• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी के 7686 शिक्षकों का लगभग 36 करोड़ रुपये का वेतन फंसा

Desk by Desk
16/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोंडा, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के वित्त एवं लेखा विभाग की घोर लापरवाही के चलते बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों के हजारों शिक्षकों का वेतन फंस गया है। पूरे प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद से जुड़े विद्यालयों में काम कर रहे शिक्षक-शिक्षिकाओं का वेतन जारी हो गया है लेकिन जुलाई के 15 दिन बीत जाने के बाद भी गोंडा जिले के हजारों शिक्षकों का वेतन उनके खाते में नहीं पहुंच पाया है।

पैन कार्ड वैरिफिकेशन के बावजूद वेतन नहीं आया

बता दें कि पहले वित्त एवं लेखा विभाग ने जनपद के 643 शिक्षकों के पैन कार्ड में गड़बड़ी के नाम पर जांच की बात कहकर सूची शासन को भेज दी गई और वेतन रोक दिया। वहीं इस सूची पर बीएसए इंद्रजीत प्रजापति नें ऐतराज जताया और शासन को इसके विपरीत पत्र भेज दिया और उन्होंने महज 15 शिक्षक-शिक्षिकाओं के पैन कार्ड वेरीफिकेशन की बात की। बावजूद इसके पूरे सूबे में पैन कार्ड की जांच हो चुकी है और सबको वेतन भी मिल चुका है लेकिन गोंडा जनपद के 7686 परिषदीय गुरुजनों का वेतन अभी भी रुका हुआ है।

शिक्षकों का आरोप है कि वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा मंगलेश कुमार की लापरवाही से शिक्षकों के खाते में लगभग 36 करोड़ रुपया वेतन नहीं जा पाया है। वित्त एवं लेखाधिकारी पर आरोप यह भी है की वे कार्यालय नहीं आते और घर से ही बैठकर सारे आदेश निर्गत कर दिये जाते हैं। शिक्षक नेता अवधेश त्रिपाठी, मनोज सिंह, आनन्द मिश्रा, अशोक पांडेय, मनोज मिश्रा, निरंकार सिंह, जितेंद्र सिंह, राखराम गुप्ता समेत तमाम शिक्षकों ने न्यूज 18 से अपनी पीड़ा सुनाई और वेतन भुगतान को लेकर वित्त एवं लेखाधिकारी की मनमानी पर आक्रोश जताया।

3 हजार शिक्षामित्रों और 900 अनुदेशकों को भी 3 महीने से मानदेय नहीं

शिक्षक-शिक्षिकाओं का कहना है कि वेतन न मिलने से कोरोना महामारी के बीच लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं जिले के लगभग 3 हजार शिक्षामित्रों और लगभग 900 अनुदेशकों को भी 3 माह से मानदेय नहीं मिला है और लोग परेशान हैं। वहीं जब मंगलेश कुमार से इस संबंध में जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल फोन बंद मिला। वहीं इस समस्या पर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

Tags: 7686 शिक्षकों का लगभग 36 करोड़ रुपये का वेतन फंसाApproximately Rs 36 crore salary of 7686 teachers of gonda district in UP is stuck know whygonda newsयूपी की लेटेस्ट खबरेंयूपी ब्रेकिंग न्यूज़यूपी में इस जिले के 7686 शिक्षकों का लगभग 36 करोड़ रुपये वेतन फंसा जानिए क्यों
Previous Post

सारा ने पिता सैफ अली खान के साथ शेयर की अपनी बचपन की फोटो

Next Post

गोवा सरकार ने सभी कॉलेजों में ऑनलाइन दाखिला किया शुरू

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में हिट एंड रन का वीडियो वायरल, बोनट पर लटकी दिखी युवती

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के योजनाबद्ध प्रयास से प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से रोशन हो रहे यूपी के 8.25 लाख घर

16/09/2026
Main Slider

पंचायत सहायकों को मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

हेल्थ हब के रूप में विकसित हो रहा गोरखपुर: डॉ. आरपी शुक्ला

16/09/2026
आगरा

सपा नेत्री मोनिका नाज खान ने दिया इस्तीफा, दी आत्महत्या की चेतावनी

16/09/2026
Next Post
डिग्री पाठ्यक्रमों

गोवा सरकार ने सभी कॉलेजों में ऑनलाइन दाखिला किया शुरू

यह भी पढ़ें

bjp foundation day

आत्ममंथन का अवसर भी है भाजपा का स्थापना दिवस

06/04/2021
Poision

सर्राफा व्यापारी ने जहरीला पदार्थ खा कर की आत्महत्या, नोट में लिखी ये बात

07/08/2021
Azam Khan

आजम खान ने बेटे अब्दुल्ला के साथ विधानसभा सदस्यता की ली शपथ

23/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version