• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली का अलग शिक्षा बोर्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू

Desk by Desk
16/07/2020
in राष्ट्रीय, शिक्षा
0
दिल्ली राज्य शिक्षा बोर्ड

दिल्ली राज्य शिक्षा बोर्ड

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने बुधवार को अपने खुद के स्कूल शिक्षा बोर्ड के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है और इस पर काम करने के लिए दो कमेटियां- दिल्ली शिक्षा बोर्ड कमेटी और दिल्ली पाठ्यक्रम सुधार कमेटी का गठन किया है। अपने बजट 2020-21 में, दिल्ली सरकार ने पाठ्यक्रम सुधारों और राजधानी दिल्ली के लिए एक अलग नया शिक्षा बोर्ड बनाने की योजना की घोषणा की थी।

यूपी के 7686 शिक्षकों का लगभग 36 करोड़ रुपये का वेतन फंसा

दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को इन कमेटियों की एक संयुक्त बैठक बुलाई। उन्होंने कहा कि हमारे सरकारी स्कूलों ने कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया है। यह उस काम का परिणाम है जो पिछले पांच वर्षों में किया गया है, लेकिन 98% परिणाम पर्याप्त नहीं है, हमें शिक्षा को अगले स्तर तक ले जाने के लिए मिलकर काम करना होगा।

दिल्ली राज्य शिक्षा बोर्ड के लिए ढांचे के निर्माण के लिए गठित कमेटी पढ़ाई-लिखाई और सीखने के मूल्यांकन में वैश्विक सर्वोत्तम व्यवस्था का अध्ययन करेगी और वर्तमान असेसमेंट व्यवस्था में और सुधार कर नए बोर्ड के लिए असेसमेंट की एक नई, छात्र-अनुकूल योजना के लिए एक रोडमैप प्रदान करेगी। सरकार ने एक बयान में कहा कि 14 वर्ष की आयु तक के बच्चों के लिए एक नए पाठ्यक्रम के निर्माण के लिए कमेटी विश्व स्तर पर प्रसिद्ध सर्वोत्तम व्यवस्था का अध्ययन करेगी और सिफारिश करेगी कि दिल्ली के लिए सबसे उपयुक्त क्या है।

गोवा सरकार ने सभी कॉलेजों में ऑनलाइन दाखिला किया शुरू

कमेटी को वर्तमान पाठ्यक्रम और शैक्षणिक व्यवस्था नए परिवर्तन कर दिल्ली के स्कूलों में पूर्व-प्राथमिक, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक चरणों के लिए एक इनोवेटिव छात्र-अनुकूल पाठ्यक्रम के लिए एक रोडमैप प्रदान करना अनिवार्य है।

सिसोदिया ने कहा कि हम हमारे पिछले परिणाम शिक्षा की गुणवत्ता में बड़े पैमाने पर परिवर्तन लाकर, पिछले पांच वर्षों में मौजूदा शिक्षा प्रणाली के भीतर क्या किया जा सकता है, इस पर चिंतनशील रहे हैं, लेकिन अब टीम को 21वीं सदी की दुनिया की मांग और चुनौतियों के अनुरूप शिक्षा प्रणाली को नए सिरे से तैयार करने के बारे में सोचना चाहिए।

Tags: Delhi Curriculum Reform CommitteeDelhi Education BoardDelhi Education Board CommitteeDelhi GovernmentDelhi State Education BoardManish Sisodiaदिल्ली पाठ्यक्रम सुधार कमेटीदिल्ली राज्य शिक्षा बोर्डदिल्ली शिक्षा बोर्ड कमेटीदिल्ली सरकारमनीष सिसोदिया
Previous Post

गोवा सरकार ने सभी कॉलेजों में ऑनलाइन दाखिला किया शुरू

Next Post

कैसे बचेंगे कुलभूषण जाधव? रिव्यू पिटिशन के लिए हैं सिर्फ 4 दिन बाकी

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹496 करोड़ की स्वीकृति

23/10/2026
पंजाब

आपत्तिजनक शब्दावली पर घिरे सुखपाल खैहरा, पंजाब विधानसभा से हुए निलंबित

23/10/2026
पंजाब

किसानों को बड़ी राहत, पंजाब के 80% खेतों तक पहुंचा नहरी पानी: भगवंत मान

23/10/2026
Next Post
कुलभूषण जाधव Kulbhushan Jadhav

कैसे बचेंगे कुलभूषण जाधव? रिव्यू पिटिशन के लिए हैं सिर्फ 4 दिन बाकी

यह भी पढ़ें

prem rog

Happy Birthday Rishi kapoor : ऋषि “प्रेमरोग” के लिए चुने गए थे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

04/09/2021
murder

बच्चे की हत्या कर बाग में फेंका शव

28/11/2022
Ayush

आयुष विषय पर अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी 22 फरवरी से लखनऊ में

14/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version