• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार : नाबालिग छात्रा के साथ किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर किया वायरल

Desk by Desk
06/09/2020
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार में एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। भोजपुर जिले के मुख्यालय आरा के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कौरा गांव में नौंवी क्लास की दलित लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। इतना ही नहीं गैंगरेप के आरोपियों ने इस घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर दिया। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर एससी-एसटी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है। नाबालिग लड़की को आरा सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

एफआईआर के मुताबिक नाबालिग छात्रा अपनी मौसी के घर किताब लेने आई थी। घर वापस लौटते हुए कुछ लड़कों ने उसे पकड़ लिया और गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान दुष्कर्म में शामिल बदमाशों ने नाबालिग का अश्लील वीडियो भी बनाया और उसे इस बारे में किसी को न बताने की धमकी दी. आरोपियों ने कहा कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह वीडियो वायरल कर देंगे।

कितने भी खराब हो बाल बस ऐसे लगाए मेथी से बना ये हेयर मास्क

कुछ दिन बाद दुष्कर्म के आरोपियों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जिसके बाद लड़की ने घरवालों के सामने अपनी आपबीती सुनाई। परिजन आनन फानन में पीड़िता को लेकर एससी-एसटी थाने पहुंचे और दो नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ जबरन दुष्कर्म व अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला दर्ज कराया।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद थानाध्यक्ष श्वेता पोद्दार ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा। पुलिस मेडिकल जांच के बाद आगे की तफ्तीश शुरू करेगी। साथ ही चारों आरोपियों की शिनाख्त कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

जीवन में जब भी कोई चुनौती आए तो समझिए कोई बहुत अच्छा कार्य होने वाला है : सीएम योगी

घटना के संबंध में जब भोजपुर एसपी हर किशोर राय से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पिछले 19 अगस्त को जगदीशपुर थाना क्षेत्र के में एक नाबालिग दलित के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था और उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर एससी-एसटी थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

उन्होंने कहा कि पीड़िता ने कांड में शामिल चार आरोपियों की पहचान कर ली है जिन्हें नामजद अभियुक्त बना कर गिरफ्तार करने की करवाई की जा रही है। वहीं इस मामले में पीड़िता या उसके परिवार वाले कैमरे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं।

Tags: 24ghante online.combiharBihar crime newscrime news in hindigangrapegangrape with minor
Previous Post

पांच साल में शिक्षकों के वेतन में हुई 60 प्रतिशत की वृद्धि : सुशील

Next Post

औरैया : डिप्टी सीएमओ और दारोगा समेत 57 नये कोरोना पॉजिटिव

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार होगा उत्तराखंड का स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

16/10/2026
Main Slider

मेरठ सांप कांड: रविता-अमरदीप को मौत की सजा

16/10/2026
पंजाब

बाबा बंदा सिंह बहादुर के जन्म दिवस पर पंजाब विधानसभा स्पीकर ने किया नमन

16/10/2026
पंजाब

महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को मजबूत कर रही पंजाब सरकार: डॉ. बलजीत कौर

16/10/2026
Main Slider

डॉप्लर रडार देगा यूपी में तूफान-अतिवृष्टि की पूर्व सूचना, मौसम की होगी सटीक निगरानी

16/10/2026
Next Post
सहारनपुर मंडल में 318 नये कोरोना पाॅजिटिव 318 new corona positive in Saharanpur division

औरैया : डिप्टी सीएमओ और दारोगा समेत 57 नये कोरोना पॉजिटिव

यह भी पढ़ें

chhapra liquor case

छपरा जहरीली शराबकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 80 से ज्यादा लोगों की हुई थी मौत

31/12/2022

फारूक अब्दुल्ला के विवादित बोल, कहा- चीन की मदद से जम्मू-कश्मीर में बहाल हो सकता है अनुच्छेद 370

11/10/2020
Life Imprisonment

दुष्कर्म और हत्या के मामले में तीन को उम्रकैद

09/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version