• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रिलायंस का पूंजीकरण 13 लाख करोड़ रुपये के पार

Desk by Desk
23/07/2020
in ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण (एममकैप) बड़ी तेजी से बढ़ता हुआ बुधवार को 13.17 लाख करोड़ रुपये (176.4 अरब डॉलर) पहुंच गया। इसका आकलन कंपनी के चुकता और आंशिक चुकता शेयरों के बाजार मूल्यों के आधार पर किया गया है। इसके साथ फोर्ब्स की धनाढ्य व्यक्तियों की वास्तविक समय पर जारी की जाने वाली सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी 75 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवें पायदान पर आ गए हैं।

अभी दो सप्ताह पहले छह जुलाई, 2020 को कंपनी का बाजार पूंजीकरण 160 अरब डॉलर था। कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि रुपये में रिलायंस इंडस्ट्रीज का एमकैप पिछले छह साल में 10 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। इसमें से चार लाख करोड़ रुपये का इजाफा पिछले 10 महीने में हुआ है।  कंपनी की पूर्ण चुकता शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में बुधवार को 2004.0 रुपये प्रति इक्विटी पर रहा और इसमें 1.65 प्रतिशत की तेजी आयी। इससे कंपनी का बाजार पूंजीकरण 12.7 लाख करोड़ रुपये (लगभग 170.2 अरब डॉलर) हो गया।

इसके अलावा कंपनी का आंशिक चुकता शेयर रिलायंस पीपी के तहत अलग से सूचीबद्ध है। यह पहली बार 1,100 रुपये को पार कर एनएसई में बुधवार को 2.2 प्रतिशत लाभ के साथ 1,106.6 पर बंद हुआ। इससे 42.26 करोड़ आंशिक चुकता शेयर का एमकैप 46,765 करोड़ रुपये (करीब 6.26 अरब डॉलर) पहुंच गया। आरआईएल का बाजार पूंजीकरण 19 जून, 2020 को 150 अरब डॉलर को पार किया था और केवल एक महीने में यह 25 अरब डॉलर से अधिक बढ़ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने हाल में राइट इश्यू और जियो प्लेटफार्म्स में संयुक्त रूप से निवेश तथा बीपी के निवेश के जरिये कुल 2,12,809 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

बाजार पूंजीकरण में इस वृद्धि के साथ फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार मुकेश अंबानी 75 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अमीरों की सूची में पाचवें स्थान पर आ गए हैं। सूची में पहले स्थान पर 185.8 अरब डॉलर के साथ अमेजन के जेफ बेजोस हैं। वहीं बिल गेट्स (113.1 अरब डॉलर), एलवीएमएच के बर्नार्ड अर्नोल्ट एंड फैमिली (112.0 अरब डॉलर), फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग (89 अरब डॉलर) के साथ क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। बर्कशायर हैथवे के वारेन बफे 72.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ छठे स्थान पर हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज का आंशिक चुकता शेयर यानी रिलायंस पीपी हाल में संपन्न राइट इश्यू के अंतर्गत जारी किया गया। इसने केवल एक महीने में निवेशकों को 3.5 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

Tags: AmazonBill GatesFACEBOOKJeff BezosLargest Companiesmark zuckerbergMarket CapitalizationMukesh AmbaniReliance Share Priceअमेजनजेफ बेजोसफेसबुकबाजार पूंजीकरणबिल गेट्समार्क जुकरबर्गमुकेश अंबानीरिलायंस इंडस्ट्रीजरिलायंस शेयर प्राइससबसे बड़ी कंपनी
Previous Post

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

Next Post

वाहन उपकरण क्षेत्र में 60 लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : धामी

16/05/2026
A delegation of the OBC Welfare Parliamentary Committee met CM Dhami.
राजनीति

प्रदेश में लगभग 90 जाति / उपजाति समुदाय ओबीसी की सूची में हैं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
Robert Vadra
राजनीति

रॉबर्ट वाड्रा को बड़ी राहत, इस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत

16/05/2026
CM Dhami
Main Slider

सीबीएसई 12 वीं में राज्य टॉपर अरीना रघुवंशी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

16/05/2026
Savin Bansal
Main Slider

कैंसर पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन से मिली राहत, ऋण माफ

16/05/2026
Next Post
घरेलू वाहन उद्योग

वाहन उपकरण क्षेत्र में 60 लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद

यह भी पढ़ें

Ahoi Ashtami

जानिए कब है अहोई अष्टमी व्रत, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजन विधि

14/10/2021
aids

यूपी के उन्नाव जिले में इंजेक्शन के इस्तेमाल में लापरवाही से बढ़े एड्स रोगी

06/12/2020
Chennai Super Kings

प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए राजस्थान और चेन्नई के बीच होगी जंग

18/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version