• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

66 साल के पूर्व क्रिकेटर दूसरी बार बनेंगे दूल्हा, 28 साल छोटी बुलबुल बनेंगी दुल्हन

Writer D by Writer D
26/04/2022
in खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत के पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल (arun lal) दूसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं। वह 66 साल की उम्र में दूसरी शादी करेंगे। उनकी होने वाले पत्नी का नाम बुलबुल साहा (Bulbul) है। बुलबुल की उम्र 38 साल है यानी वह अरुण लाल से 28 साल छोटी हैं।

अरुण और बुलबुल काफी समय से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों काफी पुराने दोस्त हैं। अरुण लाल ने शादी का कार्ड भी छपवा लिया और बांटने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उनकी शादी दो मई को कोलकाता के पीयरलेस इन होटल में होगी। शादी में बड़ा रिसेप्शन भी दिया जाएगा। उनके कुछ साथी खिलाड़ी, बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (सीएबी) के अधिकारी और उनके करीबी दोस्त इस शादी में शामिल होंगे।

अरुण लाल (arun lal) की पहली पत्नी ने दी मंजूरी

अरुण लाल (arun lal) ने पहली शादी रीना से की थी। दोनों ने आपसी सहमति से ही तलाक लिया है। सूत्रों की मानें तो रीना काफी समय से बीमार चल रही हैं। उन्होंने अपनी पहली पत्नी रीना से आपसी सहमति के बाद तलाक ले लिया है। अपनी पत्नी की बीमारी के चलते लाल काफी समय से उसके साथ रह रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि दोनों शादी के बाद बीमार रीना की देखभाल करेंगे। उनकी मर्जी से ही अरुण दूसरी शादी करने जा रहे हैं। अरुण और बुलबुल ने एक महीने पहले ही एंगेजमेंट की, जबकि रिलेशनशिप काफी समय से हैं।

किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने शिखर धवन

बंगाल रणजी ट्रॉफी टीम के कोच हैं अरुण लाल (Arun Lal) 

अरुण लाल (Arun Lal)  फिलहाल बंगाल रणजी ट्रॉफी टीम के कोच हैं। अरुण की देखरेख में बंगाल की टीम ने 13 साल के लंबे अंतराल के बाद 2020 में रणजी ट्रॉफी फाइनल में जगह बनाई थी। टीम ने मौजूदा सत्र में लगातार तीन जीत से 18 अंक के साथ अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की है। अरुण लाल ने साल 1982 से 89 के बीच भारत के लिए कुल 16 टेस्‍ट और 13 वनडे मैच खेले। इस दौरान उनके बल्ले से टेस्ट में 729 और वनडे में 122 रन निकले। टेस्ट में उनके बल्ले से छह अर्धशतक और वनडे एक अर्धशतक आया। हालांकि प्रदर्शन औसत दर्जे से कम होने के कारण बाद में उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

अरुण का जन्म एक अगस्त 1955 को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुआ था। उन्होंने बंगाल के लिए क्रिकेट खेला है।अरुण को 2016 में कैंसर हुआ था, जिसकी वजह से उन्होंने कमेंट्री छोड़ दी थी। फिर उन्होंने बीमारी को मात देकर बंगाल टीम की कोचिंग की कमान संभाली।

Tags: Arun Lalcricket newssports news
Previous Post

कोरोना के खिलाफ सीएम योगी सख्त, टेस्टिंग बढ़ाने के दिए निर्देश

Next Post

6-12 साल तक के बच्चों को वैक्सीन लगाने की मिली मंजूरी

Writer D

Writer D

Related Posts

hockey
Main Slider

भारतीय हॉकी में मचा हड़कंप, यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद कोच पर हुई सख्त कार्रवाई

16/05/2026
Virat Kohli
खेल

विराट कोहली के फैन का टूटा दिल! ऑटोग्राफ न मिलने पर रो पड़ा बच्चा

28/04/2026
Gurbux Singh Grewal
खेल

ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

25/04/2026
Yusuf Pathan
खेल

पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर गिरफ्तार, लगा ये बड़ा आरोप

21/04/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी ने राज्य का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया

24/03/2026
Next Post
vaccine

6-12 साल तक के बच्चों को वैक्सीन लगाने की मिली मंजूरी

यह भी पढ़ें

यूएसबीआरएल परियोजना जम्मू-कश्मीर के लोगों की आकांक्षाएं पूरी करेगी : पीयूष गोयल

30/12/2020
petrol

आम आदमी की जेब में पेट्रोल-डीजल ने लगाई आग, जानें आज के रेट

07/06/2021
US bombs Venezuelan military base

अमेरिका ने वेनेजुएला के मिलिट्री बेस पर किया अटैक, रक्षा मंत्री के घर पर भी बरसाएं बम

03/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version