• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

क्या यूपी 31 जुलाई तक रहेगा पूर्ण लॉकडाउन? अपर मुख्य सचिव ने कही ये बात

Desk by Desk
15/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश में 31 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन लगने की अटकलें लगाई जा रही है। जिस बुधवार को प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यूपी में 31 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन करने की कोई योजना नहीं है। 31 जुलाई तक सिर्फ वीकेंड लॉकडाउन ही लागू रहेगा।

अवनीश कुमार ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से यूपी में लॉकडाउन का कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है। प्रदेश में शनिवार व रविवार को लॉकडाउन करने का आदेश ही लागू रहेगा।

जियो भारत में 5 जी सर्विस शुरू करेगा, गूगल ने जियो में 33,737 करोड़ रुपये का किया निवेश

यह लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान सभी शहरी व ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मंडी, व्यवसायिक प्रतिष्ठान आदि बंद रहेंगे। प्रतिबंध के दौरान रोडवेज बसें एक जिले से दूसरे जिलों में जा सकेंगी। वहीं सभी फल व सब्जी मंडियां खुली रहेंगी।

साप्ताहिक बंदी में कुछ प्रतिबंधों के साथ ये सेवाएं जारी रहेंगी

शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सभी औद्योगिक कारखाने जिनमें आईटी से जुड़े उद्योग भी शामिल हैं, इस अवधि में चलते रहेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग और स्वास्थ्य संबंधी अन्य प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन करना जरूरी होगा। औद्योगिक इकाइयों में कोविड हेल्प-डेस्क भी स्थापित करना अनिवार्य किया गया है।

सभी आवश्यक सेवाएं जैसे स्वास्थ्य व चिकित्सीय सेवाएं, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पूर्व की भांति खुले रहेंगे। इन सेवाओं में लगे व्यक्तियों, कोरोना वारियर्स, स्वच्छता कर्मी व डोर स्टेप डिलेवरी से जुड़े व्यक्तियों के आने-जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।

रेलवे तथा परिवहन निगम की बसों का आवागमन पूर्व की भांति यथावत रहेगा। ट्रेनों से आने वाले यात्रियों के आवागमन के लिए जरूरी बसों की व्यवस्था राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा की जाएगी।

अंतराष्ट्रीय तथा घरेलू विमान सेवाएं यथावत जारी रहेंगी। विमान यात्रियों को हवाई अड्डे से तक आने-जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।

मालवाहक वाहनों के आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर परिवहन जारी रहेगा। इन राजमार्गों के किनारे ढाबे और व पेट्रोल पंप खुले रहेंगे।

इस अवधि में आवश्यक सेवाओं से संबंधित कार्यालय तथा प्रतिबंधों से मुक्त सेवाओं से संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों का पहचान पत्र ही ड्यूटी पास माना जाएगा।

वृहद निर्माण कार्य जैसे एक्सप्रेस-वे, बड़े पुल व सड़कें, लोक निर्माण विभाग के बड़े निर्माण, सरकारी भवन तथा निजी प्रोजेक्ट जारी रहेंगे।

Tags: 31 जुलाई तक लॉकडाउनFull Lockdown in UPhindi newslockdownLockdown till 31 Julynews in hindiUP governmentUP lockdownUP Lockdown guidelineUP Lockdown till 31 JulyUttar PradeshWill UP remain a complete lockdown till 31 July? Chief Secretary said thisउत्तर प्रदेशक्या यूपी 31 जुलाई तक रहेगा पूर्ण लॉकडाउन? मुख्य सचिव ने कही ये बातयूपी में 31 जुलाई तक लॉकडाउनयूपी में पूर्ण लॉकडाउनयूपी लॉकडाउनयूपी लॉकडाउन गाइडलाइनयूपी सरकारलॉकडाउन
Previous Post

जियो भारत में 5 जी सर्विस शुरू करेगा, गूगल ने जियो में 33,737 करोड़ रुपये का किया निवेश

Next Post

सुशांत की फिल्म दिल बेचारा के ट्रेलर में नहीं दिखे सैफ

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

07/10/2026
Main Slider

CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस के शहजादे विरासत से आए, मोदी जनादेश से प्रधानमंत्री बने: नितिन नवीन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में ‘नमो बुक फेस्ट’ का शुभारंभ, पीएम मोदी पर 500 से अधिक किताबों की लगी प्रदर्शनी

07/10/2026
Next Post
सैफ अली खान

सुशांत की फिल्म दिल बेचारा के ट्रेलर में नहीं दिखे सैफ

यह भी पढ़ें

pm modi

PM मोदी जालियांवाला बाग स्मारक के पुनर्निर्मित परिसर को आज करेंगे राष्ट्र को समर्पित

28/08/2021
Akshaya Tritiya

अक्षय तृतीया पर कर लिए ये काम तो हो जाएगी बल्ले-बल्ले, बरसेगा धन

19/04/2026
missing girl

12 दिन से लापता युवती का नहीं लगा कोई सुराग, पिता ने घोषित किया इनाम

11/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version