• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का दुनिया में मान-सम्मान बढ़ा : धामी

Writer D by Writer D
31/05/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून।  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) कार्यक्रम में पंतनगर से वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के इस संवाद कार्यक्रम के शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने गांधी सभागार में मौजूद लाभार्थियों से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के 8 साल का कार्यकाल बेमिसाल है और इस दौरान उत्तराखंड सहित पूरा देश तरक्की की राह पर बढ़ा है।

उन्होंने (cm dhami) कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में नई कार्य संस्कृति, कार्य व्यवहार लागू हुआ है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का मान-सम्मान दुनियां में बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) देश ही नहीं विश्व के स्वीकार्य एवं लोकप्रिय नेता बन गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के 8 वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर बधाई दी।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री अन्न योजना के माध्यम से हर व्यक्ति का चूल्हा जलता रहा। सस्ता गल्ला से सम्बन्धित राशन की समस्या को दूर करने के लिए वन नेशन वन राशन कार्ड योजना को बहुत ही सरलता से लागू किया गया है, जिससे जनता को राशन लेने में बहुत आसानी होगी।

cm dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सुशासन की दिशा में सरकार और कठोर निर्णय लेने वाली है। जनता की समस्याओं का सरलता से निराकरण हो, इसके लिए अधिकारियों को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहकर जनसुनवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

सीएम योगी ने बटन दबाकर 315 करोड़ की धनराशि भेजी

उत्तराखण्ड में गरीब कल्याण सम्मेलन का मुख्य आयोजन मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में किया गया। कैबिनेट मंत्री  प्रेमचन्द अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि राज्य स्तरीय सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं के तहत 31 लाभार्थियों को सम्मानित भी किया। लाभार्थियों ने इन योजनाओं से हुए लाभ के बारे में अपने विचार साझा किये।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  प्रेमचंद अग्रवाल ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह प्रयास किये जाए कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को मिले।

सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार किया जाए, जिससे आमजन योजना का पूरा लाभ उठा सकें।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, राज्यसभा सांसद  नरेश बंसल, विधायक  बंशीधर भगत,  सविता कपूर,  उमेश शर्मा काऊ,  विनोद चमोली,  खजानदास,  सहदेव सिंह पुण्डीर, जिला पंचायत अध्यक्ष  मधु चौहान, मेयर ऋषिकेश  अनिता मंमगांई, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी,  आनन्द बर्द्धन, सचिव  आर. मीनाक्षी सुंदरम,  शैलेश बगोली,  सचिन कुर्वे,  एच.सी. सेमवाल,  विनोद कुमार सुमन, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर. राजेश कुमार, जिलास्तरीय अधिकारी एवं लाभार्थी मौजूद थे।

Tags: cm dhamidehradun newspantnagar newspm modiUttarakhand News
Previous Post

सीएम योगी ने बटन दबाकर 315 करोड़ की धनराशि भेजी

Next Post

इस दिन रिलीज होगा ‘ब्रह्मास्त्र’ का ट्रेलर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
brahmastra

इस दिन रिलीज होगा 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर

यह भी पढ़ें

नए साल के पहले दिन आम आदमी को झटका, रसोई सिलेंडर हुआ महंगा

01/01/2021
अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

अर्थव्यवस्था के चलते बेहाल वस्त्र उद्योग को संरक्षण दे योगी सरकार : लल्लू

22/10/2020
नीतीश कुमार

अपराध को लेकर राज्य में न कभी कोताही बरती और न बरतेगी : नीतीश

28/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version