• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वजन कम करने के लिए घर में करें ये योगासन

Writer D by Writer D
12/07/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली
0
yoga

yogasan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफस्टाइल डेस्क। आज के समय में वजन बढ़ना आम बात हो गई है। गलत खान-पान की आदतों और बदलती लाइफस्टाइल की वजह से ये समस्या बहुत अधिक बढ़ने लगी है। वजन बढ़ने से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ने लगता है। अधिक वजन के कारण कई तरहों की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। लोग वजन कम करने के लिए कई तरहों के उपाय को अपनाते हैं।

कई लोग वजन कम करने के लिए जिम का सहारा लेते हैं, परंतु इस समय कोरोना वायरस की वजह से घर से बाहर जाना सुरक्षित नहीं है। आप घर में रहकर भी वजन कम कर सकते हैं। नियमित रूप से योग करने से वजन कम होता है और शरीर स्वस्थ रहता है। आज हम आपको कुछ योगासन के बारे में बताएंगे जिनको करने से वजन कम होता है और शरीर स्वस्थ रहता है।

चक्रासन

चक्रासन का अभ्यास करने से स्पाइन से लेकर पेट तक में खिंचाव पड़ता है। चक्रासन करने से फैट कम होता है। इस आसन को करने से आप वजन को कम कर सकते हैं।

कैसे करें चक्रासन

  • पैरों को मोड़कर जमीन पर लेट जाएं।
  • अब हाथों से पैरों के ठखनों को पकड़ें और अपनी तरफ खीचें।
  • अब पैरों को उसी अवस्था में रहने दें और हाथों को मोड़कर पंजों को सिर के बगल में रख दें।
  • इस बात का ध्यान रखें कि आपकी उंगलियां कंधे की ओर फैली होनी चाहिए।
  • इसके बाद अपने शरीर के मध्य भाग को उठाएं।
  • हाथ और पैर जमीन की तरफ होने चाहिए और बाकी शरीर उठा होना चाहिए।

नौकासन

नौकासन को करने से वजन को कम किया जा सकता है। इसके साथ ही इस आसन का अभ्यास करने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

कैसे करें नौकासन…

  • सबसे पहले दंडासन की अवस्था में बैठें।
  • अब पैरों को फैला लें।
  • इसके बाद कमर से ऊपर के हिस्से को एक दम सीधा रखें और हाथों को कमर के पीछे जमीन पर रख लें।
  • पीठ को पीछे की तरफ झुकाएं।
  • अब हाथों की कोहनियों को मोड़ लें।
  • आपने पैरों को भी घुटने से मोड़ लेना है।
  • कुल्हे और हाथ-पैर के पंजे जमीन से सटे होने चाहिए।
  • इसके बाद पैर को हवा में ऊपर की तरफ ले जाएं और घुटनों को सीधा रखें।
  • अब हाथों को घुटनों की सीध में फैला लें।

वीरभद्रासन

वीरभद्रासन को करने से शरीर का फैट कम होता है।

कैसे करें वीरभद्रासन…

  • सबसे पहले आपने सावधान की मुद्रा में खड़े होना है।
  • अब पैरों को ढाई से तीन फुट तक फैला लें।
  • इसके बाद दोनों हाथों को कंधे की सीध में ऊपर की तरफ ले जाएं और हथेली को खुली रखें।
  • सीधे पैर के पंजे को 90 डिग्री मोड़ लें।
  • कमर को भी पंजे की दिशा में मोड़ लें।
  • इस बात का ध्यान रखें कि आपके दोनों हाथ एक सीध में होने चाहिए।
  • इसके बाद आपने सीधे पैर के घुटने को मोड़ लेना है और कमर को नीच की तरफ ले जाना है। इस समय आपका दूसरा पैर सीधा होना चाहिए और गर्दन ऊपर हाथों की तरफ मुड़ी होनी चाहिए।

भुजंगासन

भुजंगासन का अभ्यास करने से वजन को कम किया जा सकता है।

कैसे करें भुजंगासन…

  • सबसे पहले आपने पेट के बल उलटा लेटना है।
  • अब माथे को जमीन पर रखें और दोनों पैरों के पंजों और एड़ियों को मिलाएं।
  • अपनी हथेलियों को छाती के पास कंधों के नीचे जमीन पर रखें।
  • इसके बाद सिर को ऊपर की तरफ उठाएं और गर्दन को पीछे की तरफ मोड़कर कंधों व छाती को भी ऊपर की उठाएं।
  • अब हथेलियों से जमीन को दबाएं और शरीर को ऊपर की तरफ उठाएं।
  • इसके बाद अपनी कमर को धीरे- धीरे पीछे की तरफ मोड़ें।
  • अपने शरीर के अगले हिस्से को नाभि तक उठाएं और गर्दन को पीछे की तरफ मोड़ लें।

सूर्य नमस्कार

नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करने से शरीर स्वस्थ रहता है। सूर्य नमस्कार को संपूर्ण व्यायाम भी कहा जाता है। योग एक्सपर्ट के अनुसार सुबह 10 बार सूर्य नमस्कार करने से पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है। सूर्य नमस्कार करने से वजन नियंत्रित रहता है। नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।

Tags: "weight loss tipsreducing weight benefitsreducing weight with yogaweight loss yogaweight loss yoga asanaweight loss yoga exercisesweight loss yoga stepsweight loss yoga tipsweight loss yoga workoutयोगासन
Previous Post

टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए लगाएं ये शानदार मास्क

Next Post

शरीर से इन बीमारियों को दूर भगाता है करेला

Writer D

Writer D

Related Posts

Adhir Ranjan's convoy car hit by truck
Main Slider

अधीर रंजन बाल-बाल बचे: काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर, कांग्रेस ने बताया ‘साजिश’

08/04/2026
Main Slider

नहीं रहीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई, राजनीतिक जगत में शोक

08/04/2026
CM Yogi
Main Slider

संत किसी विधर्मी के सामने विचलित नहीं होते, हमारी सरकार ने ही संभल को संभालाः सीएम योगी

07/04/2026
CM Vishnudev Sai presented PM Modi with a bell metal artwork titled 'Mata Kaushalya's Ram'.
Main Slider

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट

07/04/2026
CM Dhami
Main Slider

‘पीएम का दौरा उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक अवसर’, सीएम धामी ने तैयारियों में जुटने के दिए निर्देश

07/04/2026
Next Post
करेले के फायदे

शरीर से इन बीमारियों को दूर भगाता है करेला

यह भी पढ़ें

Pitru Paksha

इस दिन से शुरू हैं पितृपक्ष, जानें डेट व महत्व

15/09/2024
योगी की गिफ्ट बास्केट

दिवाली पर योगी देंगे राष्ट्रपति और पीएम को एक जिला एक उत्पाद का गिफ्ट बास्केट

13/11/2020
Life Imprisonment

19 साल पुराने हत्या के मामले में तीन को उम्रकैद

22/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version