• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस, 9 की मौत; 24 घायल

Writer D by Writer D
29/09/2024
in क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
MP Road Accident

MP Road Accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सतना। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में शनिवार आधी रात को भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया। नादन देहात थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक (हाइवा वाहन) से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, आभा ट्रेवल्स की स्लीपर कोच बस प्रयागराज से रीवा होते हुए नागपुर जा रही थी। रात करीब 11 बजे नादन थाने से कुछ दूर स्थित चौरसिया ढाबे के पास बस तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े हाइवा में जा घुसी। हादसे के समय बस में बस में 45 यात्री सवार थे। हादसा (Road Accident) इतना भीषण था कि बस क्षतिग्रस्त होकर पिचक गई और यात्री उसमें बुरी तरह फंस गए।

सूचना मिलते ही नादन और मैहर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। रेस्क्यू में जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। गैस कटर से बस का दरवाजा काट कर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। रात करीब 2 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हुआ। मैहर एसडीएम विकास सिंह, तहसीलदार जितेंद्र पटेल और मैहर एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल मौके थे।

कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी

मैहर सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि हादसा शनिवार रात लगभग 11 बजे हुआ। 53 सीटर बस में 45 यात्री सवार थे। हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि 24 यात्री घायल हैं। घायलों में नौ को अमरपाटन, सात को मैहर सिविल हॉस्पिटल और आठ को सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में चार लोगों की पहचान हो पाई है। इनमें लल्लू यादव (60) पुत्र राम अवतार यादव निवासी प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश, राजू उर्फ प्रांजल (18) पुत्र जितेंद्र निवासी जौनपुर, उत्तर प्रदेश, अम्बिका प्रसाद (55) पुत्र मोतीलाल जौनपुर, उत्तर प्रदेश और गणेश साहू (दो वर्ष) पुत्र अजय कुमार साहू निवासी नागपुर, महाराष्ट्र शामिल हैं। पांच मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

Tags: crime newsmp newsMP Road Accidentnational newe
Previous Post

कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी

Next Post

रैंगिग से तंग नवोदय विद्यालय में 9वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, लटका मिला शव

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण और पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

07/07/2026
Harman
पंजाब

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमन दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

07/07/2026
Under the Mukhyamantri Vatsalya Scheme, Rs 4.39 crore has been released through DBT.
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4.39 करोड़ रुपये डीबीटी से जारी

07/07/2026
Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Ahmedabad Serial Blast Case
Main Slider

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों को राहत नहीं, फांसी की सजा बरकरार

07/07/2026
Next Post
9th class student committed suicide in Navodaya Vidyalaya

रैंगिग से तंग नवोदय विद्यालय में 9वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, लटका मिला शव

यह भी पढ़ें

slab falls

निर्माणाधीन बिल्डिंग की स्लैब गिरने से एक की मौत दूसरा घायल

28/04/2021
बिहार चुनाव Bihar election

बिहार चुनाव : आज शाम थम जाएगा अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार

05/11/2020
AK Sharma interacted with traders regarding tax reforms.

जीएसटी सुधार से व्यापार को मिलेगा नया आयाम: एके शर्मा

04/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version