• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी रखेंगे राममंदिर की नींव का पहला पत्थर, संतों में खुशी

Desk by Desk
21/07/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, धर्म, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
राम मंदिर-पीएम मोदी

राम मंदिर निर्माण भूमि पूजन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी पांच अगस्त को श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का भव्य मंदिर निर्माण के लिये भूमि पूजन करने के लिये अयोध्या आ रहे हैं। इसको लेकर अयोध्या के संत, धर्माचार्य तथा हिन्दू जनमानस में खुशी की लहर है।

तोताद्रिमठ के जगद्गुरू रामानुजाचार्य स्वामी अनंताचार्य महाराज ने सोमवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन सभी के लिए खुशखबरी है। वे रामजन्मभूमि की आधारशिला रखने आ रहे हैं। इससे संत-धर्माचार्यों में खुशी है। अयोध्या राममंदिर से लोगों को शिक्षा मिलेगी। पूरे विश्व को यही से मानवता का संदेश मिलता रहा है। इसलिए प्रधानमंत्री का आना बेहद अहम है। उनके हाथों से राममंदिर का भूमिपूजन किया जायेगा। जो निश्चित रूप से अविस्मरणीय और ऐतिहासिक पल होगा।

राम मंदिर : पीएम मोदी द्वारा भूमि पूजन में रखी जाएगी 40 किलो चांदी की ईंट

तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने कहा कि श्री मोदी के हाथों राममंदिर का भूमिपूजन होने जा रहा है। इसको लेकर देशवासियों में बहुत ही खुशी है। जिस राममंदिर की लोगों को उम्मीदें थी, जिसकी लोग परिकल्पना और सपना देख रहे थे। वैसा ही भव्यतम राममंदिर बनने जा रहा है। मंदिर में यदि जो कुछ भी कमी होगी तो वह मोदी के शिलान्यास बाद दूर हो जायेगी। राममंदिर वास्तव में भव्यतम और अद्वितीय बनेगा। जो विश्व में सर्वाधिक सुंदर होगा। विश्व के कोने-कोने से लोग यहां दर्शन करने आयेंगे। जो नफरत की दुनिया से ऊपर उठकर रामराज्य में प्रवेश करेंगे।

श्रीरामहर्षण आदि मैथिल संख्यपीठ, मीरापुर के संस्थापक महंत अवधकिशोर दास ने कहाकि रामजन्मभूमि के लिए एक लम्बे समय तक हिंदूसमाज ने त्रासदी का दंड भोगा। अब वह दिन देखने को मिलने वाला है, जिसकी हम लोगों ने शताब्दियों से कामना की थी। यह संतों की साधना, पुण्य और दीर्घकालिक तपस्या का ही फल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन अत्यंत हर्ष का विषय है। इसमें कोई दो मत नही है उनके अथक परिश्रम व अध्यवसाय के द्वारा ही अयोध्यावासियों को यह दिन देखने को मिलने वाला है। हम सब बड़ी उत्सुकता से उस दिन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। जिस दिन राममंदिर की नींव का पहला पत्थर श्री मोदी के हाथों रखा जायेगा।

पीएम मोदी 5 अगस्त को अयोध्‍या में कर सकते हैं राम मंदिर का भूमि पूजन

सीताकांत सदन गोलघाट के महंत रामानुज शरण ने कहाकि अब वह समय आ गया है, जिसकी सैंकड़ो वर्षों से हिन्दूजनमानस को प्रतीक्षा थी। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में जय श्री राम के नारे के साथ अपना कार्य प्रारम्भ किया था। उसी समय संतों व हिन्दूजनमानस में आशा की किरण जगी गई थी कि जब राममंदिर का निर्माण प्रारम्भ होगा तब मोदी रामलला का दर्शन करने अयोध्या अवश्य आयेंगे। ऐसे में वह दिन अब आ ही गया। इसको लेकर संत-महंतों व हिन्दूजनमानस में उल्लास है। हम लोगों का सौभाग्य होगा कि अपनी आंखो के सामने राममंदिर का निर्माण देख पायेंगे।

श्रीरामाश्रम रामकोट के उत्तराधिकारी महंत जयराम दास ने कहाकि मैं और पूरा संत समाज रामजन्मभूमि के भूमिपूजन को लेकर गदगद हूं। वह भी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधारशिला रखने आ रहे हैं। इससे हमारा जोश और उत्साह दुगुना हो गया है। प्रधानमंत्री के अयोध्या आने की जानकारी के बारे में जाना। तो हमने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

 

Tags: 24ghante online.comayodhyaBhoomi Poojan of Ram Mandirhindi newsnarendra modinews in hindipm modiPM Modi will do Bhoomi Poojan of Ram Mandirprime minister narendra modiram mandirअयोध्यानरेंद्र मोदीपीएम मोदीपीएम मोदी करेंगे राम मंदिर का भूमि पूजनप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीराम मंदिरराम मंदिर का भूमि पूजनराम मिंदर भूमि पूजन की तारीख
Previous Post

समाज का सुधार ‘नियमों में जकड़’ से नहीं बल्कि ‘नियत की पकड़’ से मुमकिन : नकवी

Next Post

टेपरिकॉर्डर जैसी चलने वाली प्रेस वार्ताओं से यूपी सरकार का काम नहीं चलेगा: प्रियंका

Desk

Desk

Related Posts

PM Modi
नई दिल्ली

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जनहित में हो’, CM योगी ने साइबर सुरक्षा और फॉरेंसिक पर दिया जोर

24/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Next Post

टेपरिकॉर्डर जैसी चलने वाली प्रेस वार्ताओं से यूपी सरकार का काम नहीं चलेगा: प्रियंका

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

प्रयाग और राजिम जुड़ा रेल नेटवर्क से, विष्णुदेव साय ने मेमू ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

18/09/2025
QR code

QR कोड का पालन नहीं करने पर मिली जुर्माने से राहत

01/12/2020
AK Sharma

किसानों की समृद्धि व गन्ना उद्योग के विकास हेतु सरकार सतत प्रतिबद्ध: एके शर्मा

04/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version