• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी : स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा 30 सितंबर तक कराने की अनुमति

Desk by Desk
16/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में पढ़ रहे स्नातक व परास्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 30 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी विश्वविद्यालयों को सुझाव दिया है कि वे अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं करवाएं। फिलहाल यूपी का उच्च शिक्षा विभाग परीक्षाएं आयोजित करने की तैयारी में जुट गया है। परीक्षा की अवधि को घटाया जाएगा और शारीरिक दूरी के मानकों का पालन कर इम्तिहान करवाया जाएगा। फिलहाल जल्द ही इसे लेकर दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

कोरोना महामारी के चलते एयरलाइंस कंपनियों को हो सकता है 1.3 लाख करोड़ घाटा

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की गाइड लाइन का अध्ययन किया जा रहा है और कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए ही कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा। उधर स्नातक व परास्नातक के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं आयोजित करने के लिए परीक्षा केंद्रों को बढ़ाने और कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करवाने के लिए योजना तैयार की जा रही है।

यूजीसी ने इससे पहले 29 अप्रैल को जारी गाइडलाइन में सभी विश्वविद्यालय और कॉलेज को एक से पंद्रह जुलाई के बीच अंतिम वर्ष की परीक्षाएं कराने को कहा था, जबकि पहले और दूसरे वर्ष की परीक्षाएं कराने के लिए 15 से 30 जुलाई तक का समय तय किया था। इस बीच कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कई राज्यों और विश्वविद्यालयों ने मौजूदा परिस्थितियों में परीक्षाएं कराने से हाथ खड़े कर दिए थे, जिसके बाद मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने यूजीसी से परीक्षाओं को लेकर जारी गाइडलाइन की नए सिरे से समीक्षा करने के निर्देश दिए थे। यूजीसी ने इसके बाद हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति की अगुवाई में एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित की थी, जिसकी रिपोर्ट के बाद यूजीसी बोर्ड ने यह फैसला लिया है।

Tags: graduation final year exam by 30 Septemberस्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा 30 सितंबर तक कराएं
Previous Post

कोरोना महामारी के चलते एयरलाइंस कंपनियों को हो सकता है 1.3 लाख करोड़ घाटा

Next Post

रूस कोरोना की पहली वैक्‍सीन अगस्‍त में करेगा लांच, प्रथम चरण में बनाएगा 3 करोड़ खुराक

Desk

Desk

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या के दीपोत्सव से जुड़ेगा पूरा विश्व, डिजिटल माध्यम से जलेंगे एक लाख दीप

31/10/2026
शिक्षा

AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘चुनाव आयोग को बदनाम करने का ठेका लेकर बैठे हैं अखिलेश यादव’, दिनेश प्रताप सिंह का तीखा हमला

31/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव का दशक: दक्षता एवं प्रबंधन का बेमिसाल संगम

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन: सीएम योगी

31/10/2026
Next Post

रूस कोरोना की पहली वैक्‍सीन अगस्‍त में करेगा लांच, प्रथम चरण में बनाएगा 3 करोड़ खुराक

यह भी पढ़ें

cm yogi

रक्षाबंधन पर बहनों ने मुख्यमंत्री योगी को भेजी राखी

06/08/2022
Rangbhari Ekadashi

रंगभरी एकादशी कब है?, जानें पूजा विधि एवं महत्व

13/02/2026
Congress

कांग्रेस शुरू करेगी ‘देश के लिए दान’ अभियान

16/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version