• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रूस कोरोना की पहली वैक्‍सीन अगस्‍त में करेगा लांच, प्रथम चरण में बनाएगा 3 करोड़ खुराक

Desk by Desk
16/07/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। रूस इस वर्ष घरेलू स्तर पर प्रायोगिक कोरोना वैक्सीन की तीन करोड़ खुराक का उत्पादन करने की योजना बना रहा है, जिसमें एक करोड़ 70 लाख विदेशों में निर्माण करने की क्षमता है। रूस ने पिछले दिनों घोषणा की है कि उसने कोरोना वायरस का वैक्सीन बनाने की दिशा में मानव परीक्षण को सफलतापूर्वक पूरा किया है। यही कारण है कि अन्‍य देशों की तुलना में इस दौड़ में रूस आगे निकल चुका है।

रूसी वैज्ञानिकों का दावा है कि विश्व की पहली कोरोना वायरस वैक्सीन अगस्त में लांच हो जाएगी

रूसी वैज्ञानिकों का दावा है कि विश्व की पहली कोरोना वायरस वैक्सीन अगस्त में लांच हो जाएगी। गैमेलेई नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर एपिडेमियोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी के निदेशक अलेक्जेंडर गिंट्सबर्ग ने कहा कि कोरोना वैक्‍सीन 12 से 14 अगस्त तक लोगों को दी जाने लगेगी। मॉस्को टाइम्स के अनुसार, उन्होंने कहा कि निजी कंपनियों द्वारा बड़े पैमाने पर सितंबर से इसका उत्पादन शुरू होने की संभावना है।

मॉस्को स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी ने दुनिया के पहले कोरोना वायरस वैक्सीन के लिए क्लिनिकल ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया

इस बारे में रूस का दावा है कि मॉस्को स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी ने दुनिया के पहले कोरोना वायरस वैक्सीन के लिए क्लिनिकल ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसलेशन मेडिसिन एंड बायोटेक्नोलॉजी के निदेशक वादिम तरासोव ने कहा कि वालेंटियर्स के पहले बैच को 15 जुलाई और दूसरे बैच को 20 जुलाई को छुट्टी दे दी जाएगी। क्लिनिकल ट्रायल्स गैमेलेई नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर एपिडेमियोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी में 18 जून से शुरू हुए थे।

टीके का पहला मानव परीक्षण 38 लोगों पर एक महीने तक चला

टीके का पहला मानव परीक्षण 38 लोगों पर एक महीने तक चला। यह परीक्षण इसी सप्ताह समाप्त हुआ। शोधकर्ताओं ने निष्कर्ष निकाला कि यह उपयोग के लिए सुरक्षित है और शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया (इम्‍यून रिस्‍पांस) को प्रेरित करता है, हालांकि उस प्रतिक्रिया की ताकत के बारे में अब तक स्पष्ट नहीं है। कई हजार लोगों को शामिल करने वाला एक बड़ा चरण तीसरा परीक्षण अगस्त में शुरू होने की उम्मीद है।

रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) के प्रमुख किरिल दिमित्रिक ने कहा कि हम मानते हैं कि वर्तमान परिणामों के आधार पर इसे रूस में अगस्त में और सितंबर में कुछ अन्य देशों में मंजूरी मिल जाएगी। यह संभवतः दुनिया की पहली वैक्‍सीन है। पूरी दुनिया कोरेाना महामारी को रोकने के लिए 150 से अधिक संभावित टीकों का विकास और परीक्षण किया जा रहा है।

दुनिया भर में Covid-19 के Clinical Trial शुरू हो चुके है, लोगो से वैक्सीन ट्रायल की कर रहे अपील

विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार कम से कम दो अंतिम चरण तीसरा मानव परीक्षणों में एक चीन में और दूसरा ब्रिटेन में विकसित किया जा रहा है। रूस और दो मध्‍य पूर्व के देशों में वैक्‍सीन का तीसरे चरण का परीक्षण पूरा हो चुका है।

