• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जवाहरपुर तापीय परियोजना की 660 मेगावाट की यूनिट-दो बिजली उत्पादन के लिए तैयार

Writer D by Writer D
13/07/2024
in उत्तर प्रदेश, एटा, राजनीति, लखनऊ
0
Jawaharpur Thermal Power Plant

Jawaharpur Thermal Power Plant

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। जवाहरपुर तापीय परियोजना ( Jawaharpur Thermal Plant)  की 660 मेगावाट की यूनिट-दो भी बिजली उत्पादन के लिए पूरी तरह तैयार है। शुक्रवार को इस यूनिट के जेनरेटर, टरबाइन को ग्रिड से जोड़ (सिंक्रोनाइज) कर दिया गया। 27 मेगावाट बिजली का उत्पादन भी किया गया। बताया जा रहा है कि एक महीने के अंदर इस इकाई से पूरी क्षमता से बिजली का उत्पादन शुरू होने लगेगा।

अगले कुछ दिनों तक नियमित बिजली उत्पादन और लगातार 72 घंटे तक पूरी क्षमता से सफलतापूर्व बिजली उत्पादन लिए जाने के बाद शीर्ष ऊर्जा प्रबंधन द्वारा इस इकाई को कामर्शियल उत्पादन से जोड़े जाने की घोषणा कर दी जाएगी। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के महासचिव जितेंद्र सिंह गुर्जर ने इस इकाई के सफलतापूर्वक सिंक्रोनाइज किए जाने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि शीर्ष ऊर्जा प्रबंधन के नेतृत्व में इंजीनियरों तथा अन्य कार्मिकों के प्रयासों से यह सफलता मिली है। प्रदेश की अपनी तापीय परियोजनाओं से बिजली की उत्पादन क्षमता जो अब तक 7140 मेगावाट है इस इकाई के पूरी तरह उत्पादन से जुड़े जाने पर 7800 मेगावाट हो जाएगी।

जुलाई में ही और दो इकाईयों को उत्पादन से जोड़ने की है तैयारी

उत्तर प्रदेश विद्युत उत्पादन निगम ने जुलाई में 660 मेगावॉट की जवाहरपुर ( Jawaharpur Thermal Plant) यूनिट-दो, 561 मेगावॉट की घाटमपुर यूनिट-एक तथा 660 मेगावॉट की पनकी की एक इकाई से उत्पादन शुरू कर दिए जाने की तैयारी की थी। जिसमें से जवाहरपुर यूनिट-दो को कामर्शिलय उत्पादन शुरू करने से पहले सिंक्रोनाइज कर दिया गया है।

अगस्त 2027 से पहले इन नई इकाईयों से उत्पादन शुरू करने की है तैयारी

अगस्त 2027 से पूर्व और सात नये तापीय उत्पादन इकाईयों से बिजली का उत्पादन शुरू कर दिए जाने के लक्ष्य पर काम किया जा रहा है। इन सभी से उत्पादन शुरू हो जाने पर प्रदेश की बिजली उत्पादन क्षमता में सीधे 5255 मेगावाट की वृद्धि हो जाएगी।

‘डग्गामार और बिना परमिट के चलती मिलीं बसें तो….’, सीएम योगी ने अधिकारियों को दी स्पष्ट चेतावनी

660 मेगावॉट की ओबरा-सी यूनिट-दो सितंबर 2024 तक, 561 मेगावॉट की घाटमपुर यूनिट-दो दिसंबर 2024 तक, 561 मेगावॉट की घाटमपुर यूनिट-तीन मार्च 2025 तक, 396 मेगावॉट की खुर्जा एसटीपीपी यूनिट-एक और 396 मेगावॉट की यूनिट-दो मई 2025 तक, 400 मेगावॉट की सिंगरौली स्टेज थ्री यूनिट-एक अगस्त 2027 तक तथा 400 मेगावॉट की सिंगरौली स्टेज थ्री यूनिट-दो को अगस्त 2027 तक उत्पादन से जोड़ देने की तैयारी है।

Tags: jawaharpur thermal power plantLucknow Newspower plantuppcl
Previous Post

‘डग्गामार और बिना परमिट के चलती मिलीं बसें तो….’, सीएम योगी ने अधिकारियों को दी स्पष्ट चेतावनी

Next Post

मुख्यमंत्री साय ने किए रामलला के दर्शन, छत्तीसगढ़ के सुख-समृद्धि की कामना की

Writer D

Writer D

Related Posts

Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव मौर्य

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : सीएम योगी

18/07/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने किए रामलला के दर्शन, छत्तीसगढ़ के सुख-समृद्धि की कामना की

यह भी पढ़ें

Ajay kumar lallu

अति पिछड़ा समाज का उत्पीड़न और दमन कर रही है योगी सरकार : लल्लू

04/03/2021
aligarh dm chandra bhushan singh

DM के पास पहुंची युवती ने कन्यादान में मांगी सड़क, जानिए फिर क्या हुआ?

23/01/2021
GIDA

‘गीडा’ में औद्योगिक विकास की रफ्तार हुई और तेज

04/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version