• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

65 प्रतिशत माता-पिता अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए नहीं हैं तैयार

Desk by Desk
29/11/2020
in Main Slider, गोरखपुर, शिक्षा
0
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री School closures

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। गोरखपुर में स्कूल खोलने के लिए अभिभावकों से फीडबैक लिया जा रहा है। कक्षा पांचवी से आंठवी तक के बच्चों के माता-पिता स्कूल उन्हें स्कूल नहीं भेजना चाहते हैं। इसी पर जिला विद्यालय निरिक्षक ने फीडबैक लिया था। अब भी कोई फैसला न होने पर प्रधानाचार्यों से राय मांगी जा रही है। कोरोना महामारी के बीच कक्षा नौ से कक्षा बारहवीं के बच्चों की पढ़ाई कराई जा रही है। कोरोना संकट के बीच कक्षा नौ से कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों की पढ़ाई कराई जा रही है। लिहाजा, माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कक्षा छह से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने का खाका तैयार किया। इससे पहले ही माता-पिता से राय मांगी गई। इसकी रिपोर्ट आई तो विभागीय अफसर चुप हो गए।

हैदराबाद में अमित शाह का रोड शो, भाग्यलक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना

माता-पिता ने जो राय दी, उसके मुताबिक 65 फीसदी विद्यार्थियों को घर पर ही पढ़ाने के पक्षधर हैं। उनका कहना है कि जब तक कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं आएगी, तब तक बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। वैक्सीन लगने के बाद ही स्कूल भेजने पर निर्णय लेंगे। हालात सामान्य होने तक बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है।

मार्च से बंद चल रहे हैं स्कूल

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जो आंकड़े हैं, उसके मुताबिक 35 फीसदी माता-पिता अपने बच्चों को स्कूल भेजकर पढ़ाना चाहते हैं। ऐसे माता-पिता ऑनलाइन पढ़ाई से संतुष्ट नहीं हैं। वह कक्षा नौ से बारह तक के विद्यार्थियों की तरह ही कोरोना प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ बच्चों को स्कूल भेजना व पढ़ाना चाहते हैं। इस तरह की राय देने वाले ज्यादातर माता-पिता ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े हैं। कुछ ऐसे हैं, जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है। कनेक्टिविटी की समस्या भी जबरदस्त है। शहरी क्षेत्र के 20-25 फीसदी माता-पिता ही बच्चों को स्कूल भेजना चाहते हैं।

कोरोना महामारी की वजह से मार्च से ही कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालय बंद चल रहे हैं। पढ़ाई के लिए दीक्षा एप, शिक्षकों की ओर से तैयार वीडियो, दूरदर्शन और आकाशवाणी की मदद ली जा रही है। नेटवर्क की समस्या और स्मार्ट फोन न होने के कारण तमाम विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।

देश में कोरोना के 41,810 नए मामले, संक्रमितों का आंकड़ा 93.92 लाख

जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि शासन स्तर से कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के विद्यालयों को दिसंबर में खोलने के लिए प्रधानाचार्यों के स्तर से एक सर्वे कराया गया है। इसके तहत 65 फीसदी माता-पिता बच्चों को अभी स्कूल नहीं भेजना चाहते हैं। 35 फीसदी माता-पिता बच्चों को स्कूल भेजने के पक्ष में हैं। रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। शासन से जैसे दिशा-निर्देश मिलेंगे, वैस ही स्कूल खोलने या बंद रखने पर फैसला लिया जाएगा।

Tags: Campus Hindi NewsCampus News in Hindiexclusivefinanceless schoolgorakhpur newsGorakhpur school newsgranted schoollatest gorakhpur newsschool kab khulegaschool open date up 2020school open newsवित्त विहीन विद्यालयस्कूल कब खुलेगा 2020
Previous Post

अफगानिस्तान में कार धमाका, सुरक्षाबल के 26 जवानों की मौत

Next Post

दिल्ली में सर्दी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, रविवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी यूपी की दीदियां

15/09/2026
CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

15/09/2026
Main Slider

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, पत्र जारी कर बताई पूरी प्रक्रिया

15/09/2026
Main Slider

लंबे समय तक फ्रेश रहेंगे मखाने, ऐसे करें स्टोर

15/09/2026
Main Slider

गणेश चतुर्थी: बप्पा को चढ़ाएं इंस्टेंट लड्डू, नोट कर लें रेसिपी

15/09/2026
Next Post
दिल्ली में सर्दी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड Winter breaks 10-year record in Delhi

दिल्ली में सर्दी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, रविवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज

यह भी पढ़ें

Satyaprem Ki Katha

‘सत्यप्रेम की कथा’ का बॉक्स ऑफिस पर चलेगा जादू, ओपनिंग डे पर कमाएगी इतने करोड़

27/06/2023
Dr. Subhash Kashyap

पद्म भूषण डॉ. सुभाष कश्यप का निधन, संविधान जगत ने खोया अपना बड़ा विद्वान

04/06/2026
Rabri Devi, Tejashwai

तेजस्वी को 4 बार मारने की कोशिश हुई… राबड़ी देवी का बड़ा आरोप

25/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version