• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

69 हजार शिक्षक भर्ती: दिव्यांगों, महिलाओं सहित 36 हजार से ज्यादा टीचरों को नियुक्ति

Writer D by Writer D
31/12/2020
in Main Slider, शिक्षा
0
15 हजार से ज्यादा शिक्षकों पदों पर निकली भर्ती

15 हजार से ज्यादा शिक्षकों पदों पर निकली भर्ती

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में 69 हजार प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के दूसरे चरण में 36 हजार से ज्यादा शिक्षकों को नियुक्ति दे दी गई है लेकिन, उन्हें स्कूलों में तैना उत्तर प्रदेश में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती के दूसरे चरण में नियुक्ति पाए 36 हजार से ज्यादा शिक्षकों की लॉटरी लग सकती है। योगी सरकार उन्हें एक और सौगात दे सकती है। यदि सब ठीक-ठाक रहा तो दिव्यांगों और महिलाओं के साथ ही बाकी नवनियुक्त शिक्षकों को भी अपने मनचाहे स्कूल में तैनाती दी जा सकेगी इस मसले पर बेसिक शिक्षा विभाग और सरकार में गहनता से विचार चल रहा है।

बेसिक शिक्षा मंत्रालय के एक बहुत ही सीनियर व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर इसकी पुष्टि की है उनका कहना है कि ये भेदभाव नहीं होना चाहिए और सभी को बराबर का मौका मिलना चाहिए इससे किसी के मन में कोई खिन्नता भी पैदा नहीं होगी इससे तैनाती में पारदर्शिता भी आएगी। उनका ये भी कहना है कि पहले चरण में जब 31 हजार शिक्षकों को स्कूलों का आवंटन किया गया था, तब भी वे इसी के पक्ष में थे। लेकिन, तब किन्हीं कारणों से इसे अंजाम नहीं दिया जा सका था। इस बार इसकी भरपूर कोशिश की जाएगी कि सभी शिक्षकों को उनके मनचाहे स्कूल में तैनाती मिल सके।

शिक्षामंत्री आज करेंगे CBSE बोर्ड की परीक्षा तारीखों का ऐलान, यहां देखें डेटशीट

बता दें कि शिक्षक भर्ती में दिव्यांगों और महिलाओं को एक विशेष अधिकार प्राप्त है ये अधिकार इन्हें यूपी बेसिक शिक्षा (अध्यापक तैनाती) नियमावली 2008 देता है। इसके तहत इन दोनों कैटेगरी के शिक्षकों को उनके पसंदीदा स्कूलों में तैनाती दी जाती है। इसके लिए विभाग उनसे 3 स्कूल का ऑप्शन मांगता है। इन दोनों ही कैटेगरी के शिक्षकों को जब तैनाती दे दी जाती है, उसके बाद ही बाकी शिक्षकों को शेष बचे स्कूलों में तैनाती दी जाती है। ऐसे बचे हुए शिक्षकों को विभाग अपना पसंदीदा स्कूल चुनने का कोई ऑप्शन नहीं देता है। इसे एक सॉफ्टवेयर के जरिये रैण्डमली आवंटित कर दिया जाता है। अब 2008 की इसी नियमावली में बदलाव किए जाने पर विभाग में तेजी से विचार चल रहा है।

विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों का भी मानना है कि ऐसा होने से काफी सहूलियत होगी। आखिर शिक्षकों को स्कूलों में ही तैनाती दी जानी है। ऐसे में यदि उन्हें मनचाहे स्कूल में तैनाती मिल जाये तो पठन-पाठन बेहतर ढ़ंग से हो सकता है। साथ ही मनचाहे स्कूलों में तैनाती पाने के लिए किया जाने वाला जुगाड़ सिस्टम भी ध्वस्त हो जायेगा। तैनाती के बाद ट्रांसफर के लिए भी किया जाने वाला जुगाड़ खत्म हो जायेगा। इससे पारदर्शिता आयेगी।

जैविक खेती करने से किसानों की आय में होगी वृद्धि

बता दें कि 69 हजार प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के दूसरे चरण में 36 हजार से ज्यादा शिक्षकों को नियुक्ति दे दी गई है लेकिन, उन्हें स्कूलों में तैनाती का इंतजार है अपने मनचाहे स्कूल में तैनाती के लिए ऐसे शिक्षकों में से एक बड़ी संख्या उनकी है, जो इस खातिर नेताओं और अफसरों के चक्कर लगा रहे हैं।

Tags: #Teacher Recruitment69 thousand teachers recruitmentbasic shikshak mantralayEducation DepartmentEducation Newsgovernment newsjob alertsarkari naukri
Previous Post

शिक्षामंत्री आज करेंगे CBSE बोर्ड की परीक्षा तारीखों का ऐलान, यहां देखें डेटशीट

Next Post

बुलंदशहर : 10 वीं के छात्र ने अपने सहपाठी को मारी गोली, छात्र की मौके पर मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
Next Post
land dispute

बुलंदशहर : 10 वीं के छात्र ने अपने सहपाठी को मारी गोली, छात्र की मौके पर मौत

यह भी पढ़ें

डिवाइडर से टकराई कार, चालक की मौके पर ही मौत

03/06/2021
hollywood strike

फिल्म इंडस्ट्री में भूचाल, 63 साल में सबसे बड़ी हड़ताल… जाने पूरा माजरा

14/07/2023
accused proposed judge

कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपी ने महिला जज को कहा- आई लव यू, वीडियो वायरल

07/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version