• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वाहन उपकरण क्षेत्र में 60 लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद

Desk by Desk
23/07/2020
in Categorized
0
घरेलू वाहन उद्योग

घरेलू वाहन उद्योग

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश के वाहन उपकरण उद्योग ने चीन के साथ सीमा तनाव के बीच अब वहां से आयात पर निर्भरता कम करने के लिए कदम उठाने के साथ ही आत्मनिर्भर बनने की कवायद तेज कर दी है। इससे वाहन उपकरण उद्योग में आने वाले समय में करीब 60 लाख रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। सरकार की ओर से सूक्ष्म,छोटे एवं मझोले उद्योगों (एमएसएमई) के लिए की गई नई पहल से भी वाहन उपकरण उद्योग को तेजी की उम्मीद है।

रिलायंस का पूंजीकरण 13 लाख करोड़ रुपये के पार

भारतीय वाहन कलपुर्जा विनिर्माता संघ (एसीएमए) का भी कहना है कि घरेलू वाहन उद्योग चीनी आयात पर निर्भरता कम करना चाहता है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से वाहन उद्योग को महत्वपूर्ण उपकरणों की कमी से जूझना पड़ा था। वित्त वर्ष 2018-19 में भारत ने 17.6 अरब डॉलर के वाहन कलपुर्जों का आयात किया था। इसमें से 4.75 अरब डॉलर का आयात चीन से हुआ था।

की फैक्टर

  • 50 लाख रोजगार मिला हुआ है वाहन उपकरण उद्योग में
  • 60 लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद अगले छह साल में
  • 57 अरब डॉलर का है वाहन उपकरण उद्योग देश का
  • 17.6 अरब डॉलर के वाहन कलपुर्जों का आयात करता है  भारत
  • 27 फीसदी आयात में चीन की है हिस्सेदारी मौजूदा समय में

एसीएमए के महानिदेशक विनी मेहता का कहना है कि कोविड-19 महामारी और उसके चलते हुए लॉकडाउन की वजह से सभी अर्थव्यवस्थाओं और उद्योगों ने आयात पर निर्भरता घटाने पर विचार करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि देश के वाहन उद्योग ने अपने जोखिम को कम करना शुरू किया है। वह गंभीरता से लोकल फॉर वोकल यानी स्थानीयकरण पर ध्यान दे रहा है। मेहता ने कहा कि भारत-चीन के बीच हालिया विवाद के बाद यह प्रक्रिया और तेज हो गई है।

सबको मिलकर काम करना होगा

मेहता ने कहा इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि उद्योग को आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है। कंपनियों और सरकार को साथ मिलकर इसकी रूपरेखा बनानी होगी और उसी के अनुरूप काम करना होगा। उन्होंने कहा कि न तो सरकार अकेले ऐसा कर सकती है और न ही उद्योग।

वाहन कलपुर्जा विनिर्माता संघ का कहना है कि घरेलू वाहन कलपुर्जा उद्योग की वृद्धि के लिए सरकार को कारोबार सुगमता, सस्ती दर पर पूंजी की उपलब्धता, लॉजिस्टिक्स और ऊर्जा की लागत पर ध्यान देना होगा। विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार ने एमएसएमई के लिए जो पहल की है उससे काफी मदद मिलने की उम्मीद है। लेकिन चीन से आयात घटाने और भारत में ऊंची लागत को ध्यान में रखते हुए इस उद्योग को विशेष रियायत की जरूरत होगी।

एलआईसी हाउसिंग ने सस्ता किया होम लोन

सरकार और वाहन उपकरण उद्योग का लक्ष्य इस क्षेत्र को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का है जो अभी 57 अरब डॉलर का है। विशेषज्ञों का कहना है कि वाहन कलपुर्जा उद्योग के सामने सरकार की नीतियों में अस्थिरता, निवेश और कुशल मानव संसाधन की कमी जैसी चुनौतियां हैं।  इस उद्योग का राजस्व 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने के लिए 30 से 40 अरब डॉलर के निवेश की जरूरत है।

Tags: corona virusdependence on Chinese importsdomestic automobile industryemploymentpandemicकोरोना वायरसघरेलू वाहन उद्योगचीनी आयात पर निर्भरतामहामारीरोजगार
Previous Post

रिलायंस का पूंजीकरण 13 लाख करोड़ रुपये के पार

Next Post

बैंक कर्मचारियों की सैलरी में होगी 15 फीसदी की बढ़ोतरी

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
बैंक कर्मचारी संघ

बैंक कर्मचारियों की सैलरी में होगी 15 फीसदी की बढ़ोतरी

यह भी पढ़ें

yogi

योगी सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान, कृमि मुक्त होगा उत्तर प्रदेश

02/02/2024
Chandra Dev

सोमवार को करें चंद्रमा से जुड़े ये उपाय, मिलेगा मनवांछित फल

20/05/2024
मौसम अलर्ट Weather Alert

यूपी के इन जिलों में में 31 अगस्त और 1 सितंबर को मूसलाधार बारिश की संभावना

29/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version