• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रमोद सावंत होंगे गोवा के मुख्यमंत्री, नरेंद्र सिंह तोमर ने किया नाम का ऐलान

Writer D by Writer D
21/03/2022
in राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) को ही गोवा (Goa) का नया मुख्यमंत्री (CM) चुना गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से फैसले के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने सावंत को विधायक दल का नेता घोषित किया।

मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद प्रमोद सावंत गोवा के मुख्यमंत्री बने थे। चुनाव परिणाम आने के बाद से ही नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, पार्टी ने सावंत पर ही विश्वास जताया है।

बीजेपी के सूत्रों का दावा है कि गोवा में बीजेपी के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने प्रमोद सावंत (Pramod Sawant ) के नाम पर पहले ही मुहर लगा दी थी। प्रमोद सावंत को विधायक दल की बैठक में नेता चुना जाना महज एक औपचारिकता थी। अब विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद प्रमोद सावंत आज कल में ही राज्यपाल से पीएस पिल्लई  से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।

गोवा के मुख्यमंत्री ने लगाई जीत की हैट्रिक, कार्यकर्ताओं को कहा धन्यवाद

दरअसल, 40 सीट वाली गोवा विधानसभा में सरकार बनाने के लिए बीजेपी को एक सीट और चाहिए। 2 सीट जीतकर आई महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के 3 विधायकों ने भी बीजेपी को अपना समर्थन पत्र दे दिया है। कुछ निर्दलीय भी समर्थन देने को तैयार हैं। महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी ने इस बार तृणमूल कांग्रेस के साथ मिलकर गोवा में चुनाव लड़ा था। इस तरह 25 के आंकड़े के सहारे वो बहुत आराम से सरकार बना रही है और समर्थन के लिए उसके सामने किसी ने कोई शर्त भी नहीं रखी है।

गौरतलब है कि गोवा विधानसभा चुनाव में बीजेपी 40 में से 20 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। बीजेपी बहुमत के लिए जरूरी 21 सीटों के जादुई आंकड़े से एक सीट पीछे रह गई थी।

Tags: Goa NewsNational newsPramod Sawant
Previous Post

खौफनाक! 2 माह की बेटी की हत्या कर ओवन में डाला

Next Post

महिला प्रोफेसर ने कराया डीन की हत्या का प्रयास, तीन गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तराखंड

श्रीनगर चुंगी पर चाय की दुकान पर रुके मुख्यमंत्री धामी, स्थानीय लोगों से किया आत्मीय संवाद

28/10/2026
उत्तराखंड

विधानसभा सत्र के बाद जनता के बीच पहुंचे CM धामी

28/10/2026
Main Slider

ऋषिकेश में CM धामी का स्वागत, युवा आयोग के गठन पर युवाओं ने जताया आभार

28/10/2026
Main Slider

विपक्ष को सदन की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सम्मान करना चाहिए : CM Dhami

28/10/2026
Next Post

महिला प्रोफेसर ने कराया डीन की हत्या का प्रयास, तीन गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Mukhtar Ansari

मुख्तार अंसारी पर धोखाधड़ी का मुकदमा

21/05/2023
Vishwaakarma Shram Samman

कारीगरों के लिए संजीवनी बनी ‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’

05/08/2022
poisonous liquor

शराब पीने से मृतकों की संख्या बढ़कर हुई पांच, मुकदमा दर्ज

12/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version