• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लंदन से दिल्ली लौटे 5 यात्रियों को कोरोना से हड़कंप, सैंपल जांच के लिए भेजे गए

Desk by Desk
22/12/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
Corona havoc

Corona havoc

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। ब्रिटेन में फैल रहे कोरोना की नई किस्म के खौफ के बीच लंदन से नई दिल्ली पहुंचे पांच भारतीय कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। करीब 266 यात्रियों और क्रू मेंबर्स को लेकर फ्लाइट कल देर रात दिल्ली पहुंची थी। कोविड 19 के नोडल अधिकारी के मुताबिक उनके सैंपल जांच के लिए नैशनल सेंटर पर डिजीज कंट्रोल को भेज दिए गए हैं। इससे यह पता चल पाएगा कि पांचों यात्रियों में कोरोना का नया वायरस तो नहीं है।

मां ने मासूम को नाले में फेंका, बर्फीली ठंड में 12 घंटे तड़पती रही

ब्रिटेन में कोरोना की नई किस्म विकसित होने से हड़कंप मचा हुआ है। यह वायरस लगातार पैर पसार रहा है। इसको देखते हुए ब्रिटेन की उड़ानों से आने वाले यात्रियों के हवाई अड्डे पर पहुंचने के दौरान एहतियाती कदम के तौर पर कोविड-19 की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक जब यात्रियों की कोरोना जांच की गई, तो इसमें पांच यात्री कोरोना पॉजिटिव निकले।

कुलगाम में मुठभेड़ के बाद लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों ने किया आत्मसमर्पण

विदेश से आने वाले यात्रियों को अब सात दिन क्वारंटीन रहना जरूरी किया गया है। नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर कहा कि कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने वाले यात्रियों को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा बनाए गए संस्थानिक क्वारंटीन सेंटर में भेजा जाएगा। पुरी ने कहा, ‘जिन लोगों में संक्रमण की पुष्टि नहीं होगी, उन्हें भी सात दिनों तक घर में अलग-थलग रहने की सलाह दी जाती है और राज्य, केंद्र शासित प्रदेश उनकी चिकित्सा स्थिति की निगरानी करेंगे।’

अमेरिका में विश्वविद्यालय में जैन धर्म और हिंदू धर्म पर पीठ स्थापित करने की घोषणा

भारत ने इसके मद्देनजर 23 से 31 दिसंबर तक ब्रिटेन से भारत आने-जाने वाली उड़ानें स्थगित कर दी हैं। भारत के अलावा कनाडा, तुर्की, बेल्जियम, इटली और इजराइल समेत कुछ अन्य देशों ने भी ब्रिटेन से आने-जाने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है। ब्रिटेन की सरकार ने चेताया है कि नए किस्म के कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल सकता है और रविवार से वहां पर नई पाबंदियां भी लगाई गई हैं।

Tags: corona ka naya strain kya haiindia HeadlinesIndia newsIndia News in HindiLatest india Newsnaya coronanaya coronavirusnew coronaNew Corona StrainNew Corona Strain in UKnew coronavirusnew coronavirus strainpassengers from londonनया कोरोना वायरसभारत Samachar
Previous Post

गैस पाइपलाइन में हुए विस्फोट से दो मकान धराशायी, तीन लोग घायल

Next Post

सीमा पर सीजफायर के उल्लंघन का भारतीय सेना दे रही कड़ा जवाब

Desk

Desk

Related Posts

Surge in GST collection in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में छलांग, एसजीएसटी में 24 प्रतिशत की वृद्धि

25/07/2026
Abhijit Deepke thanked CJI Surya Kant.
Main Slider

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJI सूर्यकांत को दिया श्रेय

25/07/2026
Delegation from HNB Garhwal University meets CM Dhami.
Main Slider

रॉयल्टी व अर्थदंड माफी के लिए मुख्यमंत्री से मिला एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय का शिष्टमंडल

25/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

व्यय वित्त समिति की बैठक में लिए गए अहम फैसले

25/07/2026
Dharmendra Pradhan
Main Slider

छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

25/07/2026
Next Post
pakistan indiapakistan india

सीमा पर सीजफायर के उल्लंघन का भारतीय सेना दे रही कड़ा जवाब

यह भी पढ़ें

Sonia Gandhi

सोनिया गांधी के खिलाफ FIR की मांग, जानें पूरा मामला

07/02/2026

सैमसंग के गैलेक्सी ए सीरीज़ के पांच नये स्मार्टफोन लांच

30/03/2022
ram madir nirman

राम मंदिर निर्माण: 15 दिसंबर के बाद शुरू होगी नींव की खुदाई, बैठक में हुआ निर्णय

08/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version