• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में 6711 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 64 हजार से अधिक एक्टिव मामले

Desk by Desk
09/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी में कोरोना संक्रमण के प्रतिदिन 6 हजार से अधिक नए मामले दर्ज हो रहे हैं। बुधवार को भी 6700 से अधिक लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना के एक्टिव केस की संख्या में भी तेजी दर्ज की गई है। राज्य में अब 64 हजार से अधिक संक्रिय मामले हो गए हैं।

यह जानकारी यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रण के 6711 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या अब 2 लाख 85 हजार 41 हो गई है। राज्य में अभी तक इलाज के बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या 2 लाख 16 हजार 901 है। उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट फिलहाल 76.09 प्रतिशत है। उत्तर प्रदेश में कोरोना के कारण 4112 लोगों की मौत हुई है।

64 हजार सक्रिय केस में 33 हजार से अधिक होम आइसोलेशन में

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि यूपी में अभी कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 64 हजार 28 है। इसमें से आधे से ज्यादा लोग यानी 33 हजार 731 लोग होम आइसोलेशन में हैं। बाकी के लोगों का प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन की सुविधा शुरू होने के बाद से राज्य में 1 लाख 36 हजार 300 लोगों ने इस विकल्प को चुका है। प्रसाद के मुताबिक, 1 लाख 02 हजार 569 लोगों की होम आइसोलेशन की अवधि समाप्त हो चुकी है यानी वे अब ठीक हो चुके हैं।

‘एबीपी न्यूज’ का मॉर्निंग शो ‘नमस्ते भारत’ बना पापुलर, पीएम मोदी ने शेयर की क्लिप

टेस्टिंग के बारे में अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को राज्य में 1 लाख 44 हजार 360 सैंपल्स की जांच की गई। अभी तक उत्तर प्रदेश में कुल 69 लाख 17 हजार 773 कोरोना नमूनों की जांच हो चुकी है। टेस्टिंग के मामले में उत्तर प्रदेश देश के अन्य राज्यों से काफी आगे हैं और हम लगातार अपनी टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

यूपी के 11 जिलों में सीरो सर्वे का काम पूरा

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में सीरो सर्वे काम शुरू हुआ था, जो आज पूरा हो गया है। 11 जिलों से सैंपल एकत्र करने का काम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कर लिया है। अब इसकी एंटीबॉडी के लिए टेस्टिंग की जाएगी और महीने के अंत तक हम बता पाएंगे कि इन शहरों में संक्रमण का क्या प्रतिशत पाया गया है।

Tags: 6711 new corona positives found in UPnumber of infected crosses 64 thousandयूपी में 6711 नए कोरोना पॉजिटिव मिलेसंक्रमितों की संख्या 64 हजार पार
Previous Post

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला श्रीनगर स्थित बंगला करेंगे खाली, पत्र सार्वजनिक

Next Post

नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किए गए डोनाल्ड ट्रंप, ये समझौता कराया

Desk

Desk

Related Posts

Fever
Main Slider

मौसमी बुखार से तुरंत निजात दिलाएंगे ये उपचार

06/09/2026
Dandruff
Main Slider

डैंड्रफ हो जाएगी गायब, करें इस फल का इस्तेमाल

06/09/2026
Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

06/09/2026
Digital Liabrary
उत्तर प्रदेश

गांवों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ रही योगी सरकार, डिजिटल लाइब्रेरी से लेकर पंचायत उत्सव भवन तक पर जोर

05/09/2026
Sports Science and Injury Management Centre being built in Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का खेल प्रतिभाओं को बड़ा तोहफा, लखनऊ में बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

05/09/2026
Next Post
डोनाल्ड ट्रंप Donald trump

नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किए गए डोनाल्ड ट्रंप, ये समझौता कराया

यह भी पढ़ें

Goods Trains Collided

दो मालगाड़ियों में भीषण टक्कर, लोको पायलट की मौत,चार कर्मचारी घायल

19/04/2023
नीतीश कुमार nitish kumar

नीतीश कुमार बोले- बिहार को नरसंहार के दौर से निकाल विकास की राह पर लाया

22/10/2020
बंशीधर भगत कोरोना पॉजिटिव BJP state president Banshidhar Bhagat

उत्तराखंड : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत कोरोना पॉजिटिव

29/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version