• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सावन के तीसरे सोमवार पर लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत

Writer D by Writer D
17/08/2026
in Main Slider, बिहार, राष्ट्रीय
0
8 dead in stampede at Ashokdham Temple

8 dead in stampede at Ashokdham Temple

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार में लखीसराय जिले के अशोकधाम शिव मंदिर (Ashokdham Temple) में सावन के तीसरे सोमवार पर आज हुई भगदड़ में 8 श्रद्धालुओं की मौत की सूचना है। प्रशासन ने अभी तक निश्चित आंकड़ा जारी नहीं किया है। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने खबर लिखे जाते समय तक मीडिया से लगभग सात श्रद्धालुओं की मौत हो जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कई श्रद्धालु घायल हैं। बताया गया कि मृतकों में सभी महिलाएं हैं।

बताया गया है कि करीब 55 हजार श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए यहां पहुंचे थे। इसी दौरान भगदड़ मच गई। श्रद्धालु इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान कई श्रद्धालु एक-दूसरे के नीचे दब गए। प्रशासन की टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अभी तक जिन मृतकों की पहचान हुई है उनमें मधुबाला देवी (पति निरंजन कुमार सिंह, बडाहिया), मनमाला देवी (पति निरंजन कुमार, बडहिया), रिंकू देवी (पति नीरज यादव, सफिया सराय मुंगेर), हेमलता देवी (पति सुरेंद्र यादव प्रतापपुर हलसी लखीसराय) हैं।

घायलों में सात महिला शामिल हैं, जिनमें मौसम कुमारी (पिता ललन राम लक्ष्मीपुर), मुस्कान कुमारी (ललन राम, विद्यापीठ चौक), ममता देवी (पति धारो यादव, चननिया लखीसराय), विमला देवी (पति विनोद राम, मोकामा,) रीना कुमारी (पति राजेश सिंह, बभंगामा लखीसराय), शिवानी कुमारी (पिता रामेश्वर राम, फरीदाबाद लखीसराय), कबीला देवी (बाढ़) हैं।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि लखीसराय के अशोकधाम की घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से मन व्यथित है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने कहा कि घायलों के समुचित एवं त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह 6:30 की घटना है। यह घटना अशोक धाम स्टेशन से मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते पर हुई। यहां रात को बिजली का पोल (खंभा) गिर गया था। 17 अगस्त की सुबह जब मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु पहुंचे तो किसी ने बिजली के पोल में करंट की अफवाह किसी ने फैला दी। इससे भगदड़ मच गई।

Tags: bihar news
Previous Post

भरूच में जीआईडीसी की कंपनी में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुआं

Next Post

तारापीठ के होटल में लगी आग, छह श्रद्धालुओं की मौत, अनेक झुलसे

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
Fire at Tarapith hotel

तारापीठ के होटल में लगी आग, छह श्रद्धालुओं की मौत, अनेक झुलसे

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

SP poster sparks political stir

‘Gen-Z बदलेगा यूपी’, सपा के पोस्टर ने बढ़ाई सियासी हलचल

10/09/2026
Chembur-Vikhroli accident

चैंबूर-विक्रोली हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हुई, PM मोदी ने जताया शोक

18/07/2021
असदुद्दीन ओवैसी

Hyderabad : 87 सीटों पर आगे है बीजेपी, ओवैसी की पार्टी तीसरें नंबर पर

04/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version