• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शादी से लौट रहे परिवार की कार पर पलटा ट्राला, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

Writer D by Writer D
04/06/2025
in Main Slider, क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Accident

Accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्य प्रदेश के झाबुआ में एक भीषण हादसे (Accident) ने 9 लोगों की सांसें छीन लीं। झाबुआ में मेघनगर के करीब बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में सीमेंट से भरा ट्राला ईको वैन पर पलट गया। इससे ईको में मौजूद 9 लोगों की मौत हो गई, वहीं 2 लोग घायल हैं। हादसे के वक्त ईको में कुल 11 लोग मौजूद थे। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

दिल दहला देने वाला ये हादसा (Accident) मंगलवार की रात करीब 3 बजे हुआ। हादसे के बाद मिली सूचना पर इलाके के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान एसपी भी वहां पहुंचे। घयालों को थांदला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लोग इको में बैठे थे, अचानक सीमेंट का ट्राला उस पर पलट गया और अंदर मौजूद लोगों को हिलने का भी मौका नहीं मिला।

शादी से लौट रहा था परिवार

पुलिस ने बताया कि हादसे (Accident) में जान गंवाने वाले लोग और घायल एक शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। शादी का कार्यक्रम कल्याणपुरा थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव में आयोजित था। सभी 11 लोग ईको वैन से वापस लौट रहे थे। उनकी वैन सजेली फाटक के पास निर्माणाधिन पुल के बगल में एक ट्राले से टकरा गई। इसके बाद ट्राला उनकी कार पर पलट गया। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में 5 नाबालिग

हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शव को सीएचसी थांदला में रखा गया है। मृतकों में 5 नाबालिग हैं। इसमें शिवगढ़ महुड़ा के रहने वाले मुकेश खपेड़, उनकी बेटी कुमारी पायल और बेटा विनोद की मौत हुई है। वहीं, शिवगढ़ महुड़ा के रहने वाले भारु बामनिया की पत्नी मडीबाई, बेटे विजय, बेटी कुमारी कांता की भी मौत हुई है।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान शिवगढ़ महुड़ा के रहने वाले 40 वर्षीय मुकेश, देवीगढ़ की रहने वाली 35 साल की अकली, शिवगढ़ महुड़ा के रहने वाले 16 साल के विनोद, शिवगढ़ महुड़ा की रहने वाली 12 साल की बच्ची कुमारी पायल, शिवगढ़ महुड़ा की 38 साल की मडीबाई, शिवगढ़ महुड़ा के 14 साल के विजय, शिवगढ़ महुड़ा की 14 साल की कुमारी कान्ता, 9 साल की रागिनी और 35 साल की शवलीबाई के रूप में हुई है। शवलीबाई का शव सीएचसी मेघनगर में रखा गया है।

घायलों के नाम

हादसे में दो लोग घायल हुए। उसमें एक का नाम पायल है। पायल सोमला परमार की बेटी हैं और उनकी उम्र 19 साल है। वो देवीगढ़ की रहने वाली हैं। उन्हें डीएच झाबुआ से दाहोद रेफर किया गया है। वहीं दूसरे घायल की पहचान 5 साल के आशु के रूप में हुई है। आशु रामचंद बामनिया की संतान है। वो शिवगढ़ महुड़ा के रहने वाले हैं।

Tags: accident newscrime newsmadhya pradesh news
Previous Post

एक और यूट्यूबर निकला जयचंद, पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post

18 साल बाद चैम्पियन बनने के बाद कोहली का इमोशनल पोस्ट, इनको डेडीकेट की IPL ट्रॉफी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

गांवों को वोट बैंक समझने वालों की राजनीति से गांव पीछे रह गए- सीएम योगी

02/10/2026
Main Slider

जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें प्रधानमंत्री मोदी ने खाली कराईं: मुख्यमंत्री

02/10/2026
Main Slider

अखिलेश के विपक्षी एकता के आह्वान पर संजय निषाद-दानिश आजाद का पलटवार, बोले- सिर्फ बयानबाजी से कुछ हासिल नहीं होगा

02/10/2026
उत्तराखंड

राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजनों के सम्मान व कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

02/10/2026
Main Slider

गांधी और शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण, अर्पित किए श्रद्धासुमन

02/10/2026
Next Post
Virat Kohli

18 साल बाद चैम्पियन बनने के बाद कोहली का इमोशनल पोस्ट, इनको डेडीकेट की IPL ट्रॉफी

यह भी पढ़ें

Indira Ekadashi

आज मनाई जाएगी इंदिरा एकादशी, जानें इस व्रत का महत्व, पूजा विधि

10/10/2023
पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

यूपी पंचायत चुनाव : पुलिस महकमे में योगी सरकार ने किया बड़ा फेरबदल

23/03/2021
CM Dhami

जनरल बिपिन रावत की जयंती पर CM पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि

16/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version