• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोविड-19 के बीच जेईई-एडवांस्ड के लिए पंजीकरण कराने वाले 96 फीसदी छात्रों ने दी परीक्षा

Desk by Desk
28/09/2020
in Categorized
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| कोविड-19 महामारी के मद्देनजर विशेष एहतियात के बीच जेईई-एडवांस्ड के लिए पंजीकरण कराने वाले कम से कम 96 प्रतिशत छात्र रविवार को आयोजित परीक्षा में बैठे। परीक्षा का आयोजन करने वाले भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली ने इस बारे में जानकारी दी है।

जेईई एडवांस के प्रश्न पत्र किए गए अपलोड

जेईई-मेन में जरूरी अंक प्राप्त करने के बाद संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-एडवांस्ड के लिए कुल 1.6 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था। आईआईटी दिल्ली के एक अधिकारी ने बताया, ”कुल पंजीकृत उम्मीदवारों में 96 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा में भागीदारी की। परीक्षा केंद्रों की संख्या 600 से बढ़ाकर 1,000 कर दी गयी थी और परीक्षा के आयोजन वाले शहरों की संख्या भी 164 से बढ़ाकर 222 कर दी गयी।

महामारी के मद्देनजर कड़े एहतियात और सामाजिक दूरी के उपायों के बीच इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-मेन का आयोजन एक से छह सितंबर तक हुआ था। देश भर में परीक्षा केंद्रों पर छात्रों को एक-एक कर आने-जाने दिया गया, द्वार पर सैनेटाइजर का इस्तेमाल हुआ और मास्क भी बांटे गए। परीक्षा केंद्र के भीतर जाने के लिए कतार में लगे छात्रों के बीच उचित दूरी बनाए रखी गयी।

पांच अक्टूबर को जारी होगा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट रिजल्ट

जेईई-मेन परीक्षा के लिए 8.58 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था, इसमें से 2.5 लाख छात्र जेईई-एडवांस्ड में बैठने के लिए योग्य करार दिए गए । जेईई-एडवांस्ड में सफल होने के बाद छात्रों को आईआईटी के स्नातक कार्यक्रमों में दाखिला मिलेगा। जेईई-एडवांस्ड के परिणाम की घोषणा पांच अक्टूबर को होगी। देश में 23 आईआईटी हैं।

Tags: 69 फीसदी छात्रों ने दी परीक्षा69% students took the examAdmission to IITdelhiIITIIT DelhiInstitute of Secondary Technologyjee advanced 2020JEE-Main Examinationआईआईटीआईआईटी दिल्लीआईआईटी में एडमिशनजेईई एडवांस 2020दिल्लीरतीय प्रौद्योगिकी संस्थान
Previous Post

NEET में गलत जवाब पर आपत्ति दर्ज कराने की विडों खुली

Next Post

पॉलीटेक्निक की वार्षिक परीक्षा के लिए केंद्रों पर ऑनलाइन भेजे गए प्रश्नपत्र

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
Polytechnic examination

पॉलीटेक्निक की वार्षिक परीक्षा के लिए केंद्रों पर ऑनलाइन भेजे गए प्रश्नपत्र

यह भी पढ़ें

यमुना नदी के प्रदूषण को 2023 तक 90 प्रतिशत करेंगे कम : सीएम केजरीवाल

18/11/2020
Makeup

ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स रखे-रखे हो गए हैं एक्‍सपायर, तो ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

19/09/2024
Aamir Khan

तीसरी बार प्यार में पड़े आमिर खान, 18 महीने दुनिया से छिपाकर रखी अपनी लव लाइफ

15/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version