• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की भिड़ंत, दुल्हन के दादा-दादी की मौत

Writer D by Writer D
22/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, झाँसी
0
accident

accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रेमनगर थाना क्षेत्र में घरातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक में भीषण भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में लड़की के दादा और छोटी दादी की मौत हो गई। जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

परिवार और रिश्तेदारों में से करीब एक दर्जन से अधिक लोग भी बुरी तरह घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

जिले के सीमा क्षेत्र से सटे मप्र के दिनारा थाना के ग्राम अलगी से मुकेश झा अपनी लड़की की शादी करने बबीना के शास्त्री नगर आये थे। लड़की की शादी समपन्न करने के बाद रविवार को सुबह ट्रैक्टर ट्राली से वापस रिश्तेदारों व परिजनों के साथ अपने घर जा रहे थे। बिजौली चौकी क्षेत्र में ललितपुर रक्सा हाइवे पर दुर्गापुर पल के पास डम्पर क्रमांक यू.पी.93 ए टी 1751 ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर और ट्राली दोनों ही सड़क पर पलट गये। जिससे लोगों में चीखपुकार मच गई।

घटना की सूचना पर विजौली पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतकों के शव कब्जे में लेकर सभी घायलों को पुलिस की जीप में भरकर इलाज के लिये मेडिकल भेजा।

बिजौली चौकी प्रभारी आर के रावत ने बताया कि ललितपुर रक्सा हाइवे पर दुर्गापुर पुल के पास डम्पर और ट्रैक्टर के आपस में टकराने से जनपद शिवपुरी के दिनारा थाना क्षेत्र के अलगी गांव में रहने वाले रामसेवक पुत्र गनपत और श्रीमती कुंती पत्नी आशाराम की मौके ही मौत हो गई। जबकि डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गये। मृतक और घायल सभी एक ही गांव के निवासी हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिये भेज दिये। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। डम्पर चालक घटना के बाद फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। मृतक लड़की के दादा व छोटी दादी बताई जा रही है।

जबकि लड़की के चाचा रामकिशन व पिता मुकेश की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों में ट्रैक्टर राशि झा, सोनम ,पान कुंवर ,सुनीता ,रामवती, मुकेश, जय देवी,कौशल,अंगूरी, सुखदेवी, विशाल,मुन्नी,उर्मिला, वर्षा व पुख्खन आदि शामिल है।

Tags: accidentaccident newscrime newsJhansi newsup news
Previous Post

पच्चीस हजार का इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार

Next Post

बेकाबू ट्रक दुकानों में घुसा, चालक की मौत, पांच दुकानें ध्वस्त

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
Next Post
road accident

बेकाबू ट्रक दुकानों में घुसा, चालक की मौत, पांच दुकानें ध्वस्त

यह भी पढ़ें

आकाश चोपड़ा : पारी में यह भारतीय बल्लेबाज जड़ सकता है ODI डबल सेंचुरी

25/11/2020
Central Zonal Council meeting

केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में शुरू हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, योगी समेत चार राज्यों के सीएम मौजूद

24/06/2025

सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ की शूटिंग को याद कर संजना बोली- अब याद आता है सब

26/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version