• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारी बारिश से 48 मीटर लंबा कॉंक्रीट का पुल ढहा, 50 से अधिक गांवों से कटा संपर्क

Writer D by Writer D
09/07/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
bridge collapsed

bridge collapsed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारी बारिश के कारण उत्तराखंड में 48 मीटर लंबा कॉंक्रीट का एक ब्रिज ढह जाने के चलते दरमा, व्यास और चौदस घाटियों का संपर्क सीमांत ज़िलों से कट गया है। वहीं, भारी बारिश के कारण चीन और नेपाल के साथ जुड़ने वाली भारत की सीमा से सटे 50 से ज़्यादा गांवों का संपर्क सड़क मार्ग से कट गया है। यानी ये गांव धारचूला तहसील मुख्यालय से कट चुके हैं। दूसरी तरफ, पिथौरागढ़ समेत उत्तराखंड के कई ज़िलों में 12 जुलाई तक भारी बारिश के आसार जताते हुए यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

ब्रिज ढहने के बारे में धारचूला के एसडीएम एके शुक्ला ने बताया कि यह ब्रिज टनकपुर-तवाघाट नेशनल हाईवे पर कुलागर सहायक नदी पर बना था। यह इलाका भारत-चीन सीमा के नज़दीक है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्ला ने यह भी बताया कि विकल्प के तौर पर बॉर्डर सड़क संगठन ने एक ट्रेक रूट तैयार करवाया है। शुक्ला के मुताबिक टूटी हुई सड़क की दूसरी तरफ पहुंचने के लिए करीब 100 मीटर की दूरी तक माल परिवहन हो चुका है।

आज इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान, उमस से मिलेगी राहत

वहीं, बीआरओ ने कहा कि बॉर्डर से सटी घाटियों में वाहनों की आवाजाही हो सके, इसके लिए पांच दिनों के भीतर वैकल्पिक बैली ब्रिज बनवाया जाएगा। बता दें कि 2013 में जब एक सड़क बारिश से टूट गई थी, तब आपदा प्रबंधन विकास विभाग और बीआरओ ने सड़क को जोड़ने के लिए ब्रिज बनवाया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक अब स्थिति यह है कि कई वाहन और लोग रास्ते में फंस चुके हैं। कुछ ग्रामीणों के हवाले से खबरें कह रही हैं कि इस दुर्घटना का कारण नागने बुगयाल में बादल फटने से कुलागड़ नदी में मलबा बहकर आना हो सकता है।

शनिवार को भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विज्ञान के जानकारों ने चेतावनी दी है कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के साथ ही पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल आदि ज़िलों में आगामी शनिवार से सोमवार तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस लिहाज़ से मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए भूस्खलन जैसे खतरों को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी है। नदियों, नालों के किनारों के लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने को भी कहा गया है।

Tags: bridge collapsedNational newsUttrakhand Newsउत्तराखंड न्यूज
Previous Post

सपा महिला प्रत्याशी से बदसलूकी मामले में BJP सांसद रेखा वर्मा का करीबी गिरफ्तार

Next Post

बिना कंडीशन के बात होगी, सरकार चाहे तो लाठी-डंडे का इस्तेमाल करें : टिकैत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नया भारत आतंकवाद का जवाब घर में घुसकर देता है: धामी

11/05/2026
CM Nayab Saini participated in the “Somnath Swabhiman Parv” program.
राजनीति

मुख्यमंत्री ने पिहोवा के अरुणाय में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” कार्यक्रम में की शिरकत

11/05/2026
mayawati
Main Slider

UP की कानून-व्यवस्था पर मायावती का हमला, ब्राह्मण समाज को बताया असुरक्षित

11/05/2026
CM Dhami
राजनीति

प्रधानमंत्री के आह्वान को जन आंदोलन बनाएगी उत्तराखंड की जनता : मुख्यमंत्री धामी

11/05/2026
Next Post
rakesh tikait

बिना कंडीशन के बात होगी, सरकार चाहे तो लाठी-डंडे का इस्तेमाल करें : टिकैत

यह भी पढ़ें

Purnima

कब है ज्येष्ठ पूर्णिमा, सुख-समृद्धि के लिए इस विधि से करें पूजा

13/06/2022
BJP

यूपी में शुरुआती दो घटों में भाजपा के दिग्गजों को छूटा पसीना

04/06/2024
Ayodhya Railway Station

रेलवे ने पूरी कर दी सीएम योगी की इच्छा, बदल गया अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम

27/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version