• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र में कोरोना के 971 नए मामले, रिकवरी दर बढ़कर 96.13 प्रतिशत हुई

Writer D by Writer D
31/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर बढ़कर 96.13 प्रतिशत होने के साथ पिछले 24 घंटे में 971 नये संक्रमित मिले हैं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने आज यहां लोक भवन में संवाददताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में 1,49,823 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक 2,39,43,169 सैम्पल की जांच की गयी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 971 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 14,260 कोरोना के एक्टिव मामले में से 6,337 लोग होम आइसोलेशन में हैं। निजी चिकित्सालयों में 1,275 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 5,63,278 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

पत्रकार संघ ने जौनपुर जिले के ऐतिहासिक स्थलों को कैलेंडर में किया शामिल

श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 का रिकवरी प्रतिशत 96.13 है। प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 4,410 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया है। अब तक 3,32,130 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया है। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,79,772 क्षेत्रों में 4,99,780 टीम दिवस के माध्यम से 3,09,74,970 घरों के 15,06,86,305 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

उन्होंने बताया कि ‘मेरा कोविड केन्द्र ऐप‘ के माध्यम से उपयोगकर्ता द्वारा 05 किलोमीटर के दायरे में स्थित कोविड-19 जांच केन्द्र की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन के संबंध मे सभी तैयारियां की जा रही है, जिसमें कोल्ड चेन के उपकरणों की व्यवस्था करने के साथ-साथ, स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कोविड वैक्सीन के भण्डारण के साथ-साथ वैक्सीन लक्षित समूहों को चरणबद्ध तरीके से लगाने की व्यवस्था की जायेगी है।

श्री प्रसाद ने बताया कि 09 दिसम्बर के बाद से यूके से आने वाले लोगों का कोविड-19 टेस्ट कराया जा रहा है। अब तक 2500 से अधिक सैम्पल लेकर टेस्ट किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि कोविड के नये संक्रमण से लोगों को डरने व घबराने की आवश्यकता नहीं है इससे बचाव के भी वही तरीके है जो अब तक अपनाये जा रहे है। इसलिए सभी लोग मास्क पहनें, हाथ साबुन-पानी से धोते रहें तथा लोगों से दो गज की दूरी बनाये रखें। जब तक वैक्सीन नहीं आती तब तक कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए पहले से बीमार बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं को संक्रमण से बचाना होगा।

Tags: 24ghante online.comcorona cases in india til nowcorona new patient in UPCorona records in UPCorona SampleCorona testCorona Testing Labcorona virus in indiacorona virus updates in hindiCOVID-19Indian Council of Medical ResearchLatest Uttar Pradesh News in HindiNational newsupयूपीयूपी में कोरोना का रिकॉर्डयूपी में कोरोना नए मरीज
Previous Post

पत्रकार संघ ने जौनपुर जिले के ऐतिहासिक स्थलों को कैलेंडर में किया शामिल

Next Post

कन्नौज में इत्र के गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ो का माल जलकर खाक

Writer D

Writer D

Related Posts

Makhan-Misri Bhog
Main Slider

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं माखन-मिश्री का भोग, घी से ऐसे करें झटपट तैयार

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Next Post
Fierce fire in perfume warehouse

कन्नौज में इत्र के गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ो का माल जलकर खाक

यह भी पढ़ें

Reliance Jio service stopped

Jio की सर्विस हुई ठप, नहीं चल रहा इंटरनेट और कॉल; यूजर्स को हो रही परेशानी

17/09/2024
कच्ची शराब

प्रयागराज : अवैध कच्ची शराब भट्ठी पर छापा, महिला समेत तीन गिरफ्तार

07/11/2020
JEE exam

NTA ने जेईई मेन 2021 में किए गए ये 4 बड़े बदलाव

15/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version