जल्‍द ही बाजार में सुलभ होगी वैक्‍सीन

सेचनोव यूनिवर्सिटी में इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल पैरासिटोलॉजी, ट्रॉपिकल एंड वेक्टर बॉर्न डिजीज के निदेशक अलेक्जेंडर लुकाशेव के अनुसार, इस पूरे अध्ययन का मकसद मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए कोविड 19 वैक्सीन को सफलतापूर्वक तैयार करना था। लुकाशेव ने बताया था कि सुरक्षा के लिहाज से वैक्सीन के सभी पहलुओं की जांच कर ली गई है। लोगों के सुरक्षा के लिए यह जल्‍द बाजार में सुलभ होगा।

ड्रग्स और जटिल उत्पादों के निर्माण में भी यह सक्षम है सेचेनोव

तारसोव ने कहा कि सेचेनोव विश्वविद्यालय ने न केवल एक शैक्षणिक संस्थान के रूप में, बल्कि एक वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान केंद्र के रूप में भी सराहनीय काम किया है। महामारी में ड्रग्स जैसे महत्वपूर्ण और जटिल उत्पादों के निर्माण में भी यह सक्षम है। हमने कोरोना टीके के साथ काम करना शुरू किया।

कोरोना की वैक्सीन वैश्विक स्तर पर बड़ी संख्या में रिसर्च इंस्टीट्यूट और फार्मा कंपनियां बनाने में जुटी

कोरोना की वैक्सीन वैश्विक स्तर पर बड़ी संख्या में रिसर्च इंस्टीट्यूट और फार्मा कंपनियां बनाने में जुटी हैं। 155 संभावित वैक्सीन और दवाएं हैं, जो विकास के विभिन्न चरणों से गुजर रहे हैं। इनमें से 23 मानव परीक्षण से गुजर रहे हैं। रूस ने हाल में घोषणा की है कि उसने कोरोना वायरस का वैक्सीन बनाने की दिशा में मानव परीक्षण को सफलतापूर्वक पूरा किया है।

अमेरिका, ब्रिटेन, भारत, चीन और ऑस्ट्रेलिया कई संभावित वैक्सीन पर कर रहे हैं कार्य 

हालांकि अमेरिका, ब्रिटेन, भारत, चीन और ऑस्ट्रेलिया कई संभावित वैक्सीन पर कार्य कर रहे हैं। भारतीय दवा कंपनी जायडस कैडिला ने कहा है कि कोविड-19 के वैक्सीन बनाने के लिए मानव परीक्षण शुरू कर दिया गया है। वॉलिंटियर्स को पहले और दूसरे चरण के लिए कोरोना वायरस से बचाव का संभावित टीका विभिन्न स्थानों पर दिया जा रहा है।

Tags: Clinical Trial of VaccineCorona vaccineCorona vaccine Latest UpdatesCorona vaccine updatesCOVID-19 vaccineinternational NewsNEWSRussiaRussia russia world hindi newsRussia VaccineWorldWorld First Vaccine
Previous Post

यूपी : स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा 30 सितंबर तक कराने की अनुमति

Next Post

कोरोना वैक्सीन की बढ़ी उम्मीदों के चलते सोने और चांदी की कीमतों में दिखी गिरावट

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Main Slider

CM धामी का ऐलान, PRD जवानों को मिलेगी बढ़ी हुई आर्थिक सौगात

31/10/2026
Main Slider

पंजाब चुनाव के लिए AAP का पहला दांव, भगवंत मान फिर धुरी से आजमाएंगे किस्मत

31/10/2026
Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Next Post

कोरोना वैक्सीन की बढ़ी उम्मीदों के चलते सोने और चांदी की कीमतों में दिखी गिरावट

यह भी पढ़ें

भारतीय हॉकी स्टार रुपिंदर पाल ने लिया संन्यास

30/09/2021
SS Sandhu

मुख्य सचिव ने नैनीताल-हल्द्वानी के यातायात समस्या को सुधारने के सम्बन्ध में की बैठक

26/08/2023
AK Sharma

सितंबर माह में 3900 करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृतियां जारी करने का लक्ष्य: एके शर्मा

12/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version