• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पांच साल में शिक्षकों के वेतन में हुई 60 प्रतिशत की वृद्धि : सुशील

Desk by Desk
06/09/2020
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
सुशील कुमार मोदी

सुशील कुमार मोदी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राज्य सरकार ने हमेशा शिक्षकों को सम्मान दिया है और पिछले पांच वर्ष में उनके वेतन में करीब 60 प्रतिशत की वृद्धि की है।

श्री मोदी ने शुक्रवार को यहां स्व.रामदेव महतो की स्मृति में आयोजित ऑनलाइन शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार ने हमेशा शिक्षकों को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में शिक्षकों के वेतन में करीब 60 की वृद्धि की गई है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद)-कांग्रेस सरकार के 15 साल के कार्यकाल में जहां मुश्किल से 10 हजार शिक्षकों की बहाली भी नहीं हुई, वहीं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के कार्यकाल में तीन लाख 50 हजार शिक्षकों एवं पुस्तकालयाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

बुजुर्ग से रिश्वत लेते कैमरे कैद हुए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल, SP ने किया निलंबित

श्री मोदी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राजद के कार्यकाल में मात्र 1500 मासिक मानदेय पर शिक्षा मित्रों को बहाल करने वाले एवं राजग सरकार में नियुक्त शिक्षकों की योग्यता को लेकर मजाक उड़ाने वाले आज उनके फर्जी पुरसाहाल बने हुए हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सच्चाई है कि कोरोना काल के दौरान वित्तीय संकट के बावजूद राज्य सरकार ने शिक्षकों के वेतन एवं कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) में वायदे के अनुसार 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जिससे शिक्षकों के मूल वेतन में न्यूनतम 2200 से 4000 रुपये का इजाफा होगा। वार्षिक व्यय आकलन के अनुसार, शिक्षकों की वेतन-वृद्धि पर सलाना 1950 करोड़ रुपये एवं ईपीएफ पर 815 करोड़ रुपये यानी 2765 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च सरकार वहन करेगी।

बाबरी मस्जिद के बराबर आकार की बनेगी नयी मस्जिद : ट्रस्ट

श्री मोदी ने कहा कि शिक्षकों को प्रोन्नति के अवसर, महिला एवं दिव्यांग शिक्षकों के अन्तर जिला और पुरुष शिक्षकों के परस्पर स्थानान्तरण, 180 दिन का मातृत्व और 15 दिन का पितृत्व अवकाश तथा तीन वर्ष की अवधि के लिए अध्ययन अवकाश के अलावा शिक्षकों के असामयिक निधन पर उनके आश्रितों को विद्यालय सहायक एवं परिचारी के पद पर नियोजन का प्रावधान भी किया गया है।

Tags: 24ghante online.comBihar Bidhan Sabha Election 2020Bihar electioncongresslalu prasad yadavLalu Prasad Yadav Biharpolitical newsrjdSushil Modiबिहार चुनावबिहार बिधानसभा चुनाव 2020राजदलालू प्रसाद यादवसुशील मोदी
Previous Post

संकष्टी चतुर्थी के दिन गणपति को ऐसे करें प्रसन्न

Next Post

बिहार : नाबालिग छात्रा के साथ किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर किया वायरल

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Main Slider

CM धामी का ऐलान, PRD जवानों को मिलेगी बढ़ी हुई आर्थिक सौगात

31/10/2026
उत्तराखंड

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

31/10/2026
Main Slider

पंजाब चुनाव के लिए AAP का पहला दांव, भगवंत मान फिर धुरी से आजमाएंगे किस्मत

31/10/2026
Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Next Post

बिहार : नाबालिग छात्रा के साथ किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर किया वायरल

यह भी पढ़ें

Mahant Narendra Giri

नई जनसंख्या नीति का महंत नरेंद्र गिरि ने किया स्वागत, मुस्लिमों से की ये अपील

12/07/2021

उधार का सम्मान और अपनों के अपमान में ही खर्च हो गए पांच साल

14/10/2021
Dislikes of Coolie Number-1

सारा और वरुण की इस फिल्म को लेकर बन रहे है मीम्स

20/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version