• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिला अस्पताल में तीन दिन में हीट स्ट्रोक से 74 मौत, शवदाह में लगी लंबी कतार

Writer D by Writer D
17/06/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बलिया
0
Heat Stroke

Heat Stroke

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलिया। इस समय सूर्य देवता आसमान से आग उगल रहे हैं। धूप का प्रकोप इतना विकराल हो गया है कि अब लोगों की जान पर आफत बन आई है। प्रचंड गर्मी और लू (Heat Stroke ) के बीच बलिया जिला अस्पताल (Ballia District Hospital) के मौत के आंकड़े भयावह मंजर को बयां कर रहे हैं। बलिया जिला अस्पताल (Ballia District Hospital)  से मिले आकंड़ों के मुताबिक, बीते तीन दिन में ही हीट स्ट्रोक (Heat Stroke ) से 74 लोगों की मौत हुई है। इन मौतों ने लोगों को हिलाकर रख दिया है।

बलिया जिले (Ballia District) में पिछले दो दिन से पारा 43-44 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। डायरिया और लू के मरीजों से सरकारी व निजी अस्पताल के बेड फुल हो गए हैं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में आने वाले अधिकतर मरीजों की मौत हो जा रही है। शुक्रवार सुबह से देर रात तक 25 मरीजों की मौत हुई। इस सप्ताह सबसे ज्यादा मौत (31) गुरुवार को हुई।

कोरोना काल में भी नहीं हुई थी इतनी मौतें

बलिया जिला अस्पताल (Ballia District Hospital) की इमरजेंसी और वार्डों में भर्ती मरीजों की अचानक मौत की संख्या में इजाफा होने के कारण नि:शुल्क शव वाहन तक नहीं मिले। लोगों को निजी वाहनों से शव लेकर जाना पड़ा। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, एक सप्ताह में 101 मौत हुई है। कर्मचारियों के अनुसार, कोरोना संक्रमण के दौरान भी एक दिन में इतनी मौतें नहीं हुई थीं।

घाटों पर पूरी रात चिता की आग शांत नहीं हो रही

गंगा घाटों पर पूरी रात चिता की आग शांत नहीं हो रही है। 50 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग सबसे ज्यादा मौत की चपेट में आ रहे हैं। अचानक मौत के आंकड़ों में इजाफा होने से अस्पताल प्रशासन में खलबली मची है। आनन-फानन में इमरजेंसी कक्ष, इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य वार्डों में कूलर और एसी लगवाए गए हैं। इसके बाद मरीजों को कुछ राहत मिल रही है।

Cyclone Biparjoy: यूपी में मौसम हुआ सुहावना, बारिश के आसार

चिकित्सक लोगों को हीट स्ट्रोक (Heat Stroke )से बचाव के उपाय बता रहे हैं। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. दिवाकर सिंह ने  कहा कि भीषण गर्मी के कारण अचानक डायरिया, हीट स्ट्रोक (Heat Stroke ), तेज बुखार, सांस की समस्या वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई। मरीजों को समय से चिकित्सक सुविधा न मिलने के कारण हालत खराब होने पर अस्पताल पहुंच रहे हैं। इससे इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं हो रहा है।

जानें हीट स्ट्रोक (Heat Stroke ) से कैसे बचें?

फिजिशियन डा. पंकज झा (Physician Dr. Pankaj Jha) ने बताया कि गर्मी को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करते रहे। पानी वाले फलों का सेवन करें। खाली पेट रहना खतरनाक हो सकता है। जरूरी हो तभी घर से निकले। थोड़ी सी भी परेशानी होने पर तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सक से सलाह लें। झोलाछाप जान भी ले सकते हैं। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

जिला अस्पताल से मिला मौत का आंकड़ा

10 जून – 07
11 जून – 05
12 जून –07
13 जून – 17
14 जून – 18
15 जून – 31
16 जून – 25

Tags: ballia newsdeath from heat strokeheat strokeWeather in UPWeather Report
Previous Post

Cyclone Biparjoy: यूपी में मौसम हुआ सुहावना, बारिश के आसार

Next Post

इंस्टाग्राम फ्रेंड से मिलने गई नाबालिग के साथ दरिंदगी, पीड़िता को मैदान में फेंककर फरार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Gang Rape

इंस्टाग्राम फ्रेंड से मिलने गई नाबालिग के साथ दरिंदगी, पीड़िता को मैदान में फेंककर फरार

यह भी पढ़ें

nia raid

NIA ने टेरर फंडिंग मामले में घाटी में फिर की छापेमारी

27/10/2021
Footwear-Leather Industry

पूर्वी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड में चमकेगा फुटवियर-लेदर उद्योग

22/08/2025
राहुल गांधी Rahul Gandhi

Kisan Andolan : कल राहुल गांधी दिल्ली में भरेंगे हुंकार, कार्यकर्ताओं संग करेंगे मार्च

23/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version