• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

झड़ते बालों में आज़माएँ ये उपाय, दूर हो जाएगी समस्या

Writer D by Writer D
12/04/2025
in फैशन/शैली, Main Slider
0
योगासन

योगासन

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत में व्यक्ति बालों (hair) की समस्या से परेशान हैं। बालों के गिरने (falling hair) और पकने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें प्रमुख तनाव, खराब जीवनशैली और गलत खानपान है। साथ ही यह एक आनुवांशिकी बीमारी भी है जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है।

हालांकि, असमय बालों के पकने और गिरने को रोकने के लिए बाजार में कई प्रकार के प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं, लेकिन आप योग की सहायता से भी बालों की समस्या से निजात पा सकते हैं। योग के कई आसन हैं, जिनमें कुछ आसन बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अगर आपको नहीं पता है तो आइए जानते हैं-

वज्रासन करें

यह एक ऐसा योग आसन है, जिसे खाना खाने के बाद भी किया जा सकता है। इस योग को करने के कई फायदे हैं। इससे शरीर में ब्‍लड सर्कुलेशन सही से होता है और बालों की समस्या दूर होती है। चूंकि यह आराम मुद्रा वाला आसन है। इसलिए यह तनाव को भी दूर करता है, जिससे असमय बालों के गिरने से छुटकारा मिलता है। इसके लिए घुटनों को मोड़कर ज़मीन पर बैठ जांए और दोनों हाथों को जांघों पर रखें। अब आंख मूंदकर लंबी सांसें लें। इस योग को रोजाना करें।

शीर्षासन करें

इस योग को करने से बालों के स्कैल्प में रक्त संचार बड़ी तेज़ी से होता है। इसलिए बालों के विकास के लिए यह बेहतरीन आसन है। इससे ब्‍लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे बालों के पकने और गिरने की समस्या से मुक्ति मिलती है। यह एक कठिन योग है, जिसे कठिन अभ्यास के बाद ही किया जा सकता है। इसलिए शीर्षासन करने से पहले विशेषज्ञ से एक बार जरूर सलाह लें। गर्भवती महिलाओं और उच्च रक्त चाप के मरीजों को शीर्षासन नहीं करना चाहिए।

अधोमुख आसन करें

विशेषज्ञों की मानें तो आनुवांशिकी की वजह से जिन लोगों के बाल गिर रहे हैं, उन्हें अधोमुख आसन जरूर करना चाहिए। इस योग को करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। तनाव से मुक्ति मिलती है। जबकि ब्‍लड सर्कुलेशन भी सही रहता है। इसके साथ ही गिरते बालों से छुटकारा मिलता है।

इसके लिए ज़मीन पर पेट के बल लेट जाएं। अब अपने हिप्स को ऊपर उठाएं। साथ ही हाथों को स्ट्रेच करते हुए वी शेप में आ जाएं। इस मुद्रा में कुछ पल रुकें। इसके बाद पुनः पूर्व की स्थिति में आ जाएं। इस योग को रोजाना करें। जल्द आपको असर दिखेगा।

Tags: Do These Yoga At Home Dailyhair care tipsHow To Stop Hair Fall Problem
Previous Post

कॉलेज में दिखना है स्टाइलिश, तो करें इन फैशन टिप्स को फॉलो

Next Post

गर्मियों में अमृत हैं मटके का पानी, हेल्थ को मिलते हैं ये गजब के फायदे

Writer D

Writer D

Related Posts

shrikhand
Main Slider

खाने के बाद मीठे में खाएं घर का बना श्रीखंड

07/05/2026
If you are a YouTuber then definitely know about copyright, read news
Main Slider

अगर आप यूट्यूबर हैं तो जरूर जाने कॉपीराइट के बारे में

07/05/2026
BJP leader Suvendu Adhikari's PA shot dead
Main Slider

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या

06/05/2026
Boat capsizes
Main Slider

हमीरपुर में यमुना नदी में नाव पलटी, 6 लोगों के डूबने की आशंका; सर्च ऑपरेशन जारी

06/05/2026
Census
Main Slider

जनगणना 2027 के लिए उत्तराखण्ड सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश, नागरिकों से सहयोग की अपील

06/05/2026
Next Post
Pot

गर्मियों में अमृत हैं मटके का पानी, हेल्थ को मिलते हैं ये गजब के फायदे

यह भी पढ़ें

EPFO ने PF पर ब्याज को दो किस्तों में देने का किया फैसला

10/09/2020
rape

पड़ोसी ने अपने साथी के साथ मिलकर महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

04/06/2021
IAS Promotion

योगी सरकार ने 95 आईएएस अधिकारियों को दिया क्रिसमस गिफ्ट, देखें पूरी लिस्ट

25/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version