• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पत्रकार विक्रम जोशी की इलाज के दौरान बेटियों के सामने की गोली मारकर हत्या

Desk by Desk
22/07/2020
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
विक्रम जोशी की मौत

विक्रम जोशी की मौत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके भाई अनिकेत के अनुसार डॉक्टर ने उन्हें सुबह चार बजे इसकी जानकारी दी। विक्रम जोशी को कुछ हमलावरों ने उनके घर के पास गोली मारी थी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बाबत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय अखबार में काम करने वाले विक्रम जोशी ने अपनी भांजी का उत्पीड़न करने के आरोप में कुछ लोगों के खिलाफ 16 जुलाई को विजय नगर पुलिस चौकी में एक शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद यह हमला हुआ है।

स्मृतिशेष : गोरखनाथ मंदिर में टंडन जी और ब्रहलीन महंत अवैद्यनाथ के बीच घंटों होती थी मंत्रणा

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे जोशी अपनी दो बेटियों के साथ बाइक से विजय नगर स्थित घर लौट रहे थे, रास्ते में आधा दर्जन से ज्यादा हथियारबंद लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। उन्होंने बताया कि एक आरोपी ने पत्रकार के सिर में गोली मार दी और मौके से भाग गए। जोशी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने कहा कि प्राथमिकी में नामज़द दो व्यक्तियों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि स्थानीय पुलिस चौकी के प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी में तीन संदिग्धों—छोटू, आकाश बिहारी और रवि—का नाम है। इसके अलावा प्राथमिकी में कुछ अज्ञात लोगों का भी जिक्र है। छोटू और रवि को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि आकाश को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

उत्तर प्रदेश में रिकवरी रेट हुआ 50 फीसदी से कम, दो सप्ताह में सामने आए इतने नए मरीज

मामले पर पुलिस की छह टीमें काम कर रही हैं। नैथानी ने बताया कि पुलिस मामले के सबूतों के आधार पर मोहित, दलबीर, आकाश, योगेंद्र, अभिषेक और शाकिर को गिरफ्तार कर चुकी है। परिवार ने आरोप लगाया कि विजय नगर पुलिस चौकी में दर्ज अपनी शिकायत में जोशी ने छोटू, रवि और आकाश का नाम लिया था।

प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों के मुताबिक, पत्रकार को आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। नैथानी ने कहा, “परिवार ने स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी की ओर से अपर्याप्त कार्रवाई का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं और स्थानीय क्षेत्र अधिकारी मामले की जांच करेंगे।

Tags: ghaziabadjournalist vikram joshi diedUttar PradeshVikram Joshivikram joshi diedपत्रकार विक्रम जोशी की मौतविक्रम जोशी की मौतविक्रम जोशी को मारी गोली
Previous Post

स्मृतिशेष : गोरखनाथ मंदिर में टंडन जी और ब्रहलीन महंत अवैद्यनाथ के बीच घंटों होती थी मंत्रणा

Next Post

स्पीकर के फैसले में कोर्ट हस्तक्षेप नहीं कर सकता, तो अध्यक्ष सीपी जोशी का आया बड़ा बयान

Desk

Desk

Related Posts

Dhami Cabinet
Main Slider

प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

25/08/2026
BJP
Main Slider

पंजाब में BJP का बड़ा ऐलान, सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव

25/08/2026
Dhami Cabinet
Main Slider

उत्तराखंड कैबिनेट : उपनल कर्मियों को समान काम का समान वेतन, 25 साल के लिए बिजली खरीद को मंजूरी

25/08/2026
CM Dhami
Main Slider

त्योहारों पर स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकता : मुख्यमंत्री धामी

25/08/2026
Gurmeet Ram Rahim
राष्ट्रीय

गुरमीत राम रहीम को मिली 21 दिन की फरलो, 17वीं बार जेल से आया बाहर

25/08/2026
Next Post
विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी

स्पीकर के फैसले में कोर्ट हस्तक्षेप नहीं कर सकता, तो अध्यक्ष सीपी जोशी का आया बड़ा बयान

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सदन में योगी सरकार का जवाब, उप्र में जातीय जनगणना कराने की कोई योजना नहीं

10/08/2023

टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल करने में फायदेमंद है बादाम का सूप, जानें बनाने की रेसिपी

18/01/2022

निखरी स्किन के लिए करें इस दाल का इस्तेमाल

27/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version