• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिक्षा विभाग के बाहर 5 शिक्षिकाओं ने खाया जहर, दो की हालत गंभीर

Writer D by Writer D
25/08/2021
in Main Slider, क्राइम, राष्ट्रीय
0
poison

5 शिक्षिकाओं ने खाया जहर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पश्चिम बंगाल के एक प्राथमिक विद्यालय शिशु शिक्षा केंद्र की 5 शिक्षिकाओं ने मंगलवार को शिक्षा विभाग के मुख्‍यालय के बाहर कथित रूप से जहर खा लिया। ये सभी शिक्षिकाएं नौकरी से जुड़ी अपनी मांगों को लेकर शिक्षा विभाग के मुख्‍यालय के बाहर प्रदर्शन कर रही थीं। शिक्षिकाओं के जहर खाने के तुरंत बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक ये सभी शिक्षिकाएं शिक्षक ओक्‍या मंच (शिक्षक एकता मंच) के बैनर तले अपने घर से लगभग 600 से 700 किलोमीटर दूर हुए स्‍थानांतरण के विरोध में प्रदर्शन कर रही थीं। ये सभी शिक्षिकाएं संविदा पर रखी गई हैं और अब उनका स्‍थानांतरण उनके घर से काफी दूर कर दिया गया है।

खबर है कि शिक्षा विभाग के मुख्‍यालय के बाहर जब शिक्षिकाएं प्रदर्शन कर रही थीं तभी वहां पर पुलिस पहुंच गई और उन्‍होंने शिक्षिकाओं को वहां से हटाने का प्रयास किया। इसके बाद पांचों महिला शिक्षिकाओं ने जहर की बोतल निकाल ली और पुलिसकर्मियों के सामने ही उसे पी लिया।

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए दो टेंपों, बच्चे समेत छह की दर्दनाक मौत

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तीन महिलाएं मौके पर ही बेहोश हो गईं और उन्‍हें तुरंत बिधाननगर उप-मंडल अस्पताल ले जाया गया। अस्‍पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान दो की हालत बिगड़ने पर उन्‍हें एनआरएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। दो अन्‍य महिलाओं को आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आत्‍महत्‍या का प्रयास करने वाली पांचों शिक्षिकाओं सहित कुल 16 लोगों ने स्थायी नौकरी और वेतन में बढ़ोतरी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्य सचिवालय, नबन्ना के सामने विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके बाद इन सभी का उत्तर बंगाल के स्‍कूलों में ट्रांसफर कर दिया गया था। इस पूरी घटना की तृणमूल कांग्रेस ने निंदा की है। तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, ‘शिक्षा विभाग के मुख्‍यालय के बाहर जो घटना घटी है वह दुर्भाग्‍यपूर्ण है। हम पता लगा रहे हैं कि उन्‍हें ऐसा करने के लिए किसने प्रेरित किया है।’

Tags: Bengal Newscrime newsEducation DepartmentNational news
Previous Post

अक्षय कुमार शेयरचैट ऑडियो चैटरूम में भुवन बाम के साथ हुए लाइव

Next Post

जहरीली मिठाई खाने से तीन बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

घरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, योगी सरकार ने बढ़ाया राजस्व सुधारों का दायरा

23/10/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Main Slider

कुछ लोग भारत को भी नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहते थे : धामी

22/10/2026
Next Post
Poisonous

जहरीली मिठाई खाने से तीन बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

आकाश चोपड़ा : यह सचमुच है झटका, सुरेश रैना इससे बेहतर के हकदार थे

19/08/2020
Rajma

घर पर बनाएं ढाबा जैसा राजमा, जानिए परफेक्ट मसाला रेसिपी

06/09/2026
Poonam Mahajan

‘प्रमोद महाजन की हत्या एक बड़ी साजिश’, बेटी पूनम का सनसनीखेज दावा

08/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version