• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रायपुर में 22 जुलाई से 7 दिनों तक रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन

Desk by Desk
20/07/2020
in Main Slider, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
21 सितंबर से पूर्ण लॉकडाउन

21 सितंबर से पूर्ण लॉकडाउन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर। रायपुर और ब‍िरगांव नगर निगम सीमा में 22 जुलाई से 7 दिनों का लॉकडाउन 22 जुलाई से लागू होगा। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बाद यह फैसला लिया गया है। रायपुर जिले के रायपुर नगर निगम और बिरगांव नगर निगम को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। 22 से 28 जुलाई तक तमाम गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा।

छत्‍तीसगढ़ में अबतक 5407 कोरोना संक्रमण के मामले हैं और हर रोज संख्‍या बढ़ रही है। रायपुर जिले में 1172 पॉजिटिव मामले अभी तक रिकॉर्ड किए गए हैं, जिसमें से 950 से अधिक मामले पिछले एक महीने में सामने आए हैं।

अभी तक रायपुर और बिरगांव में 200 से ज्‍यादा कंटनेमेंट जोन की पहचान की गई है। हालांकि इन दोनों शहरी इलाकों में संक्रमण के मामलों की संख्‍या धीरे-धीरे बढ़ रही है। सभी सरकारी, अर्द्ध-सरकारी और प्राइवेट कार्यालय लॉकडाउन के दौरान बंद रहेंगे। अधिकारी और कर्मचारी घर से काम कर सकेंगे। इस दौरान बस, टैक्‍सी और ऑटो-रिक्‍शा सहित सभी सार्वजनिक परिवहन के परिचालन की भी अनुमति नहीं होगी।

आवश्‍यक सेवाओं और वस्‍तुओं के परिवहन में लगे निजी वाहनों को अनुमति होगी। अधिकारी ने बताया कि वाणिज्‍य माल की ढुलाई करने वाले वाहनों को कंटेनमेंट जोन में रात के समय आने की अनुमति होगी। रायपुर और बिरगांव नगर निगम क्षेत्र में सभी दुकानें, वाणिज्‍यिक संस्‍थान और साप्‍ताहिक बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे।

आज से शुरू होगा भारत की पहली कोरोना वैक्सीन ‘Covaxin’ का ह्यूमन ट्रायल

इस दौरान फैक्‍ट्री, निर्माण कार्य और श्रमिकों को दोनों कंटेनमेंट जोन में कुछ शर्तों के साथ काम करने की छूट दी जाएगी। यदि इन फैक्ट्रियों या इकाईयों में कोई कोविड-19 का मामला सामने आता है तो प्रबंधन को कर्मचारी के ईलाज का पूरा खर्च वहन करना होगा। सभी धार्मिक, सांस्‍कृति और पर्यटन स्‍थल इस दौरान बंद रहेंगे।

लॉकडाउन के दौरान सुबह 6 बजे से 10 बजे तक ही सब्‍जी, फल, अंडे, मांस, चिकन, मछली आदि बेचने की अनुमति होगी। दूध और अखबार की होम डिलीवरी सुबह 6 बजे से 9:30 बजे तक की जा सकेगी। बैंक न्‍यूनतम क्षमता के साथ इस दौरान काम करेंगे।

Tags: Birgaoncontainment zonesCOVID-19Raipurseven-day lockdownसंपूर्ण लॉकडाउन
Previous Post

राजस्थान हाईकोर्ट में पायलट समर्थकों की याचिका पर आ सकता है फैसला

Next Post

पेट्रोल की कीमत 21वें दिन भी स्थिर, डीजल ने बनायी रेकॉर्ड बढ़त

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

पंजाब में ही मिलें युवाओं को बेहतर अवसर: CM मान

13/10/2026
Main Slider

दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई से भी धोना पड़ेगा हाथ : मुख्यमंत्री योगी

13/10/2026
Main Slider

2017 से पहले जो सत्ता में थे, वही लूट-खसोट करते थे, जो रहनुमा थे वही चोर भी थे: सीएम योगी

13/10/2026
पंजाब

शहीद ASI के परिवार को बड़ी मदद, पंजाब सरकार देगी ₹1 करोड़

13/10/2026
Main Slider

सपा को बड़ा झटका! तीन विधायक BJP में होंगे शामिल, पंकज चौधरी-स्मृति ईरानी रहेंगे मौजूद

13/10/2026
Next Post

पेट्रोल की कीमत 21वें दिन भी स्थिर, डीजल ने बनायी रेकॉर्ड बढ़त

यह भी पढ़ें

Stock brokerage

शून्य ब्रोकरेज शुल्क में भी जोखिम नहीं कम

21/11/2020
CM Yogi pays tribute to Chaudhary Charan Singh on his 123rd birth anniversary

किसान जब ऊर्जा का प्रवाह करता है तो धरती सोना उगलती हैः मुख्यमंत्री

23/12/2025
राजनाथ सिंह Rajnath Singh

राजनाथ की मौजूदगी में आज चुना जाएगा भाजपा विधायक दल का नेता

15/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version