• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऐतिहासिक बनेगा 84 कोसी परिक्रमा मार्ग, रोजगार के लिए भी होगा उपयोगी : मौर्य

Writer D by Writer D
09/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्या 84 कोसी परिक्रमा मार्ग ऐतिहासिक बनेगा, जो पर्यटन, रोजगार और व्यापार की दृष्टिकोण से भी बहुत उपयोगी होगा।

उन्होंने कहा कि यह 84 कोसी परिक्रमा मार्ग 227-बी नेशनल हाईवे के नाम से जाना जायेगा। करीब 275 किलोमीटर लम्बे इस मार्ग का संरेखण 45 मीटर चौड़ा होगा तथा यह मार्ग चार लेन का बनेगा। मार्ग पर पड़ने वाले प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक, पौराणिक व पर्यटन के स्थलों की झांकी दर्शायी जायेगी। मार्ग के आस-पास पड़ने वाले पौराणिक व धार्मिक स्थलों को लिंक मार्ग से जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि 84 कोसी परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाले सभी पांच जिलों में जिलास्तर से एक-एक नोडल अधिकारी बनाया जायेगा। मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये जगह-जगह हाल्ट भी बनाये जायेंगे।

श्री मौर्य सोमवार को यहां 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को नये स्वरूप में धरातल पर उतारने के लिये लोक निर्माण विभाग मुख्यालय स्थित कमाण्ड सेन्टर में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में अयोध्या, अम्बेडकरनगर, गोण्डा, बाराबंकी व बस्ती के सांसदों, विधायकों व जिलाधिकारियों से सुझाव भी लिये गये तथा 84 कोसी परिक्रमा मार्ग का विभाग द्वारा प्रेजेन्टेशन भी किया गया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में विकसित किये जाने वाले इस मार्ग के किनारे रामायणकालीन वृक्षों का रोपण किया जायेगा तथा रामायणकालीन कथाओं का चित्रण करने वाली व तत्कालीन ऋषिओं, मुनियों की झांकियों व तत्समय की घटनाओं का सुन्दर व मनोहारी चित्रण किया जायेगा, साथ-ही-साथ इसे रोजगार सृजन के दृष्टिकोण से भी उपयोगी बनाया जायेगा।

CM योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, पीड़ितों को बांटी राहत सामाग्री

बैठक में उन्होंने निर्देश दिये कि संबंधित जिलों के जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि मार्ग के किनारे कोई अतिक्रमण न किया जाय। इस मार्ग के किनारे काफी जगह आरक्षित रखी जायेगी, जिसे भविष्य में और डेवलप किया जा सकेगा। संरेखण, भूमि अधिग्रहण व अन्य आवश्यक कार्यों के बाबत उपमुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पांचों जिलों में एक-एक योग्य व क्षमतावान अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया जाय।

श्री मौर्य ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनप्रतिनिधियों के सुझावों को ध्यान में रखते हुये, सभी औपचारिक कार्यवाही शीघ्र से शीघ्र सुनिश्चित की जाय। उन्होने कहा इसका सर्वे ड्रोन के माध्यम से अत्याधुनिक तकनीकी से कराकर एलाइन्मेन्ट इस माह के अन्त तक जरूर करा लिया जाय तथा जो भी कन्सल्टेन्ट व अधिकारी जांय, तो वहां पर सम्बन्घित क्षेत्र के जनप्रतिधियों को जरूर बुलाया जाय।

सीएम योगी के हाथ में हुई एलर्जी, आगरा के इस डॉक्टर ने दी दवा

उन्होंने यह निर्देश दिये कि इस मार्ग का निर्माण शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर कराया जाना है। जमीन अधिग्रहण व मुआवजा आदि वितरण की कार्यवाही तीव्र गति से कराया जाना सुनिश्चित किया जाय। अक्टूबर माह में इसके शिलान्यास कराये जाने की तैयारी की जाय।

