• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुठभेड़ में 50 हज़ार के इनामी डकैत को लगी गोली, बीएचयू ट्रामा में चल रहा इलाज

Writer D by Writer D
07/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, वाराणसी
0
Varanasi Encounter
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम से मुठभेड़ में जिंदा पकड़े गये जख्मी डकैत का बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। पचास हजार के इनामी डकैत से पूछताछ के बाद बुधवार को पुलिस उसके आपराधिक इतिहास का पता करने में जुटी रही। डकैत बलिया जिले के रसड़ा थाना के छिबही गांव का रहने वाला वीरेंद्र सिंह है।

बीते मंगलवार की देर रात एसटीएफ की वाराणसी इकाई को सूचना मिली कि बलिया का इनामी डकैत वीरेंद्र रामनगर के लंका मैदान की ओर आने वाला है। एसटीएफ ने त्वरित कार्यवाही कर रामनगर पुलिस के साथ लंका मैदान को घेर लिया। इस दौरान वीरेंद्र अपने एक साथी के साथ दिखा। पुलिस टीम को देख डकैत फायरिंग करने लगा। पुलिस ​के जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाएं पैर में गोली लगी और वह घायल हो गिर पड़ा।

SOG टीम ने भाजपा नेता पर किए 4 फायर, CCTV फुटेज हुई वायरल

इस दौरान उसका साथी मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायल डकैत को पकड़ कर तत्काल इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसका प्रा​थमिक उपचार कर बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

डीसीपी काशी जोन अमित कुमार ने मुठभेड़ के बाद देर रात मीडिया कर्मियों को बताया कि वीरेंद्र गोरखपुर और देवरिया जिले से वांछित बदमाश है। वीरेंद्र ने गोरखपुर, देवरिया, मऊ और बलिया के साथ ही अन्य जिलों में भी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। पकड़े गए बदमाश पर 50 हजार का इनाम घोषित था। बदमाश फरार चल रहा था।

Tags: #UP Crimecrime newshindi newsstf encountervaranasi crimeVaranasi Encounter
Previous Post

शाइन सिटी के CMD और उसके भाई पर कसा शिकंजा, घोषित हुआ 50 हजार का इनाम

Next Post

मुख्तार को नहीं मिला 15 नंबर बैरक, कड़ी सुरक्षा के बीच यह बैरक बना नया ठिकाना

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
Mukhtar Ansari in Banda Jail

मुख्तार को नहीं मिला 15 नंबर बैरक, कड़ी सुरक्षा के बीच यह बैरक बना नया ठिकाना

यह भी पढ़ें

Monsoon

24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी के साथ बारिश की संभावना

02/07/2021
Nia Sharma Khatron Ke Khiladi Made In India

निया शर्मा ने ‘खतरों के खिलाड़ी-मेड इन इंडिया’ शो की विनर ट्रॉफी की अपने नाम

31/08/2020
data plans

Jio और Airtel के डेली 3GB डाटा वाले प्रीपेड प्लान, यह है कुछ खास ऑफर

20/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version