• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शहीद की बेटी का 50 जवानों ने किया कन्यादान, नजारा देख भावुक हो गए गांववाले

Writer D by Writer D
27/11/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नोएडा
0
50 soldiers attended the wedding of the martyr's daughter.

50 soldiers attended the wedding of the martyr's daughter.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ग्रेटर नोएडा के डाबरा गांव में मंगलवार की शाम एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर दीं। गांव के ही रहने वाले शहीद सुरेश सिंह भाटी की बेटी की शादी (Wedding) थी। सभी शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। इसी बीच सेना के जवानों से भरी बस गांव में आकर रुकी। इसे देख लोग अचंभित हो गए। इसी बीच 50 जवान शादी के पंडाल में पहुंचे। उन्होंने बेटी की कन्यादान की बात कही। ये नजारा वाकई में भावुक कर देने वाला था।

गांव के एक युवक ने बताया कि 2006 में कश्मीर के बारामूला में आतंकी हमले से गांव के सुरेश सिंह भाटी शहीद हो गए थे। अब उनका बेटा भी सेना में ही है और देश सेवा में अपना योगदान दे रहा है। ये बारात ग्रेटर नोएडा के ही गांव कासना से आई थी। शादी (Wedding) में शामिल होने के लिए सेना के लोगों को भी निमंत्रण भेजा गया था।

नजारा देख हर किसी की आंख हुई नम

मंगलवार को जब सेना के जवानों ने शहीद की बेटी का कन्यादान किया तो ये नजारा देख बारात में आए हर शख्स की आंखें नम थीं। सेना के जवानों ने शहीद सुरेश भाटी के बहादुरी के किस्से सुनाए और उनके बेटे हर्ष भाटी को भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलने के लिए प्रेरित किया।

जवानों ने बेटी को आशीर्वाद दिया

विदाई के समय का माहौल भी उतना ही मार्मिक था जितना कि कन्यादान का पल। जवानों ने बेटी को आशीर्वाद दिया और परिवार को भरोसा दिलाया कि सेना हमेशा शहीदों के परिवारों के साथ खड़ी है। यह अनोखी शादी न सिर्फ डाबरा गांव, बल्कि आसपास के सभी इलाकों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

लड़की के परिजनों ने कहा कि यह अवसर सभी के लिए यादगार इसलिए भी बना, क्योंकि इसमें एक शहीद पिता की अनुपस्थिति को पूरा करने के लिए देश के 50 वीर सपूत एक साथ खड़े हुए। यही संदेश दिया कि शहीद कभी अकेले नहीं होते, उनका परिवार पूरे देश का परिवार होता है।

Tags: Noida news
Previous Post

कांग्रेस नेत्री पूनम और मंगेतर सपा नेता के खिलाफ केस, लगे ये गंभीर आरोप

Next Post

ऐश्वर्या राय को बनाऊंगा आयशा… पाकिस्तानी मौलवी ने एक्ट्रेस से जताई शादी की इच्छा

Writer D

Writer D

Related Posts

Amrit Sarovar
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में चला सबसे बड़ा जल संरक्षण अभियान, देश के 27% अमृत सरोवर यूपी में

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
NEET re-exam OMR sheet released
Main Slider

NEET री-एग्जाम की OMR शीट जारी, जानें कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

13/07/2026
Next Post
Aishwara Rai Bachchan

ऐश्वर्या राय को बनाऊंगा आयशा... पाकिस्तानी मौलवी ने एक्ट्रेस से जताई शादी की इच्छा

यह भी पढ़ें

बिहार में एग्जिट पोल exit poll in Bihar

बिहार में एग्जिट पोल से खुश न हो विपक्ष, राजग को मिलेगा बहुमत : नंदकिशोर यादव

08/11/2020
auto component industry

निजी क्षेत्र में 75% नौकरियों में आरक्षण देने के फैसले पर पुनर्विचार का आग्रह

10/11/2020

भारत में चीनी घुसपैठ के बारे में झूठ बोलने वाले लोग देशभक्त नहीं : राहुल

27/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version