• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पेपर लीक मामले में 50 हजार का इनामी भाजपा नेता संजय गिरफ्तार

Writer D by Writer D
02/04/2023
in उत्तराखंड, क्राइम, राष्ट्रीय
0
50 thousand prize BJP leader Sanjay arrested

50 thousand prize BJP leader Sanjay arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। पेपर लीक मामले में फरार चले रहे 50 हजार के मुख्य आरोपित संजय धारीवाल (Sanjay Dhariwala) को शनिवार को पुलिस और एसआईटी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के पास से नकदी और दो चेक भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

फरार अभियुक्त (Sanjay Dhariwala) को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए लगातार दबिश दे रही एसआईटी की टीम ने आज मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त भाजपा नेता संजय को नारसन से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की निशानदेही पर अभ्यर्थियों को नकल स्थलों तक लाने व परीक्षा केन्द्रों तक ले जाने में प्रयुक्त वाहन एचआर 75- 5692 को अभियुक्त के मोहम्मदपुर जट हरिद्वार स्थित घर से बरामद किया। जबकि अभियुक्त के भाई सुधीर के करनाल हरियाणा स्थित मकान से चार लाख पच्चीस हजार रुपये नकद और दो ब्लैंक चेक बरामद किये। अभियुक्त ने उक्त धनराशि में से एक लाख दस हजार रुपये पटवारी भर्ती और तीन लाख पन्द्रह हजार रुपये और दोनों चेक एई,जेई भर्ती से सम्बन्धित छात्रों से लिए गए थे।

मुकदमा की विवेचना के दौरान पूर्व में ही अभियुक्त को प्रश्रय देने पर भाई सुधीर और बहन के जमाई दीपेन्द्र पंवार उर्फ सोनू पुत्र ऋषिपाल सिंह निवासी मुकन्दरपुर थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर (कोचिंग संचालक) को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसआईटी अभी तक इस मामले में 38 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके बावजूद मामले की जांच और विवेचना चल रही है।

गौरतलब है कि पटवारी पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपित भाजपा नेता संजय धारीवाल (Sanjay Dhariwala) निवासी मोहम्मदपुर जट कोतवाली मंगलौर काफी समय से फरार चल रहा था। इस कारण से आरोपित पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था।

Tags: crime newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

49 हजार के नकली नोट संग तीन युवक गिरफ्तार

Next Post

IPL: लखनऊ का शानदार आगाज, दिल्ली को 51 रन से रौंदा

Writer D

Writer D

Related Posts

राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, Form-7 से नाम हटाने के आवेदनों पर लगाई सीमा

10/10/2026
Nitin Nabeen
नई दिल्ली

विपक्षी दलों के नेता देश में अस्थिरता फैलाने का कर रहे काम: नितिन नवीन

10/10/2026
Next Post
Lucknow Super Giants beat Delhi Capitals

IPL: लखनऊ का शानदार आगाज, दिल्ली को 51 रन से रौंदा

यह भी पढ़ें

wind chime

घर के इस हिस्से में लगाएं विंड चाइम, परेशानी हो जाएग आउट

18/09/2024
Sharad Purnima

शरद पूर्णिमा कब है, जानें क्यों बनाई जाती है खीर

13/10/2024
Samsung Galaxy S21 FE renders leaked,see handset's front and rear design

लीक हुए Samsung Galaxy S21 FE के रेंडर्स, देखिये हैंडसेट के फ्रंट और रियर डिजाइन

05/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version