• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसान सम्मान निधि जांच में 4654 अपात्र चिन्हित, होगी वसूली

Desk by Desk
28/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर
0
kisan samman nidhi scheme

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना” के तहत अपात्रों की जांच में अब तक 4654 लोगों को चिन्हित किया गया है और उनके खातों में जमा की गई धनराशि की वसूली की जाएगी ।

कृषि विभाग के उपनिदेशक जयप्रकाश ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जारी गाइडलाइन को दरकिनार कर भूमिहीन, सरकारी नौकरी पेशा एवं इनकम टैक्स भरने वालों के साथ ही पति-पत्नी व नाबालिगों के नाम पर भी लाभ लिया जा रहा है। शासन के निर्देश पर हो रही जांच में अब तक जिले में 4654 अपात्र चिह्नित किए जा चुके हैं। इनके वसूली की कार्रवाई की जाएगी।

रवि किशन की विधायक को दो टूक, कहा- पार्टी के सिद्धांतों से तकलीफ है तो इस्तीफा दे दें

उन्होंने कहा कि इस योजना का शुभारंभ 24 फरवरी 2019 को देशभर में समारोह पूर्वक किया गया। योजना के शुरू हुए डेढ़ साल अधिक समय बीत गया, लेकिन अभी तक शत-प्रतिशत किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं, हजारों अपात्र लोग योजना का लाभ ले रहे हैं। जांच में मिले अपात्रों में कई ऐसे लोग भी हैं जो आयकर विभाग में टैक्स जमा करते हैं। सरकारी नौकरी व रिटायर होकर पेंशन भी ले रहे हैं। यही नहीं नाबालिगों के नाम पर भी लाभ लिया जा रहा है।

ब्रिटिश राज में इस जनजाति के हजारों लोगों की हुई थी हत्या, मात्र 50 बचे हैं, 4 को हुआ कोरोना

उपनिदेशक ने कहा कि जिले में कुल किसान आठ लाख 16 हजार 662 हैैं ,जिसमें एक लाख 60 हजार 645 अपात्र हैं । उन्होंने कहा कि छठवीं किस्त पाने वाले दो लाख 80 हजार 355 किसानों की शासन के निर्देश पर अपात्रों की जांच की जा रही है। अब तक साढ़े चार हजार से अधिक अपात्रों को चिह्नित करके पोर्टल पर भेज दिया गया है। योजना का लाभ ले रहे और फर्जी लोग पकड़ में आएंगे। अपात्र लोगों से भुगतान की गई धनराशि की वसूली की जाएगी।

Tags: 24ghante online.comcrime newsUttar Pradesh Newsकिसान योजनाजौनपुरप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
Previous Post

ऑस्ट्रेलिया में भीषण तूफान से तीन की मौत, सम्पत्तियों को क्षति

Next Post

फाइनल ईयर परीक्षा के दिशा-निर्देश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज होगा फैसला

Desk

Desk

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
UGC

फाइनल ईयर परीक्षा के दिशा-निर्देश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज होगा फैसला

यह भी पढ़ें

kalyugi pita

कलयुगी पिता का कारनामा! जिंदा बेटे की सजा दी अर्थी, बेटी को फांसी पर लटकाया

10/08/2021
Life Imprisonment

हत्या के तीन अभियुक्तों को उम्रकैद

15/06/2023

आज तो अखिलेश यादव को नींद नहीं आएगी : स्वतंत्रदेव

17/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version