• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Nagpur Violence: DCP पर कुल्हाड़ी से अटैक, 33 पुलिसकर्मी व पांच अन्य लोग हुए घायल, 5 FIR-50 गिरफ्तार

Writer D by Writer D
18/03/2025
in Main Slider, क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Nagpur Violence

Nagpur Violence

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में हुई हिंसा (Nagpur Violence) की निंदा की है। उन्होंने कहा कि ये हिंसा और दंगे पूर्व नियोजित लगता है। किसी को भी कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की इजाजत नहीं है। महाराष्ट्र में शांति बनाए रखनी चाहिए। सीएम ने बताया कि हिंसा में 33 पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें से 3 डीसीपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। और 12 दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।

नागपुर हिंसा (Nagpur Violence) पर विधानसभा में बोलते हुए महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘नागपुर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद एक अफवाह फैलाई गई, शाम को अफवाह ने तूल पकड़ लिया। जिसमें यह कहा गया था कि एक प्रतीकात्मक कब्र पर रखी गई चादर पर धार्मिक चिन्ह था। इसी अफवाह के कारण मामला गरमाया और हिंसा की घटनाएं हुईं। ये एक सुनियोजित हमला लगता है। किसी को भी कानून-व्यवस्था अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है।’

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस हिंसा में 12 दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और घटना स्थल पर 80 से 100 लोगों का जमावड़ा था। हिंसा की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक क्रेन और दो जेसीबी समेत चार पहिया वाहनों को जलाया गया। इसके अलावा कुछ लोगों पर तलवार से भी हमला किया गया।

DCP पर किया कुल्हाड़ी से हमला

उन्होंने यह भी कहा कि हिंसा के दौरान 33 पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें से 3 डीसीपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इसके साथ ही 5 आम नागरिकों पर भी हमले हुए हैं। एक DCP पर तो कुल्हाड़ी से भी हमला किया गया था।

5 FIR दर्ज

मुख्यमंत्री फडणवीस ने यह जानकारी भी दी कि इस पूरी घटना के संबंध में 5 अपराध दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 11 पुलिस स्टेशन क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू कर दिया है। कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एसआरपीएफ की 5 टुकड़ियां तैनात की गई हैं।

वैष्णो देवी मंदिर की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश, पिस्टल के साथ महिला गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता से शांति बनाए रखने की अपील की और यह भी कहा कि राज्य सरकार इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की और विश्वास दिलाया कि इस हिंसा के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सीएम ने कहा कि पुलिस पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, सख्त कार्रवाई की जाएगी। ये हिंसक घटना और दंगे पूर्व नियोजित प्रतीत होते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म छावा ने औरंगजेब के खिलाफ लोगों के गुस्से को भड़का दिया है, फिर भी सभी को महाराष्ट्र में शांति बनाए रखनी चाहिए।

वहीं, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 50 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों को सीसीटीवी फुटेज में पहचान के बाद गिरफ्तार किया गया है।

Tags: crime newsnagpur newsNagpur Violence
Previous Post

वैष्णो देवी मंदिर की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश, पिस्टल के साथ महिला गिरफ्तार

Next Post

बटलर पैलेस को ‘बुक कैफे’ बनाने की प्रक्रिया शुरू, सांस्कृतिक केंद्र के तौर पर विकसित करेगी योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Shani Trayodashi
Main Slider

आज करें ये काम, शनिदेव चमका देंगे किस्मत

04/07/2026
Diapers
Main Slider

लाडले के लिए डायपर ना बन जाएं परेशानी

04/07/2026
Chhena Rasgulla
Main Slider

ऐसे बनाएं बंगाली रसगुल्ला, खाते ही मुंह से निकलेगा मुंह

04/07/2026
cotton clothes
Main Slider

लंबे समय तक बनी रहेगी कॉटन कपड़ों की चमक, इस तरह करें देखभाल

04/07/2026
Multani Mitti
Main Slider

मानसून में चिपचिपे बालों से निजात दिलाने में मदद करेगी मिट्टी

04/07/2026
Next Post
Butler Palace

बटलर पैलेस को ‘बुक कैफे’ बनाने की प्रक्रिया शुरू, सांस्कृतिक केंद्र के तौर पर विकसित करेगी योगी सरकार

यह भी पढ़ें

High Tension Line

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मासूम ने गंवाए दोनों हाथ, UPPCL के अधिकारियों पर मुकदमा

16/07/2025
arrested

पुलिस मुठभेड़ में अवैध शराब तस्कर घायल, साथी गिरफ्तार

30/01/2022
Dhoni's Chennai and Warner's Hyderabad will be face to face this evening

आज शाम आमने-सामने होंगी धोनी की चेन्नई और वॉर्नर की हैदराबाद

28/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version