• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नाव पलटने से 5 लोगों की मौत, सीएम योगी ने किया इतने लाख मुआवजे का ऐलान

Desk by Desk
05/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मऊ
0
नाव पलटने से 5 लोगों की मौत, सीएम योगी ने किया इतने लाख मुआवजे का ऐलान

नाव पलटने से 5 लोगों की मौत, सीएम योगी ने किया इतने लाख मुआवजे का ऐलान

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में हादसा हो गया। यहां के मधुबन तहसील के चक्की मुसाडोही गांव के पास बुधवार की शाम को एक नाव घाघरा नदी में बेकाबू होकर पलट गयी। नाव में सवार सभी लोग डूब गए। कुछ लोगों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। इस नाव हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी,जबकि एक बच्ची लापता है। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौक़े पर पहुंचने के निर्देश दिए है। साथ ही मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये देने का ऐलान किया है।

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य़ ने बताया कि घाघरा नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया कि चक्की मुसाडोही गांव के घरोंं में पानी भर गया। इसी वजह से गांव में रहने वाले अ​रविन्द अपनी मां के साथ तीन बच्चे, राजेश अपनी बेटी और सीताराम अपनी पत्नी को लेकर बुधवार की शाम को अपने गांव से छोटी नाव से तेलियाकलां बाढ़ राहत शिविर जा रहे थे। अचानक तेज बहाव के चलते नाव पलट गई, जिसमें सवार सभी लोग डूब गये।

यह देखकर ग्रामीणों ने किसी तरह से नदी में डूबे तीन लोगों को बचा लिया। इस हादसे में दो महिला समेत तीन बच्चों की मौत हो गयी है।

मुख्यमंत्री जी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिवार को ₹ 04 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों को हर सम्भव मदद उपलब्ध कराई जाए।

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) August 5, 2020

मृतकों में राम चन्द्र की पत्नी सविता (48 वर्ष), सीताराम की पत्नी सविता (40 वर्ष), अरिवन्द के पुत्र करन (10 वर्ष), किशन (07 वर्ष), अर्जुन (03 वर्ष) है। राजेश की बेटी खुशी लापता है।

अयोध्या में रचा गया इतिहास, प्रधानमंत्री मोदी ने 40 किलो चाँदी की ईंट से रखी राम मंदिर की नींव

इससे पहले मंगलवार को बिहार के खगड़िया में भी नाव पलट गई थी। हादसे में 9 लोगों की मौत हुई थी। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। मंगलवार शाम यात्रियों से भरी एक नाव आंधी के कारण गंडक नदी में डूब गई थी। जिसमें सवार करीब एक दर्जन लोग तैरकर सुरक्षित निकल गए थे।

बीजेपी नेता नारायण राणे बोले- सुशांत ने खुदकुशी नहीं की, उनकी हत्या हुई

टीकापुर समेत कई गांव के करीब 25 से 30 लोग खगड़िया से नाव से गंडक नदी पार करके अपने-अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी में नाव बीच नदी में असंतुलित हो गई। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने कहा कि मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता राशि के रूप में चार-चार लाख का चेक दिया जाएगा।

Tags: 24ghante online.comBoat overturned in Ghaghraboat overturned in Maucompensation announceddeath due to newly overturnedघाघरा में नाव पलटीनव पलटने से मौतमऊ में नाव पलटीमुआवजे का ऐलान
Previous Post

बोकारो : भाजपा नेता का पेड़ से लटका शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

इनके जिम्मे है करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक राम मंदिर, जानिए इन सारथियों का परिचय

Desk

Desk

Related Posts

mole
Main Slider

जिन महिलाओं के यहां होता है तिल, पति के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती

17/07/2026
Multani Mitti
Main Slider

डल स्किन भी खिल उठेगी, इन तरीकों से करें इस मिट्टी का इस्तेमाल

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
Next Post
श्रीराम मंदिर निर्माण

इनके जिम्मे है करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक राम मंदिर, जानिए इन सारथियों का परिचय

यह भी पढ़ें

स्पीकर ओम बिरला

स्पीकर ओम बिरला की सांसदों से भावुक अपील- सदन की गरिमा बनाए रखे

19/09/2020
CM Yogi

23 साल बाद लखनऊ में डेविस कप मैचों के आयोजन पर सीएम योगी ने जताई खुशी

15/09/2023
Tractor-Bus Collision

तेज रफ्तार कार की टक्कर से ठेकेदार की मौत, दोषी चालक फरार

09/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version