• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस एंकाउंटर में 50 हजार का इनामी बदमाश मुकेश ठाकुर ढेर

Writer D by Writer D
30/08/2021
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
agra police encounter

agra police encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा पुलिस और एसओजी सर्विलांस की टीम एक मुठभेड़ में सोमवार की भोर 50 हजार रुपए का इनामी मुकेश ठाकुर को ढेर कर दिया।

आगरा पुलिस ने उसे और उसके एक साथी को रविवार देर रात चेकिंग के दौरान दबोचा था। जब पुलिस टीम उसकी निशानदेही पर राइफल बरामद करने के लिए ले जा रही थी। तभी रास्ते में बदमाश मुकेश ठाकुर ने पुलिस वाहन में बैठे पुलिसकर्मी पर हमला बोल दिया। मारपीट करके और उसकी पिस्टल छीनकर फरार हो गया। इस पर पुलिस ने बदमाश की घेराबंदी की। पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र में बीएसएनएल ग्राउंड के पास घेर लिया। दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई और पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश ढेर हो गया।

आईजी नवीन अरोरा ने बताया कि, कुख्यात मुकेश ठाकुर को रविवार देर रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसके साथी और उसने मुकेश ठाकुर होने की पुष्टि की थी। उसने इरादत नगर क्षेत्र में केनरा बैंक लूट प्रकरण की वारदात भी कबूली। अब वह कोई बड़ी वारदात करने के फिराक में था, उसने किसी को मारने की सुपारी ली थी, जिसके लिए हथियार एकत्रित करने अपने साथी के साथ बाइक से आगरा आया था। मुकेश ठाकुर यूपी पुलिस के निशाने पर था, जिसकी लगातार लोकेशन ली जा रही थी।

तीन दशकों से घर के तहखाने से चल रहा था नशे का कारोबार, पूरा परिवार गिरफ्तार

बताया कि एसओजी, सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर उसके एकत्रित हथियारों की बरामदगी के लिए साथ लेकर जा रही थी, तभी सदर थाना क्षेत्र में बीएसएनएल ग्राउंड के पास कुख्यात मुकेश ठाकुर ने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली। पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग करके मौके से कुख्यात मुकेश ठाकुर भाग गया। आनन-फानन में पुलिस टीम ने चारों ओर से घेराबंदी करके उसे घेर लिया। दोनों ओर से फायरिंग हुई।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में कुख्यात मुकेश ठाकुर घायल हो गया। उसे एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पुलिस पहुंची। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में एक सब- इंस्पेक्टर और एक सिपाही भी चोटिल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया।

काबुल एयरपोर्ट के पास दागे गए पांच रॉकेट, एयर डिफेंस सिस्टम ने किया नाकाम

गौरतलब है कि कुख्यात मुकेश ठाकुर ने गैंग के साथियों के साथ 16 फरवरी को आगरा के थाना इरादत नगर क्षेत्र की खेड़िया स्थित केनरा बैंक में दिनदहाड़े घुसकर फायरिंग की और 6.77 लाख रुपए लूट ले गए थे। आगरा पुलिस ने वारदात के अंजाम देने के चंद दिनों बाद ही गैंग के कुछ बदमाशों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया तो कुछ बदमाश राजस्थान की धौलपुर पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिए। गिरोह का सरगना मुकेश ठाकुर फरार था। उस पर यूपी पुलिस द्वारा 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

Tags: agra newsagra police encountercrime news
Previous Post

काबुल एयरपोर्ट के पास दागे गए पांच रॉकेट, एयर डिफेंस सिस्टम ने किया नाकाम

Next Post

चार IPS और 7 PCS की तैनाती में हुआ बड़ा फेरबदल, यहां देखें पूरी लिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भूजल स्रोतों की जांच में यूपी ने देश में पहला स्थान हासिल किया, पंजाब-आंध्र प्रदेश को भी पीछे छोड़ा

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी राइज 2026: युवाओं को जॉब क्रिएटर बनाने की सार्थक पहल

18/09/2026
Next Post
Transfer

चार IPS और 7 PCS की तैनाती में हुआ बड़ा फेरबदल, यहां देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें

malaika arora

ढीले-ढाले कपड़ों में भी बॉलीवुड एक्ट्रेस दिखती हैं ग्लैमरस, ये लुक है जबरदस्त

12/10/2020
poisonous liquor

जहरीली शराब कांड : मृतकों की संख्या बढ़कर 108 पहुंची, अब तक 14 गिरफ्तार

03/08/2020

सर्दी के मौसम में नारियल के तेल के इस्तेमाल से बनाएं स्किन को कोमल

06/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version