• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शरीर से इन बीमारियों को दूर भगाता है करेला

Writer D by Writer D
12/07/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली
0
करेले के फायदे

करेले के फायदे

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफस्टाइल डेस्क। करेले का नाम सुनते ही अधिकतर लोग नाक-मुंह सिकोड़ने लगते हैं, क्योंकि यह स्वाद में कड़वा होता है। हालांकि कई लोगों को इसकी सब्जी बेहद पसंद आती है, चाहे उसे सिर्फ हल्दी और नमक के साथ भून दिया गया हो या फिर मसालेदार सब्जी बनाई गई हो। अब यह स्वाद में भले ही कड़वा हो, लेकिन इसके फायदे अनेक हैं। तभी तो कई लोग करेले का जूस भी बड़े चाव से पीते हैं। यह कई बीमारियों को दूर भगाता है। आइए जानते हैं कि आखिर करेले को ‘गुणों की खान’ क्यों कहा जाता है और इसके सेवन से कौन-कौन सी समस्याओं से राहत मिलती है?

दरअसल, करेला एंटीबायोटिक और एंटीवायरल गुणों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-सी और विटामिन-ए भी पाए जाते हैं। विटामिन-सी हमारे शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाने में सहायक है जबकि विटामिन-ए आंखों की रोशनी को बरकरार रखता है। इन्ही गुणों की वजह से करेले को ‘गुणों की खान’ कहा जाता है।

इन समस्याओं से दिला सकता है निजात

करेले के सेवन से पेट से लेकर दिमाग तक शरीर के हर अंग को फिट रखा जा सकता है। यह दिल की धड़कनों के लिए भी लाभकारी है। सिर दर्द या सिर में भारीपन जैसी समस्या को भी दूर भगाने में यह सहायक है। उचित मात्रा में इसका सेवन इन सभी समस्याओं से निजात दिला सकता है।

जोड़ों के दर्द में देता है राहत

करेले का सेवन उन लोगों को नियमित रूप से करना चाहिए, जो जोड़ों के दर्द, खासकर घुटने के दर्द से परेशान हैं। यह इस समस्या से निजात दिला सकता है।

पेट की इन समस्याओं को भी करता है दूर

करेले का सेवन पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद है। नियमित तौर पर इसके सेवन से बार-बार पेट खराब होना, पेट अफरना, गैस, बदहजमी, खट्टी डकार, पेट में कीड़े और मितली आने जैसी समस्याओं से निजात पाया जा सकता है।

चोट या घाव में भी देता है राहत

अगर आपको चोट लगने के कारण शरीर में कहीं घाव हो गया है तो आप नियमित तौर पर करेले का सेवन करें। इससे घाव को जल्दी भरने में मदद मिलेगी और साथ ही उस जगह पर इन्फेक्शन होने का खतरा भी कम हो जाएगा।

मुंह के छालों से मिलेगी निजात

मुंह में छाले होने की समस्या अक्सर पेट की गर्मी या फिर कब्ज की वजह से ही होती है। ऐसे में नियमित तौर पर करेले का सेवन इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है।

यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने या ना करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Tags: bitter gourd benefitsbitter gourd benefits for healthHealth benefits of bitter gourdkarela ke faydekarele ke faydenatural pain killer vegetablepainkiller vegetablesकरेला के औषधीय गुणकरेले का सेवनकरेले के फायदेकरैले के फायदेकरैले से होने वाले फायदे
Previous Post

वजन कम करने के लिए घर में करें ये योगासन

Next Post

चेहरे को खिला खिला रखने के लिए सोने से पहले जरूर करें ये चार काम

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
CM Yogi congratulated Akhilesh on his birthday
Main Slider

CM योगी ने अखिलेश को जन्मदिन पर दी बधाई, आरोग्य और दीर्घायु की कामना की

01/07/2026
Dahi Paratha
Main Slider

ब्रेकफास्ट को बनाना है टेस्टी और हेल्दी, ट्राई करें ये लजीज डिश

01/07/2026
Upper Lip Hair
Main Slider

इन घरेलू नुस्खों से पाएं चेहरे के अनचाहे बालो से छुटकारा

01/07/2026
Mosquitoes
फैशन/शैली

मच्छरों की भिनभिनाहट से है परेशान, छुटकारा दिलाएगी ये चीजें

01/07/2026
Next Post

चेहरे को खिला खिला रखने के लिए सोने से पहले जरूर करें ये चार काम

यह भी पढ़ें

The second song of season 3 of Broken with Beautiful was released

Broken with Beautiful के season 3 का तीसरा गाना हुआ रिलीज

24/05/2021
Earthquake

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके से दहशत में लोग, पीएम ने लोगों से किया यह आग्रह

17/02/2025

कार पलटने से घायल हुए AAP पार्टी के विधायक, हालत गंभीर

03/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version