• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकास दुबे एनकाउंटर : यूपी पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब- फेक नहीं थी मुठभेड़

Desk by Desk
17/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम, नई दिल्ली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। कानपुर कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के एनकाउंटर पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि यह मुठभेड़ फेक नहीं थी। पुलिस ने दुबे समेत उसके गुर्गों के मार गिराए जाने को लेकर कोर्ट में शुक्रवार को विस्तृत जवाब दाखिल किया।

पीएम स्‍वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-पटरी वाले दुकानदारो को देगी 10 हज़ार रुपए की मदद

दुर्दांत अपराधी विकास दुबे और उसके साथियों के एनकाउंटर के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपनी दलील में कहा कि विकास दुबे और उसके अन्य साथियों का एनकाउंटर सही है। इसे फेक नहीं कहा जा सकता है।

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए सोमवार 20 जुलाई की तारीख तय की है। वकील घनश्याम उपाध्याय और अनूप प्रकाश अवस्थी की तरफ से दाखिल दो याचिकाओं पर शीर्ष अदालत सुनवाई कर रही है। सोमवार को सीजेआई एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली बेंच मामले की सुनवाई करेगी।

The petitions will be heard by the Supreme Court bench, led by Chief Justice of India on Monday. The Court is hearing two petitions filed by lawyers, Ghanashyam Upadhayay and Anoop Prakash Awasthi.

— ANI (@ANI) July 17, 2020

कानपुर के बिकरू गांव में हिस्ट्रीशीटर अपराधी विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस पर हमला हो गया था। इस घटना में डीएसपी समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। 2-3 जुलाई की रात हुई घटना का मुख्य आरोपी विकास दुबे था। इस अपराध को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने इस अपराध में शामिल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस एनकाउंटर में विकास दुबे गैंग के पांच अपराधी मारे भी गए।

दूसरी तरफ, फरार चल रहे विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से पुलिस ने 9 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया था। मध्य प्रदेश पुलिस ने विकास को यूपी एसटीएफ के हवाले कर दिया। उज्जैन से कानपुर लाते समय यूपी एसटीएफ की गाड़ी मवेशियों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो कर पलट गई थी। इस मौके का फायदा उठाकर विकास दुबे पुलिस से पिस्टल छीन कर भागने लगा। यूपी एसटीएफ के पीछा करने पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में यूपी एसटीएफ की तरफ से की गई फायरिंग में 10 जुलाई को विकास दुबे मारा गया।

विकास दुबे और उसके साथियों के पुलिस एनकाउंटर को फेक बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दाखिल की गई हैं। अब इस मामले पर सोमवार को सुनवाई होगी।

Tags: hindi newsnews in hindiup policevikas dubeyvikas dubey encounterVikas Dubey Supreme Courtयूपी पुलिसविकास दुबेविकास दुबे एनकाउंटरविकास दुबे सुप्रीम कोर्ट
Previous Post

भारतीय कंपनी जायडस अब बनाएगी कोरोना में इस्तेमाल होने वाली दवा

Next Post

भारतीय रेलवे अपने चुनिंदा स्टेशनों को हवाई अड्डे की तरह करेगा विकसित

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

यूपी में जल्द लागू होगा आउटसोर्स आयोग, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

03/08/2026
Ram Gopal Yadav
नई दिल्ली

पप्पू यादव के प्रदर्शन पर रामगोपाल यादव नाराज, कहा- संतों का अपमान स्वीकार नहीं

03/08/2026
Pitbull
उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में पिटबुल के हमले से महिला घायल, पार्क में मची अफरा-तफरी

03/08/2026
Afzal Ansari
उत्तर प्रदेश

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस मामले में गिरफ्तारी पर रोक

03/08/2026
Rekha Arya embarks on Kanwar Yatra with a pledge to host the 2036 Olympics
Main Slider

2036 ओलंपिक मेजबानी के संकल्प के साथ कांवड़ यात्रा पर रेखा आर्या

03/08/2026
Next Post
Lucknow Agra Special Train

भारतीय रेलवे अपने चुनिंदा स्टेशनों को हवाई अड्डे की तरह करेगा विकसित

यह भी पढ़ें

CM Yogi

यूपी में जल परिवहन और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, प्राधिकरण के गठन को कैबिनेट की मंजूरी

06/02/2025

03 अगस्त राशिफल : जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

03/08/2020
Arrested for abetment to suicide

शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत का केस लड़ने वाले वकील के बेटे ने की आत्महत्या

06/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version