• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी 2.0 कैबिनेट में 48 मंत्री लेंगे शपथ, इनको फिर से मिल सकती है ज़िम्मेदारी

Writer D by Writer D
21/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नई सरकार (Yogi 2.0) में मंत्रिमंडल का आकार बृहस्पतिवार को होने वाली विधायक दल की बैठक से पहले ही तय कर लिया जाएगा। मंत्रियों की सूची पर सोमवार और मंगलवार को विस्तार से चर्चा होगी। योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को करीब 48 मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे।

नई टीम में सभी जातियों और क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलेगा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि योगी सरकार की नई टीम पर 16 मार्च को मैराथन बैठक के बाद विस्तृत सूची तैयार कर ली गई है। करीब 60 नामों की विस्तृत सूची में फिलहाल नए मंत्रिमंडल का एक खाका खींचा गया है। इसको अंतिम रूप दिया जाना अभी बाकी है। अगले दो दिनों में इन नामों पर करीब 15 नाम कम किए जाएंगे। विस्तृत सूची में खासतौर से ओबीसी से जुड़े लगभग हर जाति का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है।

योगी 2.0 सरकार देगी महिला एथलीटों को 5 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता

बीते 16 मार्च को हुई बैठक में सिराथू से चुनाव हारने वाले डिप्टी सीएम मौर्य को फिर से पुरानी जिम्मेदारी देने पर सैद्धांतिक सहमति थी। मौर्य की हार को कई कारणों से सहज माना गया है। कहा गया कि चूंकि वह विधान परिषद के सदस्य के साथ उपमुख्यमंत्री थे। ऐेसे में वह किसी एक विशेष सीट पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाए।

विधानसभा चुनाव में ग्यारह मंत्री हार गए, जबकि तीन मंत्रियों ने चुनाव से पहले पाला बदल लिया। हारने वालों में तीन कैबिनेट, एक स्वतंत्र प्रभार और आठ राज्य मंत्री थे। इनमें से बस मौर्य की ही मंत्रिमंडल में वापसी होगी।

इन मंत्रियों की हुई हार

सिराथू विधानसभा सीट से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सपा की उम्मीदवार ने हरा दिया। शामली की थाना भवन सीट से गन्ना मंत्री सुरेश राणा चुनाव हार गए। ग्रामीण विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह को भी हार का सामना करना पड़ा है। चित्रकूट में समाजवादी पार्टी के अनिल कुमार ने मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय को मात दी। बलिया की बैरिया विधानसभा सीट से मंत्री रहे आनंद स्वरूप शुक्ला को भी सपा के जयप्रकाश ने पराजित किया।

योगी 2.0 कैबिनेट में सम्मानजनक हिस्सेदारी पर है अपना दल व निषाद पार्टी की नजर

यूपी के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी फेफना सीट पर हार गए। इनके अलावा बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी को भी हार का मुंह देखना पड़ा। मंत्री लखन सिंह राजपूत भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। मंत्री संगीता बलवंत को  भी हार का मुंह देखना पड़ा। फतेहपुर जिले की हुसैन गंज सीट पर मंत्री रणवेंद्र सिंह धुन्नी की हार हुई उन्हें  समाजवादी पार्टी की उषा मौर्य ने मात दी। बहेरी सीट से मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार भी हार गए।

वहीं, चुनाव से पहले ही स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी और दारा सिंह चौहान ने भाजपा छोड़ साइकिल पर सवार हो गए थे। इनमें स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी चुनाव हार गए, जबकि दारा सिंह चौहान को जीत मिली।

पार्टी की सहयोगी निषाद पार्टी और अपना दल को एक-एक कैबिनेट मंत्री का पद मिलेगा। इसके बाद अगले साल होने वाले विस्तार में अपना दल को एक राज्य मंत्री का पद दिया जाएगा।

 

Tags: "Up yogi govt 2.0Aditi Singhanjula mahourAnupama JaiswalbjpChief Minister Yogi Adityanathcm yogicm yogi adityanathElection 2022election 2022 resultelection date 2022election date in up 2022election resultsgulab deviKeshav Prasad Mauryanarendra modipratibha shuklaprime ministerSamajwadi partyupUP Cabinetup cabinet formationup cabinet ministersup chunav 2022up electionup election 2022up election resultup election result 2022up new cabinetup new cabinet latest newsup new cabinet newsup new cabinet today newsup newsup polls 2022up results updates 2022up vidhan sabha chunav 2022Uttar Pradeshuttar pradesh assembly electionYogi AdityanathYOGI BJPyogi cabinetyogi cabinet minister list newsYogi Governmentyogi government 02yogi government 2.0yogi government newsyogi govt.उत्तर प्रदेश
Previous Post

तय हो गई इमरान खान की विदाई की तारीख, OIC बैठक के बाद दे सकते है इस्तीफा

Next Post

मुठभेड़ में कुख्यात लुटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
Police Encounter

मुठभेड़ में कुख्यात लुटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

सिद्धार्थनगर में 32 नये कोरोना पॉजिटिव

बंगाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 44 हजार के पार, 1147 की मौत

20/07/2020
Mahakal temple priest dies of corona

महाकाल मंदिर के पुजारी का कोरोना से निधन, आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी संक्रमित

10/04/2021
Skin Tanning

सनटैन से है परेशान, इनके इस्तेमाल से पाएं राहत

05/09/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version