• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मंदिर : पीएम मोदी द्वारा भूमि पूजन में रखी जाएगी 40 किलो चांदी की ईंट

Desk by Desk
20/07/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, धर्म, राष्ट्रीय
0
श्रीरामजन्म भूमि पूजन

श्रीरामजन्म भूमि पूजन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं मणिरामदास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के भूमि पूजन में चांदी से निर्मित 40 किलो की श्रीराम शिलापट समर्पित करेंगे।

महंत दास ने सोमवार को बताया कि पांच अगस्त को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्रीरामजन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला के भव्य मंदिर की भूमि पूजन करेंगे, जिसमें मणिराम दास छावनी की ओर से 40 किलो चाँदी की श्रीराम शिला को समर्पित किया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रामलला की पवित्र भूमि पर इसे स्थापित करेंगे।

श्री दास ने बताया कि श्री मणिराम दास स्वामी सेवा ट्रस्ट के तरफ से यह शिला भेंट दिया जायेगा। ट्रस्ट सदैव धार्मिक, सांस्कृतिक विरासत को संयोजित करने का काम करता रहा है। संतों की सेवा, गौ सेवा तथा निराश्रित छात्रों की सेवा ही उसका प्रारंभ से उद्देश्य रहा है। वर्तमान में श्रीरामजन्मभूमि पर अब दिव्य और भव्य मंदिर निर्माण होने जा रहा है जिसमें देश के प्रत्येक रामभक्तों की कुछ न कुछ दान स्वरूप समिधा अर्पित होने जा रही है।

120 एकड़ के भव्य राम मंदिर में विराजेंगे रामलला, जानिए इस मंदिर की भव्यता

उन्होंने बताया “ प्रारंभ में भी 1989 में लोगों ने एक शिला और सवा रुपये दान किया था। इसके साथ ही अनेक लोगों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार भगवान के चरणों में सहायता सहयोग राशि समर्पित की। हम भी श्रीरामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष रहे हैं और वर्तमान में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के भी अध्यक्ष हैं। इस कारण से हमारा सर्वप्रथम दायित्व है कि हम भी इस महायज्ञ में अपनी समिधा का समर्पण करें। ”

महंत ने कहा कि इसी परिप्रेक्ष्य में यह छोटी सा दान स्वरूप समर्पण आने वाले भूमि पूजन के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों से श्रीरामजन्मभूमि पर भूमि पूजन के दौरान स्थापित की जायेगी।

Tags: 24ghante online.com5अगस्त को होगा भूमि पूजनayodhyaayodhya ram templebiggest temple is locatednumber three in the worldram mandirRam mandir model AyodhyaRam temple Ayodhyaramjanmbhoomiराम मंदिरराम मंदिर की भूमि पूजन में राखी जाएगी चाँदी की ईंटरामंदिर का नक्शा
Previous Post

विकास दुबे मुठभेड़ : जांच के लिए न्यायिक आयोग को पुनर्गठित करेगा सुप्रीम कोर्ट

Next Post

विद्यासागर ने विपक्षी दलों पर कसा तंज, राममंदिर निर्माण की तारीख तय हो गयी है

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

CM धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत

25/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

25/10/2026
उत्तर प्रदेश

आत्मनिर्भरता, नवाचार तथा विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा भारत: मुख्यमंत्री

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी में पीएम का मेगा कार्यक्रम, ‘विंग्स ओवर गंगा’ में दिखेगा एयरफोर्स का शौर्य

25/10/2026
Main Slider

करवा चौथ 2026: कब निकलेगा चांद, क्या है पूजा मुहूर्त?

25/10/2026
Next Post
राम मंदिर निर्माण

विद्यासागर ने विपक्षी दलों पर कसा तंज, राममंदिर निर्माण की तारीख तय हो गयी है

यह भी पढ़ें

arrested

चोरी के आरोप में दो महिला गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का मोबाइल और पर्स बरामद

13/02/2021
Supreme Court

5 साल बाद भी दिल्ली दंगों के ट्रायल क्यों खत्म नहीं हुआ?… सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल

22/01/2025
Emergency

फिर टल गई कंगना की ‘Emergency’, अब इस दिन रिलीज होगी मूवी

16/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version