• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंजाब में BJP का बड़ा ऐलान, सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव

Writer D by Writer D
25/08/2026
in Main Slider, पंजाब, राष्ट्रीय
0
BJP

BJP

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी रणनीति साफ कर दी है। भाजपा ने राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी के संगठन महासचिव बीएल संतोष ने पंजाब के दो दिवसीय दौरे के दौरान यह घोषणा की।

बीएल संतोष का दौरा सोमवार से शुरू हुआ है। इसका उद्देश्य पार्टी के संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा करने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर चुनावी तैयारियों को मजबूत करना है। पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

‘पंजाब बदलाव के लिए तैयार’

पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, बीएल संतोष ने कहा कि पंजाब बदलाव के लिए तैयार है और भाजपा इस बदलाव को हकीकत में बदलने के लिए पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने दावा किया कि पार्टी सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़कर जीत हासिल करेगी और पंजाब में भाजपा की सरकार बनाएगी।

हाल ही में भाजपा ने सतीश पूनिया को पंजाब का नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। इसके बाद सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के फैसले को पार्टी की स्पष्ट चुनावी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

अकाली दल से गठबंधन की अटकलों पर लगा ब्रेक

पंजाब में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच संभावित गठबंधन को लेकर लंबे समय से राजनीतिक चर्चाएं चल रही थीं। अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल के बयानों और अगस्त की शुरुआत में पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद गठबंधन की अटकलों को और हवा मिली थी।

हालांकि, भाजपा के सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद फिलहाल इन अटकलों को झटका लगा है। अब भाजपा अपने संगठन और जमीनी नेटवर्क के दम पर पंजाब की सभी विधानसभा सीटों पर चुनावी मुकाबले में उतरने की तैयारी कर रही है।

Tags: bjppunjab assembly electionpunjab vidhansabha chunav
Previous Post

उत्तराखंड कैबिनेट : उपनल कर्मियों को समान काम का समान वेतन, 25 साल के लिए बिजली खरीद को मंजूरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Dhami Cabinet
Main Slider

उत्तराखंड कैबिनेट : उपनल कर्मियों को समान काम का समान वेतन, 25 साल के लिए बिजली खरीद को मंजूरी

25/08/2026
CM Dhami
Main Slider

त्योहारों पर स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकता : मुख्यमंत्री धामी

25/08/2026
Gurmeet Ram Rahim
राष्ट्रीय

गुरमीत राम रहीम को मिली 21 दिन की फरलो, 17वीं बार जेल से आया बाहर

25/08/2026
Film City to be built in Bihar; shooting of 54 films approved.
बिहार

बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील

25/08/2026
hijab
Main Slider

स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की मांग खारिज, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

25/08/2026

यह भी पढ़ें

Board Exams

UP बोर्ड एग्जाम की सामने आई डेट, इस दिन से हुरू होगी परीक्षा

11/01/2022
Mamata Banerjee

महाराष्ट्र संकट में ‘दीदी’ की एंट्री, बोलीं- बागी विधायकों को बंगाल भेजो, अच्छी खातिरदारी करेंगे

23/06/2022
Challan

Traffic रूल फॉलो करने के बाद भी कट सकता है आपका Challan, ये गलती भारी पड़ेगी

25/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version