• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
16/05/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
0
Arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। पुलिस अधीक्षक देहात की टीम और लोनी बार्डर थाना पुलिस की सयुंक्त टीम ने रविवार को मुठभेड़ (Encounter) में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश गिरफ्तार (Arrested) किया है। इसी बीच दूसरा बदमाश भागने में सफल रहा। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से बदमाश घायल हुआ है तो एक आरक्षी भी जख्मी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश के कब्जे से एक तमंचा तथा एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

पुलिस अधीक्षक देहात राजा ने बताया कि रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि बन्थला बंद फाटक की तरफ जाने वाले रोड पर कुछ बदमाश आने वाले हैं। इस सूचना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर चेकिंग शुरु कर दी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां से गुजरे, जिनको पुलिस ने रुकने का इशारा किया।

पुलिस के रोकने पर युवक रुके नहीं और बाइक की रफ्तार को भी तेज कर दिया। पकड़ने के लिए पुलिस ने युवकों का पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में युवक घायल हुआ, जिसे पकड़ लिया। इस दौरान दूसरा बदमाश संजय उर्फ काला पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस आरक्षी को भी गोली लगी।

कश्मीरी पंडित घाटी छोड़ दें या फिर मौत के लिए तैयार रहें.., लश्कर-ए-इस्लाम ने दी धमकी

एसपी ग्रामीण ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त रंजीत उर्फ नंदू ने 28 मार्च को अरिहंत पेट्रोल पंप पर कर्मियों से हुई 22 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसमें उसके दो साथी मुकेश और सुंदर भी थे।

कैश लाने व ले जाने की सूचना उसे अरिहंत पेट्रोल पंप पर काम कर रहे कर्मचारी आसिफ ने दी थी। ये तीनों पूर्व में जेल जा चुके हैं। अभियुक्त के खिलाफ दिल्ली, गाजियाबाद व अन्य जनपदों में करीब 12 से अधिक लूट,चोरी व हत्या का प्रयास आदि के मुकदमें दर्ज है। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

Tags: crime newsGaziabad News
Previous Post

दबिश देने गई पुलिस टीम पर महिला को गोली मारने का

Next Post

हर्ष फायरिंग में दो घायल, दूल्हा हिरासत में

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

यूपीएससी परीक्षा में शामली की बेटी आस्था जैन ने फहराया परचम, केशव प्रसाद मौर्य ने दी बधाई

06/03/2026
CM Yogi
Main Slider

शासन, प्रशासन और उद्योग जगत मिलकर प्रदेश के विकास और सुरक्षा को नई मजबूती प्रदान कर रहे: सीएम योगी

06/03/2026
Abhyudaya Yojana gives wings, 6 candidates selected in UPSC-2025
उत्तर प्रदेश

अभ्युदय योजना से मिली उड़ान, यूपीएससी-2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन

06/03/2026
Dismissed
Main Slider

भ्रष्टाचार पर चला सीएम योगी का चाबुक, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक बर्खास्त

06/03/2026
Shankaracharya Avimukteshwarananda
उत्तर प्रदेश

गाय के लिए धर्मयुद्ध, इस दिन लखनऊ में शुरू होगा शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का आंदोलन

06/03/2026
Next Post
revolver

हर्ष फायरिंग में दो घायल, दूल्हा हिरासत में

यह भी पढ़ें

If you also become troubled by hiccups, then definitely read this news

बार-बार आती हिचकी से राहत के लिए करें ये उपाय

05/08/2025
rape

मंगेतर ने युवती का अपहरण कर किया रेप, गर्भवती पीड़िता को छोड़कर फरार

08/08/2021

ससुर ने तलवार से काटे बहू के दोनों हाथ, कड़ी मशक्कत के बाद डॉक्टरों ने जोड़ा

18/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version