• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना के बढ़ते मामलों से निपटने में योगी सरकार अक्षम : अखिलेश यादव

Desk by Desk
19/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से निपटने में सरकार अक्षम और असहाय दिखने लगी है।

श्री यादव ने रविवार को जारी बयान में कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण महामारी का रूप ले रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सितम्बर आते-आते उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों का रिकार्ड बन जाएगा। हर दिन हजारों मरीज मिल रहे हैं। भाजपा सरकार इस संकट से निबटने में अक्षम और असहाय दिखने लगी है। मुख्यमंत्री बैठकें तो बहुत करते दिखतें हैं पर नतीजा सिफर ही रहता है। जबानी जमा खर्च की सरकार है भाजपा की। इसने न कुछ किया, न कुछ करना है, न ही कुछ करेंगे।

उन्होंने तंज कसा कि पता नहीं मुख्यमंत्री किस अर्थशास्त्र के ज्ञाता हैं कि वे एक माह में कोरोना संकट के बावजूद अर्थव्यवस्था पहले जैसी होने का दावा कर रहे हैं। उनके दावे में दम नहीं है। अधिकारी हेराफेरी में माहिर हैं, वे आंकड़ों में सुधार का दिखावा कर रहे हैं और मुख्यमंत्री दूसरों को गुमराह कर रहे हैं। सरकार के पास बढ़ती बीमारी के रोकथाम और इलाज की न तो कोई प्रभावी तैयारी है और नहीं कोई समुचित व्यवस्था है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि सच तो यह है कि प्रदेश के अधिकारी अपने दायित्वों के निर्वहन में भरपूर लापरवाही बरत रहे हैं। सच बताने से परहेज करने की वजह से ही प्रदेश में बीमारी बेकाबू हो रही है। स्थिति का सही आंकलन न होने से ही संकट बढ़ रहा है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

देश में कोविड-19 का कम्युनिटी स्प्रेड शुरू, आईएमए की रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की अकर्मण्यता से कोरोना के पाॅजिटिव पाए गए मरीज इलाज के लिए भटक रहे हैं। उन्हें न एम्बूलेंस सेवा मिल रही है और नहीं अस्पतालों में भर्ती हो रही है। डाॅक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ भी कम है। लखनऊ के अस्पतालों की व्यवस्थाओं के बारे में तमाम शिकायते हैं। मरीजों को लौटाया जा रहा है। अस्पतालों में साफ सफाई नहीं है। लखनऊ में ही लोहिया अस्पताल के बाहर पड़े कोरोना मरीजों को कोई पूछने वाला नहीं है।

श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले गोरखपुर में अस्पतालों के वार्ड में पानी भरा है। बरेली में अस्पताल की छत से एक वार्ड में लगातार पानी गिरता रहा। गम्भीर मरीजों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भेजने की कवायद में कई की जानें एम्बूलेंस या अस्पताल के गेट पर ही चली गई है। सही समय पर इलाज मिले तभी मरीज की जान बच सकती है।

उन्होने कहा कि आज प्रदेश में जो जनता कराह रही है और इलाज के लिए भटक रही है उसका मूल कारण यह है कि चार वर्ष होने को है लेकिन भाजपा सरकार ने चिकित्सा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुछ किया ही नहीं। समाजवादी सरकार ने जितने मेडिकल काॅलेज और अस्पताल बनाए थे उतने ही आज भी रह गए हैं। सरकार चाहती तो पांच महीनों में हजार बेड का एक कोविड-19 अस्पताल बना सकती थी, लेकिन इस दिशा में भी कोई कदम नहीं उठाया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जबकि मरीजों की संख्या के मुकाबले अधिगृहीत होटल भी कम पड़ रहे हैं तब भाजपा सरकार को होम क्वारेंटाइन की बात मानने में क्या दिक्कत है। समाजवादी पार्टी ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग की मांग भी करती रही है। क्या इसलिए सरकार यह बात नहीं मान रही है कि इसकी मांग समाजवादी पार्टी ने उठाई है। यह तो राजनीतिक द्वेष भावना और संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।

उन्होने कहा कि सरकार का ध्यान इस पर होना चाहिए कि इलाज के अभाव में किसी की मौत न हो। भूख से कोई मरे नहीं। कानून व्यवस्था चुस्त दुरूस्त हो। कोरोना की बीमारी का समय से, सही ढंग से, सही हाथों से और स्वच्छ वातावरण में इलाज की सुविधा हो, इसे प्राथमिकता से अपनाना चाहिए।

Tags: akhilesh yadavcm yogi adityanathCoronavirusCOVID-19National newsNEWSnews in hindiUttar PradeshYogi AdityanathYogi government unable to deal with rising corona casesअखिलेश यादवउत्तर प्रदेशकोरोना के बढ़ते मामलों से निपटने में योगी सरकार अक्षमकोरोना वायरसबीजेपीभाजपाभारतयोगी आदित्यनाथलखनऊहिंदी समाचार
Previous Post

देश में कोरोना के 24 घंटों में रिकॉर्ड 39 हजार नए मामले, 23 हजार लोग हुए रोगमुक्त

Next Post

राजौरी में घुसपैठ की कोशिश कर रहा पाक का पूर्व सैनिक गिरफ्तार

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

करवा चौथ 2026: कब निकलेगा चांद, क्या है पूजा मुहूर्त?

25/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

करवा चौथ की पूजा में करवे का खास महत्व, जानें मिट्टी के बर्तन से जुड़ी परंपरा

25/10/2026
OTS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, 1.71 लाख आवेदन मिले

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM योगी ने नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का लिया जायजा

24/10/2026
Next Post

राजौरी में घुसपैठ की कोशिश कर रहा पाक का पूर्व सैनिक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

15 लाख बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन 15 lakh electricity employees demonstrated

किसान आंदोलन के समर्थन में 15 लाख बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

08/12/2020
lalu yadav

‘मेरे हीरो, मेरा सपोर्ट पापा’, बेटी रोहिणी ने लालू यादव की तस्वीर शेयर कर लिखा भावुक पोस्ट

05/07/2022
cutlets

चाय के साथ एन्जॉय करें टेस्टी कटलेट, देखें रेसिपी

03/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version