अमिताभ-जया के बीच शादी के इतने साल बाद भी प्यार बना हुआ है और कई मौकों पर दोनों एक दूसरे के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। बता दे अमिताभ बच्चन और जया बच्चन 3 जून 1973 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। आज बिग बी ने इस सालगिरह को खूबसूरत मनाते हुए ढ़ेर सारी तस्वीरें साझा की हैं। और लिखा है कि शादी की सालागिरह पर आपकी दुआओं और बधाइयों के लिए धन्यवाद।’ जिसके बाद बिग बी की इस पोस्ट पर सेलेब्स से लेकर फैंस सभी कमेंट करते हुए उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं। बता दे अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जितनी पर्सनल लाइफ अच्छी है, उतनी ही साथ में फिल्में भी हिट रहीं। जया बच्चन और अमिताभ ने पहली बार फिल्म ‘बंसी बिरजू’ में साथ काम किया था।

इसके बाद इन दोनों ने कई फिल्मों में काम किया जैसे ‘जंजीर’, ‘अभिमान’, ‘चुपके चुपके’, ‘मिली’, ‘शोले’ और ‘कभी खुशी कभी गम’। अमिताभ-जया की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। दरअसल, बिग बी ने जया को पहली बार एक मैगजीन के कवर पेज पर देखा था। मैगजीन पर जया को देखते ही अमिताभ काफी इंप्रेस हुए थे। अमिताभ ने बताया कि वो हमेशा से ऐसी लड़की चाहते थे जो अंदर से ट्रेडिशनल और बाहर से मॉडर्न हो। जया बिल्कुल वैसी ही थीं। इसी वजह से अमिताभ मन ही मन जया को पसंद करने लगे थे। बताया जाता है कि जया बच्चन कॉलेज के दिनों से ही अमिताभ को पसंद करने लगी थीं। अमिताभ अपनी फिल्म सात हिंदुस्तानी के लिए पुणे गए थे और उस वक्त जया वहां पढ़ाई कर रही थीं। पहली नजर में ही उन्हें अमिताभ पसंद आ गए थे। दोनों की पहली मुलाकात गुड्डी के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में पहले बिग बी को साइन किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें रिप्लेस कर दिया गया था।

पार्टी में चल रही बगावत के बीच पार्टी के हाइकमान से मिलेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह

फिल्म गुड्डी में भले ही अमिताभ-जया की जोड़ी ना बन पाई हो लेकिन असल में दोनों की मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो चुका था। अखबारों में अमिताभ और जया के प्यार के चर्चे होने लगे। साल 1973 में जया के पिता के पास अमिताभ का फोन आया और उन्होंने कहा कि आप मुंबई आकर अपनी बेटी से मिल लें। तब जाकर जया ने अपने दिल की बात अपने पिता को बताई। तो वहीं दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन जया के साथ विदेश जाकर छुट्टियां बिताना चाहते थे, लेकिन पिता हरिवंश राय बच्चन ने साफ कह दिया था कि उन्हें पहले जया से शादी करनी पड़ेगी, तभी दोनों साथ जा सकेंगे। इसके बाद बेहद सादगी से दोनों ने सात फेरे लिए और एक-दूजे का हाथ थाम लिया।

 

Tags: 24ghante online.comBig BBollywoodentertainmenthindi newsIndia News in HindiLatest India News Updateslatest newsहिंदी समाचार
Previous Post

पार्टी में चल रही बगावत के बीच पार्टी के हाइकमान से मिलेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह

Next Post

मैथमेटिक्स गुरु “तुम जियो हजारो साल”, आरके श्रीवास्तव को जन्मदिन की बधाई

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
Main Slider

ऋषिकेश में CM धामी का स्वागत, युवा आयोग के गठन पर युवाओं ने जताया आभार

28/10/2026
Main Slider

विपक्ष को सदन की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सम्मान करना चाहिए : CM Dhami

28/10/2026
PM Modi
Main Slider

MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ? PM मोदी ने बैलेट पेपर पर कसा तंज

28/10/2026
Gold
Business

सोना-चांदी के दाम में बड़ी कटौती, रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे पहुंची कीमतें

28/10/2026
Next Post

मैथमेटिक्स गुरु “तुम जियो हजारो साल”, आरके श्रीवास्तव को जन्मदिन की बधाई

यह भी पढ़ें

former DGP Parambir Singh

पूर्व DGP परमबीर सिंह की बढ़ी मुश्किलें, क्रिकेट सटोरिये ने लगाए धन उगाही का आरोप

04/05/2021
milk and figs

सोने से पहले दूध के साथ करें इसका सेवन, बीमारियां होंगी दूर

13/08/2023
ITBP

बनिए ITBP का हिस्सा, 8 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

04/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version