• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कंटेनर ट्रक से 80 लाख का गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Writer D by Writer D
02/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, फतेहपुर
0
Hashish
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने फतेहपुर के थरियांव क्षेत्र से कण्टेनर ट्रक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे 320 किलो ग्राम गांजा बरामद किया, जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 80 लाख रूपये है।

एसटीएफ प्रवक्ता ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि एसटीएफ ने सूचना के आधार पर फतेहपुर जिले के थरियांव इलाके में हसवा चौराहे के पास से कण्टेनर सवार बरेली निवासी तस्कर धीरेन्द्र यादव उर्फ जितेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 320 किलो गांजा बरामद किया।

उन्होंने बताया कि काफी दिनों से एसटीएफ को सूचना मिल रही थी कि प्रदेश के विभिन्न जिलो मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य सक्रिय हैं। इस सम्बन्ध लखनऊ एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी। सूचना संकलन के दौरान एसटीएफ को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कण्टेनर ट्रक में भारी मात्रा में गांजा भुवनेश्वर उडीसा से हरियाणा जायेगा। इस सूचना पर निरीक्षक अंजनी तिवारी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर नाॅरकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों को साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस को साथ लेकर फतेहपुर के थाना थरियांव इलाके में हसवा चौराहे के पास से ट्रक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे कब्जे से 320 किलो गांजा बरामद किया।

छात्रवृति घोटाले में पूर्व समाज कल्याण अधिकारी समेत 66 लोगों के खिलाफ FIR

प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ पर गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि अरूण वत्स उर्फ आशू निवासी हरियाणा ट्रान्सपोर्ट का काम करता है, जिसके ट्रान्सपोर्ट में बरामद कण्टेनर ट्रक चलती है। इस कण्टेनर ट्रक में चालक धीरेन्द्र यादव को उपरोक्त विशाखापट्टनम से कपड़ा लोड करके भूवनेश्वर गया और वहा अरूण वत्स उर्फ आशू के चचेरे भाई नीरू से मिलकर इस ट्रक में गांजा लोड कराकर हरियाणा के लिए जा रहा था। हरियाणा पहुंच कर यह गांजा अरूण वत्स उर्फ आशू को देना था वह अपने स्तर से लोगों को सप्लाई करता। इस सिलसिले में गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो लखनऊ द्वारा एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags: crime newssmuggler arrestedup news
Previous Post

छात्रवृति घोटाले में पूर्व समाज कल्याण अधिकारी समेत 66 लोगों के खिलाफ FIR

Next Post

डिप्रेशन में आकर युवक ने पंखे से फांसी लगाकर की आत्महत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Panchayat Election
Main Slider

यूपी में पंचायत चुनाव कब होंगे? हाईकोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी सियासी हलचल

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी के विकास और सुशासन को मिली नई ऊर्जा: रामनाथ कोविंद

14/10/2026
अमेठी

सपा की नीतियों से नाराज होकर तीन विधायकों ने छोड़ा साथ: पंकज चौधरी

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

पंचायत चुनाव पर न्यायालय के निर्णय का पूरा सम्मान, आदेश के अध्ययन के बाद तय होगी आगे की दिशा : ओम प्रकाश राजभर

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर, ड्रोन से एंटी लार्वा छिड़काव

14/10/2026
Next Post
constable body found hanging

डिप्रेशन में आकर युवक ने पंखे से फांसी लगाकर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें

ICAI CA

ICAI CA Inter की परीक्षा कल से शुरू, यहां देखें एग्जाम गाइडलाइंस

11/09/2024
इंडिगो indigo

हवाई अड्डे में चेक-इन कराने के लिए यात्रियों से 100 रुपए वसूलेगी इंडिगो

18/10/2020
economy

अर्थव्यवस्था में तीसरी व चौथी तिमाही में सकारात्मक रहेगी वृद्धि दर

22/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version