श्री मौर्य ने कहा कि उच्चस्तर के अधिकारी इसकी लगातार मॉनीटरिंग करें तथा पूरे मनोभाव से इसे अमलीजामा पहनाने के लिये कार्य करें। उन्होंने कहा कि यूटिलिटी शिफ्टिंग की भी प्रभावी व ठोस रणनीति बनाकर कार्य सुनिश्चित किया जाय। इस परिक्रमा मार्ग पर पांच जिलों की 112 ग्राम सभाएं आयेंगी।

उन्होंने कहा कि 84 कोसी परिक्रमा बस्ती जिले के मखौड़ा ग्राम से शुरूआत होती है। यहां पर भी श्रद्धालुओं के ठहरने आदि की व्यवस्था के लिये सुविधाजनक विकास किया जायेगा। इस मार्ग पर भगवान राम की जीवन लीला से सम्बन्धित झांकियों को आकर्षक ढ़ग से पर्यटन व धार्मिक दृष्टिकोण से दर्शाया जायेगा। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये इस मार्ग के सभी पैकेज की शुरूआत एक-साथ करायी जाय।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 84 कोसी परिक्रमा मार्ग बन जाने से जहां देश, विदेश के पर्यटकों भी श्रद्धा और विश्वास के साथ परिक्रमा कर सकेंगे, वहीं अयोध्या और उसके आस-पास एवं परिक्रमा मार्ग के निकट के स्थलों का बहुमुखी विकास होगा तथा व्यापार व रोजगार के नये साधन बनेंगे और अयोध्या का पुरातन गौरव भी बढ़ेगा।

बैठक में कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री, राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह, बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक प्रतीक भूषण सिंह, विभाग के प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण, सचिव लोक निर्माण विभाग समीर वर्मा, जिलाधिकारी बस्ती श्रीमती सौम्या अग्रवाल, जिलाधिकारी अयोध्या अनुज कुमार झा, जिलाधिकारी बाराबंकी डॉ0 आदर्श सिंह सहित अन्य अधिकारियों व विधायकों/जनप्रतिनिधियों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिये।

बैठक में विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग गिरिजेश त्यागी, प्रमुख अभियन्ता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष राकेश सक्सेना, प्रमुख अभियन्ता मनोज गुप्ता, मुख्य अभियन्ता अशोक कनौजिया, मुख्य अभियन्ता संजय श्रीवास्तव, विशेष कार्याधिकारी प्रदीप कुमार सहित लोक निर्माण विभाग के अन्य अभियन्ता व अधिकारी प्रमुख रूप से माजूद रहे।

Tags: 84 kosi parikramaKeshav mauryaLucknow News
Previous Post

हरिद्वार में बनेगा स्वतंत्रता सेनानी सेवा सदन : सीएम पुष्कर

Next Post

पाकिस्तान में लगे जय श्रीराम के नारे, लहरा भगवा, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने देवीपाटन मंदिर में की मां पाटेश्वरी की आराधना, गौशाला में गायों को खिलाया हरा चारा

22/07/2026
Beetroot kabab
Main Slider

मॉनसून में बनाएं कबाब, बारिश की शाम बन जाएगी और भी सुहानी

22/07/2026
Marriage
Main Slider

ऐसी लड़कियां मानी जाती हैं भाग्यशाली, शादी के बाद खुल जाती है पति की किस्‍मत

22/07/2026
Gangajal
Main Slider

घर में गंगाजल को रखने के ये हैं नियम, किस पात्र में रखें

22/07/2026
Nail Paint
Main Slider

फटाक से सूख जाएगी नेल पेंट, ट्राई करें ये तरीके

22/07/2026
Next Post

पाकिस्तान में लगे जय श्रीराम के नारे, लहरा भगवा, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

Share Market

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स भी फिसला

17/09/2021
v

डाइनिंग रूम का रंग करवाते वक्त ध्यान में रखें ये चीज

12/12/2021
Uttarakhand PCS

MP PCS परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहां देखें एग्जाम डेट

06/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version