• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विद्यासागर ने विपक्षी दलों पर कसा तंज, राममंदिर निर्माण की तारीख तय हो गयी है

Desk by Desk
20/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, जौनपुर, राजनीति
0
राम मंदिर निर्माण

राम मंदिर निर्माण

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि अब हमने अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर निर्माण की तिथि भी बता दी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा नारा था कि “रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे।” विपक्षी दलों ने इसको तोड़ मरोड़ कर कहा कि “राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे।” उन्होंने कहा कि भाजपा अपने हर वादे पर गंभीर रहती हैं और अब मंदिर निर्माण की तारीख भी घोषित कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच अगस्त को करेंगे।

राम मंदिर : पीएम मोदी द्वारा भूमि पूजन में रखी जाएगी 40 किलो चांदी की ईंट

श्री सोनकर ने सोमवार को यहां पत्रकारों से कहा हमारे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी जब पूर्ण रूप से सत्ता में आएगी तो वह मंदिर निर्माण की आ रही बाधाओं को दूर कर लेगी। पार्टी की उत्तर प्रदेश और केंद्र में सत्ता में आने के बाद अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर उनके जन्म स्थल पर ही निर्माण करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

उन्होंने कहा कि कोरोना की महामारी में केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने जिस मुस्तैदी से काम किया वह काबिले तारीफ है। सरकार के साथ जनता ने भी सरकार की नीतियों का साथ दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी इस विश्वव्यापी महामारी में आमजन को बचाने और उनके जरूरतों को पूरा करने के लिए प्राण प्रण से काम किया।

उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों की चिंता सरकार ने करते हुए उनके रोजगार सृजन के लिए भी अपने कदम बढ़ाए हैं। 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की चर्चा करते हुए श्री सोनकर ने कहा कि इससे उद्योग जगत लाभान्वित हुआ है।

पीएम मोदी 5 अगस्त को अयोध्‍या में कर सकते हैं राम मंदिर का भूमि पूजन

श्री सोनकर ने भारत चीन के मुद्दे पर भी अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि इनकी समस्या देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरु की ही देन है। उन्होंने कई सौ एकड़ जमीन बिना किसी शर्त के चाइना को सौंपी थी।

Tags: 24ghante online.com5 अगस्त को राम मंदिर का भूमि पूजनayodhyaBhoomi pujan of Ram temple on August 5BJP attack on oppositionOpposition attack due to construction of Ram templeRam temple constructionShri Ram temple constructionअयोध्याभाजपा का विपक्ष पर हमलाराम मंदिर निर्माणराम मंदिर निर्माण के चलते विपक्ष पर हमलाश्री राम मंदिर निर्माण
Previous Post

राम मंदिर : पीएम मोदी द्वारा भूमि पूजन में रखी जाएगी 40 किलो चांदी की ईंट

Next Post

मोदी सरकार पर आरोप लगाने से पहले राहुल को बुद्धि, तर्क, तथ्य, अपनी विरासत को समझना चाहिए

Desk

Desk

Related Posts

Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
CM Dhami watched the spiritual film ‘Hanuman Ansh’.
Main Slider

संत परंपरा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसी फिल्में महत्वपूर्ण : धामी

04/09/2026
Lucknow Drug Racket Busted
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में एएनटीएफ-एफएसडीए की संयुक्त कार्रवाई से नशीली दवाओं के संगठित कारोबार का खुलासा

04/09/2026
Water level of the Mandakini river recedes in Chitrakoot.
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट में घटा मंदाकिनी का जलस्तर, 688 लोगों का रेस्क्यू, सीएम योगी के निर्देश पर राहत-बचाव अभियान जारी

04/09/2026
Next Post

मोदी सरकार पर आरोप लगाने से पहले राहुल को बुद्धि, तर्क, तथ्य, अपनी विरासत को समझना चाहिए

यह भी पढ़ें

Swastika

घर के दरवाजे पर स्वास्तिक बनाने से दूर हो जाएंगे वास्तु दोष

13/06/2026
शक्ति सिंह गोहिल कोरोना पॉजिटिव Shakti Singh Gohil

बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

06/11/2020
वीडियो वायरल

बरेली : प्रेमी संग भागी युवती का वीडियो वायरल, कहा- लगाई पुलिस सुरक्षा की गुहार

27/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version