• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्व में 5.35 करोड़ मरीज कोरोना मुक्त, संक्रमितों की संख्या 9.68 करोड़ के पार

Writer D by Writer D
21/01/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विश्व में जानलेवा कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा जहां अभी तक इस महामारी के संक्रमण से 5.33 करोड से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं वहीं 9.68 करोड़ से अधिक संक्रमित हुए हैं तथा अभी तक 20 लाख 73 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। हालांकि इससे निजात पाने के लिए कई देशों में कोरोना टीकाकरण प्रक्रिया शुरू हो गयी है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अभी तक पांच करोड़ 33 लाख 30 हजार 393 लोग ठीक हो गए है और इस महामारी से 20 लाख 73 हजार 938 लोगों की मौत हो चुकी है और नौ करोड़ 68 लाख 29 हजार 359 लोग संक्रमित हुए हैं।

कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.44 करोड़ के पार हो चुकी है, जबकि करीब चार लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है। भारत में कोरोना के संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या एक करोड़ दो लाख 65 हजार 706 तक पहुंच गयी है और संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ छह लाख 10 हजार 883 पहुंच गया है। जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,52,869 तक पहुंच गया है।

ज्वेलरी शॉप से 6 करोड़ की चोरी, पीपीई किट पहनकर घुसा था चोर

ब्राजील में कोरोना वायरस के संक्रमण से 76.18 लाख ठीक हो गए है जबकि इससे संक्रमित होने वालों की संख्या 86.38 लाख के पार हो गयी और इस महामारी से 2.12 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 35.95 लाख से अधिक हो गयी है जबकि 65,632 लोगों की मौत हो गई है। ब्रिटेन में 35.15 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 93,469 लोगों की मौत हुई है।

फ्रांस में करीब 30.23 लाख से अधिक लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं और 71,792 मरीजों की मौत हाे चुकी है। इटली में अब तक 24.14 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और 83,681 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन एक बार फिर संक्रमितों के मामले में तुर्की से आगे निगल गया और यहां इस महामारी से अब तक 24.12 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 54,637 लोगों की मौत हुई है। तुर्की में कोविड-19 से अब तक करीब 24.06 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 24,487 लाेग काल के गाल में समा गए हैं।

कासगंज अपहरण और हत्या कांड: पुलिस एंकाउंटर में एक अपहरणकर्ता गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 20.90 लाख के पार पहुंच गयी है तथा 49,499 लोगों की मौत हुई है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक करीब 19.57 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 49,792 लोगों ने जान गंवाई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से 18.31 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 46,216 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से करीब 16.89 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 1,44,371 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

पोलैंड में संक्रमण के करीब 14.50 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं तथा 34,141 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से संक्रमित मामले 13.69 लाख के पार पहुंच गये हैं और तथा 38,854 लोग काल के गाल में समा गए हैं। ईरान में इस महामारी से अब तक करीब 13.48 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 57,057 लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन में 12.10 लाख से ज्यादा लाेग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं जबकि 22,264 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में इस वायरस से अब तक 10.73 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 39,044 लोगों की मौत हो चुकी है।

विधायक विजय मिश्रा की बढ़ी मुश्किलें, पति-पत्नी के पास आय से 924 गुना संपत्ति होने का आरोप

नीदरलैंड में कोरोना से 9.40 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 13,350 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में कोरोना से करीब 9.40 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा 26,857 तक पहुंच गया है। चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 9.09 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 14,820 लोगों की मौत हुई है। कनाडा में अब तक 7.30 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 18,416 लोगों की मौत हुई है। रोमानिया में कोरोना से सात लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 17,485 लोगाें की मौत हो चुकी है। बेल्जियम में 6.84 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 20,572 लोगाें की मौत हो चुकी है। चिली में कोविड-19 से 6.80 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 17,594 लोगों ने जान गंवाई है। इराक में संक्रमितों की संख्या 6.10 लाख के पार हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 12,968 तक पहुंच गया है। पुर्तगाल ने संक्रमितों के मामले में इजरायल को पीछे छोड़ दिया है और यहां इस महामारी से 5.81 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 9,465 लोगों की जान जा चुकी है। इजरायल में संक्रमितों की संख्या 8.75 लाख से अधिक हो गयी है जबकि मृतकों की संख्या 4,181 हो गयी है। स्वीडन भी संक्रमितों के मामले में बंगलादेश से आगे है और यहां इस महामारी से करीब 5.38 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 10,797 लोगों की मौत हुई है। बंगलादेश में कोरोना में 5.29 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 7,950 लोगों की मौत हो चुकी हैं। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 5.27 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 11,157 लोगों की मौत हो चुकी है।

फिलीपींस में 5.05 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में हैं तथा 10,042 लोगों की मौत हो चुकी है। स्विट्ज़रलैंड में इस महामारी से करीब पांच लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 8,924 लोगों की मौत हो चुकी है। मोरक्को में इस महामारी से 4.62 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 8,043 लोगों की जान जा चुकी है। ऑस्ट्रिया में कोरोना से 3.98 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 7,237 लोगों की मौत हो चुकी हैं। सऊदी अरब में कोरोना से 3.65 लाख लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 6,338 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 14,437, बोलीविया में 9764, मिस्र में 8,747, ग्वाटेमाला में 5,343 तथा चीन में 4801 लोगों की मौत हो चुकी है।

Tags: #corona in India24ghanteonline.comcorona symptomscorona symptoms indiaCorona updateCoronaviruscoronavirus curecoronavirus in indiaCoronavirus live updatescoronavirus newscoronavirus prevention foodcoronavirus prevention tipscoronavirus symptomscoronavirus updatecoronavirus vaccinecovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19world's corona updatesकोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस के लक्षण
Previous Post

ज्वेलरी शॉप से 6 करोड़ की चोरी, पीपीई किट पहनकर घुसा था चोर

Next Post

पीएम मोदी लगवाएंगे कोरोना का टीका, दूसरे फेज में लगेगी 50 साल से ज्यादा उम्र वालों को वैक्सीन

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Next Post
PM Modi will get Corona vaccine

पीएम मोदी लगवाएंगे कोरोना का टीका, दूसरे फेज में लगेगी 50 साल से ज्यादा उम्र वालों को वैक्सीन

यह भी पढ़ें

27 अगस्त राशिफल : जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

27/08/2020
Murder

चाकू से गोदकर सीसीएसयू के छात्र की हत्या

19/01/2023
Kapil Sharma

गुरु रंधावा के साथ सिंगिंग में डेब्यू करेंगे कपिल शर्मा

30/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version